Google ने AI म्यूजिक टूल Lyria 3 Pro किया लॉन्च, मूड के हिसाब से चुटकी में बनाएगा सॉन्ग

यह कंपनी का अपग्रेडेड मॉडल है जो यूजर को ज्यादा कस्टमाइजेशन और कंट्रोल प्रदान करता है।

विज्ञापन
Written by हेमन्त कुमार, अपडेटेड: 26 मार्च 2026 17:38 IST
ख़ास बातें
  • Google ने अपना नया म्यूजिक एआई टूल Lyria 3 Pro लॉन्च किया
  • मिलेगा पहले से ज्यादा कस्टमाइजेशन और क्रिएटिव कंट्रोल
  • यह इससे पहले आए Lyria 3 का अपग्रेडेड वर्जन है

Google ने अपना नया म्यूजिक एआई टूल Lyria 3 Pro लॉन्च कर दिया है।

Photo Credit: YouTube/Google

Google ने अपना नया एआई टूल Lyria 3 Pro लॉन्च कर दिया है। यह इससे पहले आए Lyria 3 का अपग्रेडेड वर्जन है। यह मॉडल यूजर्स को नए म्यूजिक ट्रैक बनाने की सहूलियत देता है। इसमें 3 मिनट तक लंबे म्यूजिक ट्रैक बनाए जा सकते हैं। पिछले मॉडल में यह सीमा केवल 30 सेकंड्स तक ही थी। यानी बड़ा अपग्रेड यहां पर किया गया है। इतना ही नहीं, गूगल ने इसमें पहले से ज्यादा कस्टमाइजेशन और क्रिएटिव कंट्रोल देने की बात कही है। आइए जानते हैं डिटेल्स

Lyria 3 Pro को Google ने लेटेस्ट म्यूजिक AI टूल के रूप में लॉन्च कर दिया है। यह कंपनी का अपग्रेडेड मॉडल है जो यूजर को ज्यादा कस्टमाइजेशन और कंट्रोल प्रदान करता है। Google ने ब्लॉग पोस्ट में बताया है कि यह मॉडल म्यूजिक कम्पोजीशन की बेहतर समझ रखता है। यह विशेष सॉन्ग एलिमेंट्स के लिए प्रॉम्प्ट ले सकता है जिसमें इंट्रो, वर्सेस, कोरस और ब्रिज शामिल हो सकते हैं। कंपनी ने कहा है कि यह विभिन्न प्रकार के म्यूजिक स्टाइल्स के साथ प्रयोग करने का सबसे बढ़िया साधन बन सकता है। 

बिजनेसेज के द्वारा Vertex AI के माध्यम से इसे एक्सेस किया जा सकता है। जबकि डेवलपर इसे Google AI Studio के माध्यम से एक्सेस कर सकते हैं। यह गूगल के कई प्लेटफॉर्म्स पर पब्लिक प्रीव्यू के लिए उपलब्ध है। Google Vids पर भी यह उपलब्ध है। Gemini App के पेड यूजर्स भी इस्तेमाल कर सकते हैं। 

यह टूल प्रॉम्प्ट, फोटो, और वीडियो के लिए म्यूजिक ट्रैक बना सकता है। इसके लिए यूजर्स अपने विशेष जोनर, मूड, जोक, या मैमोरी का डिस्क्रिप्शन दे सकते हैं। उसी के आधार पर यह ऑडियो क्रिएट करके देता है जो उस प्रॉम्प्ट के लिए फिट बैठता है। इसी तरह फोटो और वीडियो के लिए भी ट्रैक जेनरेट किए जा सकते हैं। इसकी खास बात यह है कि कंटेंट का एनालिसिस करके यह मूड के हिसाब से म्यूजिक बना सकता है। गूगल ने बताया कि इसको ट्रेन के लिए उसने YouTube और अन्य प्लेटफॉर्म से मैटिरियल को इस्तेमाल किया है। इसे SynthID के साथ जोड़ा गया है जिससे AI जेनरेटेड कंटेंट का पता लगाया जा सकता है। 
 

 

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

हेमन्त कुमार Gadgets 360 में सीनियर ...और भी

Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. Mivi One 5G सस्ता फोन भारत में आएगा तीन रंगों में, Android 16 सपोर्ट, 24 सितंबर को है लॉन्च
  2. ₹23 हजार से ज्यादा सस्ता मिल रहा 55 हजार एमआरपी वाला Vivo 5G फोन! 50MP कैमरा, 7200mAh बैटरी
  3. iQOO 16 में होगी ट्रिपल रियर कैमरा यूनिट, ग्लास रियर पैनल
  4. Sony Xperia 1 IX में मिल सकता है नए डिजाइन वाला कैमरा मॉड्यूल
  5. Nubia NaviX Ultra में मिलेगी 7,100mAh सिलिकॉन-कार्बन बैटरी, अगले सप्ताह होगा लॉन्च
#ताज़ा ख़बरें
  1. Mission School Of Excellence: टेक्नोलॉजी ने गुजरात में स्कूलों को बनाया हाईटेक, 1.9 लाख स्मार्ट क्लासरूम से शिक्षा को नई ऊंचाई
  2. iPhone 18 Pro, Pro Max Pre-Order: ₹26,316 में खरीदें लेटेस्ट iPhone, मिलेगा ₹7000 कैशबैक, एक्सचेंज ऑफर भी!
  3. LG स्मार्ट TV करते हैं आपके घर की जासूसी? बवाल के बाद आया कंपनी का जवाब
  4. ISRO की चेतावनी! भारत में अक्टूबर-दिसंबर के बीच आ सकते हैं 3 बड़े तूफान
  5. Samsung Galaxy A08 4G बजट फोन चुपके से लॉन्च! 6,000mAh बैटरी, IP64 रेटिंग के साथ लिस्ट
  6. Mivi One 5G सस्ता फोन भारत में आएगा तीन रंगों में, Android 16 सपोर्ट, 24 सितंबर को है लॉन्च
  7. 80s AI Photo Trend: सावधान! सोशल मीडिया पर फोटो डालने से पहले जान लें ChatGPT आपके डेटा के साथ क्या करता है?
  8. ₹23 हजार से ज्यादा सस्ता मिल रहा 55 हजार एमआरपी वाला Vivo 5G फोन! 50MP कैमरा, 7200mAh बैटरी
  9. Nubia NaviX Ultra में मिलेगी 7,100mAh सिलिकॉन-कार्बन बैटरी, अगले सप्ताह होगा लॉन्च
  10. iQOO 16 में होगी ट्रिपल रियर कैमरा यूनिट, ग्लास रियर पैनल
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.