Google लेकर आया प्रोजेक्ट Genie, खुद बना पाएंगे अपनी पसंद की दुनिया, जानें कैसे

Google ने प्रोजेक्ट Genie को रोल आउट करना शुरू कर दिया है जो कि एक एक्सपेरिमेंटल रिसर्च प्रोटोटाइप है।

विज्ञापन
Written by साजन चौहान, अपडेटेड: 30 जनवरी 2026 13:47 IST
ख़ास बातें
  • यूजर्स टेक्स्ट प्रॉम्प्ट और फोटो का उपयोग करके वर्ल्ड जनरेट कर सकते हैं।
  • वर्ल्ड बन जाने के बाद एनवायरनमेंट पूरी तरह से नेविगेट हो सकता है।
  • यूजर्स मौजूदा प्रॉम्प्ट पर बिलडिंग करके वर्ल्ड को रीमिक्स कर सकते हैं।

Project Genie अमेरिका में उपलब्ध हो रहा है।

Photo Credit: Google

Google ने प्रोजेक्ट Genie को रोल आउट करना शुरू कर दिया है जो कि एक एक्सपेरिमेंटल रिसर्च प्रोटोटाइप है और यूजर्स को इंटरैक्टिव वर्चुअल दुनिया बनाने, एक्सप्लोर करने और रीमिक्स करने की सुविधा प्रदान करता है। प्रोजेक्ट Genie एक अर्ली स्टेज रिसर्च प्रोटोटाइप है जो कि फिलहाल कई सीमाओं के साथ आया है। वर्तमान में वर्ल्ड जनरेशन की लिमिट 60 सेकेंड तक है। जनरेट किए गए एनवायरनमेंट हमेशा रियल वर्ल्ड के फिजिक्स को सही से रिफ्लेक्ट नहीं कर सकते हैं या सही से प्रॉम्प्ट को फॉलो नहीं कर सकते हैं। आइए प्रोजेक्ट Genieके बारे में विस्तार से जानते हैं।

Project Genie कब होगा उपलब्ध

Project Genie आज से अमेरिका में Google AI Ultra के 18+ ग्राहकों के लिए उपलब्ध हो रहा है। समय के साथ यह अन्य क्षेत्रों में भी उपलब्ध हो जाएगा। Google का कहना है कि इसमें अपडेट और सुधार किए जा रहे हैं। 

क्या है प्रोजेक्ट Genie

प्रोजेक्ट Genie एक गूगल डीपमाइंड के जरिए तैयार सामान्य उद्देश्य के लिए वर्ल्ड मॉडल है जो कि Genie 3 पर बेस्ड है। यह टूल गूगल लैब्स में होस्ट किया गया है और रियल टाइम वर्ल्ड जनरेशन और एक्सप्लोरेशन की सुविधा प्रदान करता है। एक वर्ल्ड मॉडल यह साफ करता है कि कोई एनवायरनमेंट समय के साथ कैसे रिएक्ट करता है और बदलता है और भविष्यवाणी करता है कि एक्शन कैसे रिजल्ट प्रभावित करता है। Google DeepMind के जरिए तैयार पहले के एआई सिस्टम चेस और गो जैसे स्टेबल एनवायरनमेंट पर बेस्ड थे। हालांकि, ज्यादा सामान्य एआई सिस्टम बनाने के लिए ऐसे मॉडल की जरूरत होती है जो कई कंडीशन में काम करें।

Advertisement

Genie 3 इस जरूरत को पूरा करता है। स्टेबल 3D एनवायरनमेंट से अलग यह मॉडल यूजर्स की एक्टिविटी और इंटरैक्ट के अनुसार रियल टाइम में लगातार जनरेट करता है। यह फिजिक्स, ऑब्जेक्ट्स के साथ इंटरैक्ट और एनवायरनमेंट स्टेबिलिटीता लेकर आता है, जिससे रोबोटिक्स रिसर्च, एनीमेशन,फिक्शन, मॉडलिंग और हिस्टोरिकल रिसर्च जैसे केस में इसका उपयोग हो पाता है। प्रोजेक्ट Genie कई इंडस्ट्री और सेक्टर के बड़े टेस्टर्स से प्राप्त जानकारियों पर बेस्ड है।

प्रोजेक्ट Genie कैसे करता है काम

प्रोजेक्ट Genie, Genie 3, Nano Banana Pro और Gemini पर बेस्ड एक वेब बेस्ड प्रोटोटाइप है, जिसमें तीन प्राइमरी टास्क हैं।

