Google I/O 2026: इस दिन होगा Google का सबसे बड़ा डेवलपर कॉन्फ्रेंस, इवेंट में दिखेगा AI का जलवा?

Google I O 2026 का आयोजन 19 से 20 मई को होगा। कंपनी ने बताया कि इवेंट में Gemini, Android और अन्य प्रोडक्ट्स में AI अपडेट्स शेयर किए जाएंगे।

विज्ञापन
Written by नितेश पपनोई, अपडेटेड: 18 फरवरी 2026 16:51 IST
ख़ास बातें
  • Google I O 2026 19-20 मई को आयोजित
  • Gemini और Android में AI अपडेट्स की तैयारी
  • Sundar Pichai India AI Summit में मौजूद

Google I/O 2026 में Gemini और Android में AI अपडेट्स की तैयारी की उम्मीद

Photo Credit: Google

Google ने आधिकारिक तौर पर घोषणा कर दी है कि Google I/O 2026 का आयोजन 19 और 20 मई को होगा। कंपनी के मुताबिक इवेंट में Gemini से लेकर Android तक उसके विभिन्न प्रोडक्ट्स में आ रहे नए AI अपडेट्स और ब्रेकथ्रू शेयर किए जाएंगे। यह कार्यक्रम कैलिफोर्निया के माउंटेन व्यू स्थित Shoreline Amphitheatre में इन पर्सन आयोजित होगा और ऑनलाइन भी स्ट्रीम किया जाएगा। पिछले साल की तरह इस बार भी AI एजेंडा के सेंटर में रहने की उम्मीद है।

Google ने मंगलवार को इवेंट की तारीखों का ऐलान किया और बताया कि 19 मई की सुबह कीनोट के साथ इवेंट की शुरुआत होगी। कंपनी फिलहाल पूरा सेशन शेड्यूल जारी नहीं किया है, लेकिन हर साल की तरह कंपनी लीडर्स की कीनोट, फायरसाइड चैट्स और प्रोडक्ट डेमो शामिल रहेंगे। Google की वेबसाइट पर “save the date” एक्सपीरियंस भी लाइव है, जिसमें Gemini AI मॉडल से बने मिनी गेम्स शामिल हैं।

अगर पिछले साल के I/O को देखें तो 2025 में Google ने Gemini 2.5 Pro और Flash जैसे मॉडल्स के साथ Imagen 4 और Veo 3 जैसे जेनरेटिव AI टूल्स पेश किए थे। Search, Gmail, Chrome और Shopping में भी AI आधारित फीचर्स जोड़े गए थे। यहां तक कि Android XR हेडसेट और Gemini पावर्ड स्मार्टग्लास जैसे हार्डवेयर डेमो भी AI फोकस के साथ दिखाए गए थे। ऐसे में 2026 का इवेंट भी Gemini इकोसिस्टम और कंपनी की AI स्ट्रैटेजी को लेकर स्पष्ट दिशा दे सकता है।

यह घोषणा ऐसे समय में आई है जब Google के CEO Sundar Pichai भारत दौरे पर हैं। वह नई दिल्ली में चल रहे India AI Impact Summit 2026 में शामिल हो रहे हैं। इस दौरान उनकी प्रधानमंत्री Narendra Modi से मुलाकात भी हुई। इस बैठक को भारत के उभरते AI हब बनने के रास्ते में एक अहम माइलस्टोन माना जा रहा है।

India AI Impact Summit में पिचई के AI के एक्सपेरिमेंट्स से लेकर बड़े पैमाने पर डिप्लॉयमेंट तक के बदलाव पर चर्चा करने की संभावना है। ऐसे में मई में होने वाला Google I/O 2026 कंपनी की ग्लोबल AI स्ट्रैटेजी और Gemini प्लेटफॉर्म के अगले फेज को लेकर अहम संकेत दे सकता है।

 

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

Nitesh has almost seven years of experience in news writing and reviewing tech ...और भी
Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. Vivo X Fold 6 हुआ लॉन्च, 200MP कैमरा और 6,900mAh बैटरी के साथ आया Samsung फोल्डेबल फोन का राइवल
  2. भारत में लॉन्च हुए Vivo T5 Lite 5G, Vivo T5 Pro 5G के नए RAM और स्टोरेज वेरिएंट्स
  3. Flipkart Big Billion Days Sale: Xiaomi के इन 5 Redmi स्मार्टफोन्स पर Deals रिवील, कीमत ₹12,999 से शुरू
#ताज़ा ख़बरें
  1. Porsche ने भारत में लॉन्च की Cayenne Electric, 600 किलोमीटर से ज्यादा की रेंज
  2. Samsung Galaxy A08 का भारत में लॉन्च, 6,000mAh बैटरी, जानें प्राइस, स्पेसिफिकेशंस
  3. Wozoyo का 100 नए प्रोडक्ट्स लॉन्च करने और 50 करोड़ डॉलर के रेवेन्यू का टारगेट
  4. UPI ट्रांजैक्शंस में हुई गिरावट, इस महीने लागू होगा MDR 
  5. भारत में लॉन्च हुए Vivo T5 Lite 5G, Vivo T5 Pro 5G के नए RAM और स्टोरेज वेरिएंट्स
  6. Huawei Mate 90 लॉन्च: 6600mAh बैटरी, 50 मेगापिक्सल कैमरा से लैस, जानें कीमत
  7. भारत में महंगा हुआ स्मार्टफोन खरीदना, पहली छमाही में प्राइसेज 16 प्रतिशत तक बढ़े
  8. Xiaomi 17T हुआ ₹10 हजार महंगा, अब कितने में पड़ेगा ये 50MP कैमरा वाला स्मार्टफोन
  9. OnePlus Nord Buds 3r नए कलर वेरिएंट में लॉन्च, 54 घंटे चलेगी बैटरी
  10. भारत में पेश हुए Samsung Galaxy F08, Galaxy M08 50 मेगापिक्सल प्राइमरी कैमरा, जानें स्पेसिफिकेशंस
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.