गूगल का Gemini Live AI अब हिंदी में भी करेगा बात, सभी एंड्रॉयड यूजर्स के लिए आया

Gemini Live AI असिस्‍टेंट अब हिंदी और बंगाली समेत कन्नड़, मलयालम, मराठी, तेलुगु, तमिल और उर्दू भाषाओं में भी सपोर्ट करेगा।

विज्ञापन
Written by प्रेम त्रिपाठी, अपडेटेड: 3 अक्टूबर 2024 17:04 IST
ख़ास बातें
  • Gemini Live AI हिंदी समेत 8 भाषाओं में करेगा सपोर्ट
  • गूगल फॉर इंडिया इवेंट में हुआ ऐलान
  • भारतीय यूजर्स को मिलेगा फायदा

हिंदी और दूसरी भाषाओं में इसके आने से भारतीय यूजर्स को खूब फायदा होगा।

Google For India 2024 Event : दुनिया की बड़ी टेक दिग्‍गज गूगल ने गुरुवार को भारत में गूगल फॉर इंडिया इवेंट का आयोजन किया। इस दौरान कई घोषणाएं की गईं। मसलन- गूगलपे पर जल्‍द पर्सनल और गोल्‍ड लोन मिलेगा। गूगल मैप्‍स पर कोहरे और बाढ़ का रियल टाइम अपडेट आएगा। इवेंट में कंपनी ने कई नए एआई पावर्ड फीचर्स के बारे में भी बताया। सबसे बड़ी घोषणा Gemini Live AI को लेकर की गई। कंपनी ने कहा कि Gemini Live AI असिस्‍टेंट अब हिंदी और बंगाली समेत कन्नड़, मलयालम, मराठी, तेलुगु, तमिल और उर्दू भाषाओं में भी सपोर्ट करेगा। 
 

क्‍या है Gemini Live AI

Gemini Live AI को आसान भाषा में समझना हो, तो यह ChatGPT के GPT-4o वॉइस फीचर की तरह काम करता है। यह गूगल का वॉइस एआई है, जिसके साथ लोग अलग-अलग भाषाओं में बात करके अपनी जिज्ञासाओं का जवाब पा सकते हैं। हिंदी और दूसरी भाषाओं में इसके आने से भारतीय यूजर्स को खूब फायदा होगा। जेमिनी लाइव की खूबी है कि इससे बात करते हुए एआई को बीच में रोका जा सकता है और काउंटर सवाल किया जा सकता है, जिससे एआई और इंसान के बीच होने वाली बातचीत रियल फील होती है। 

गूगल का कहना है कि Gemini Live AI लोगों के बातचीत के तरीको को समझकर उसी ढंग से जवाब देने में सक्षम है। इससे बातचीत करते हुए लोगों को यह सुविधा भी मिलती है कि वो बीच में बोल पाएं, फॉलो-अप सवाल कर पाएं। 

Gemini Live AI ऐप की एक और खूबी है कि यूजर इसे फोन के बैकग्राउंड में भी इस्‍तेमाल कर सकते हैं। मसलन- वह फोन में कुछ और काम करते हुए भी जेमिनी लाइव एआई से बातचीत कर सकते हैं।
Advertisement

इस फीचर को शुरुआत में गूगल Pixel 9 सीरीज के लिए लाया गया था, लेकिन इसकी फंक्‍शनैलिटी और जरूरत को देखते हुए जेमिनी एआई को अब सभी एंड्रॉयड यूजर्स के लिए ले आया गया है।  
 

 

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. Flipkart Big Billion Sale 2026: ₹15 हजार से भी सस्ते मिल रहे Motorola, Poco, Ai+ के AI कैमरा वाले फोन
  2. Flipkart Big Billion Sale 2026: ₹46000 एमआरपी वाला Vivo फोन ₹23 हजार में! 7,200mAh बैटरी
  3. 40 इंच से 65 इंच तक बड़े Thomson 4K QLED TV भारत में लॉन्च, ₹11,999 से शुरू कीमत
#ताज़ा ख़बरें
  1. HMD ला रही 2 डिस्प्ले वाला बजट फोन! 6,000mAh बैटरी से हो सकता है लैस
  2. 40 इंच से 65 इंच तक बड़े Thomson 4K QLED TV भारत में लॉन्च, ₹11,999 से शुरू कीमत
  3. Acer का भारत में 7400mAh बैटरी वाला बजट टैबलेट लॉन्च, जानें कीमत
  4. Flipkart Big Billion Sale 2026: ₹15 हजार से भी सस्ते मिल रहे Motorola, Poco, Ai+ के AI कैमरा वाले फोन
  5. Flipkart Big Billion Sale 2026: ₹46000 एमआरपी वाला Vivo फोन ₹23 हजार में! 7,200mAh बैटरी
  6. Amazon Great Indian Sale 2026: ₹5 हजार तक सस्ते खरीदें 7,200mAh तक बैटरी वाले iQOO Z11 सीरीज फोन
  7. Amazon Great Indian Festival Sale 2026: ₹10 हजार से सस्ते खरीदें 5000mAh बैटरी, AI कैमरा वाले ये धांसू फोन
  8. Infinix GT 50 Pro जल्द होगा भारत में लॉन्च, 2 कलर्स के ऑप्शन
  9. OnePlus Ace 7 में मिलेगी 16GB रैम, Snapdragon 8 Elite Gen 5 चिप! Geekbench पर खुलासा
  10. भारत की 6G सर्विसेज के लॉन्च में आगे निकलने की तैयारी: Reliance Jio
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.