Advertisement


वर्ल्ड स्केचिंग: यूजर्स टेक्स्ट प्रॉम्प्ट और जेनरेट की गई या अपलोड की गई फोटो का उपयोग करके वर्ल्ड जनरेट कर सकते हैं। यह टूल यूजर्स को कैरेक्टर्स, एनवायरनमेंट और मूवमेंट जैसे कि चलने, राइड करने, फ्लाई करने और ड्राइविंग जैसी एक्टिविटी को बनाने की सुविधा देता है। यह नेनो बनाना प्रो के साथ इंटीग्रेट है।

वर्ल्ड एक्सप्लोरेशन: वर्ल्ड बन जाने के बाद एनवायरनमेंट पूरी तरह से नेविगेट हो सकता है। स्पेस में आगे बढ़ने के साथ Project Genie यूजर्स के एक्शन के अनुसार रियल टाइम में डायनेमिकली आगे का रास्ता जनरेट करता है। इस दौरान कैमरा पोजिशन को भी एडजेस्ट किया जा सकता है।

वर्ल्ड रीमिक्सिंग: यूजर्स मौजूदा प्रॉम्प्ट पर बिलडिंग बना कर मौजूदा वर्ल्ड को रीमिक्स कर सकते हैं। प्रोटोटाइप में क्यूरेटेड वर्ल्ड और एक्सप्लोरेशन और एक्सपेरिमेंटशन के लिए एक रैंडमाइजर गैलरी शामिल है। यूजर्स अपने वर्ल्ड और एक्सप्लोरेशन सेशन को कैप्चर करने वाले वीडियो डाउनलोड कर सकते हैं।

Advertisement

 

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

साजन चौहान Gadgets 360 में सीनियर सब ...और भी

Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. Oppo F35 Pro 5G हुआ 8000mAh बैटरी, 50 मेगापिक्सल कैमरा के साथ लॉन्च, जानें फीचर्स और कीमत
  2. Honor का सस्ता टैबलेट Honor Pad X7b लॉन्च, 8,000mAh बैटरी, Snapdragon चिप
  3. Lenovo Watch Fit 3 लेटेस्ट स्मार्टवॉच हुई लॉन्च, 2.5D कर्व्ड ग्लास, 9 दिन बैटरी से लैस, जानें कीमत
  4. ₹4 हजार तक सस्ते खरीदें Nothing Phone (4a), (4a) Pro, FBBD सेल में धांसू ऑफर
  5. Flipkart Big Billion Days Sale 2026: Vivo के इन 5 स्मार्टफोन्स पर Deals रिवील, कीमत ₹12,999 से शुरू
  6. Flipkart Big Billion Days Sale 2026: Realme के 7 स्मार्टफोन्स पर बड़ी डील्स, कीमत ₹16,499 से शुरू
  7. Honor X5ds लॉन्च हुआ 6,000mAh बैटरी, 2 डिस्प्ले के साथ, IP52 रेटिंग
  8. Vivo S60t हुआ लॉन्च, 50MP कैमरा, 7,200mAh बैटरी के साथ, जानें कीमत
#ताज़ा ख़बरें
  1. Oppo F35 5G लॉन्च: 8000mAh बैटरी, 50 मेगापिक्सल कैमरा से लैस, जानें कीमत
  2. Realme P4s Lite भारत में लॉन्च, 7,000mAh बैटरी और 120Hz डिस्प्ले के साथ कीमत ₹16,499 से शुरू
  3. Oppo F35 Pro 5G हुआ 8000mAh बैटरी, 50 मेगापिक्सल कैमरा के साथ लॉन्च, जानें फीचर्स और कीमत
  4. ₹2 हजार वाला Adobe Photoshop बिल्कुल फ्री! ऐसे उठाएं इस ऑफर का फायदा
  5. Honor का सस्ता टैबलेट Honor Pad X7b लॉन्च, 8,000mAh बैटरी, Snapdragon चिप
  6. Flipkart Big Billion Days Sale 2026: Realme के 7 स्मार्टफोन्स पर बड़ी डील्स, कीमत ₹16,499 से शुरू
  7. Lenovo Watch Fit 3 लेटेस्ट स्मार्टवॉच हुई लॉन्च, 2.5D कर्व्ड ग्लास, 9 दिन बैटरी से लैस, जानें कीमत
  8. Flipkart Big Billion Days Sale 2026: Vivo के इन 5 स्मार्टफोन्स पर Deals रिवील, कीमत ₹12,999 से शुरू
  9. Honor X5ds लॉन्च हुआ 6,000mAh बैटरी, 2 डिस्प्ले के साथ, IP52 रेटिंग
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.