Manus AI: चीन का एक और धमाका! दुनिया का पहला जनरल AI मॉडल Manus लॉन्च, खुद लेता है फैसले

इसकी खासियत यह है कि यह एक जनरल AI एजेंट है जो खुद से निर्णय लेने की क्षमता रखता है।

विज्ञापन
Written by हेमन्त कुमार, अपडेटेड: 26 मार्च 2025 15:33 IST
ख़ास बातें
  • यह एक जनरल AI एजेंट है जो खुद से निर्णय लेने की क्षमता रखता है।
  • Manus एक चाइनीज AI स्टार्टअप द्वारा बनाया गया है।
  • फिलहाल इसे यूजर इन्वाइट कोड के जरिए ही एक्सेस कर पाएगा।

Manus AI एजेंट चीन में तैयार किया गया एक और AI मॉडल है जो अब सबका ध्यान खींच रहा है।

Photo Credit: Unsplash

आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (AI) की दुनिया में चीन ने एक और धमाका कर दिया है। DeepSeek के बाद एक और AI मॉडल Manus दुनिया में तेजी से पॉपुलर हो रहा है। Manus एक चाइनीज AI स्टार्टअप द्वारा बनाया गया है। इसकी खासियत यह है कि यह एक जनरल AI एजेंट है जो खुद से निर्णय लेने की क्षमता रखता है। यानी यह आपके कमांड्स तो फॉलो करेगा ही, लेकिन खुद भी निर्णय ले सकेगा और उस पर खुद ही काम भी कर सकेगा। चीनी सरकार ने इसे लेकर एक बड़ा कदम उठाया है, आइए जानते हैं विस्तार से। 

AI खुद से लेगा निर्णय
Manus AI एजेंट चीन में तैयार किया गया एक और AI मॉडल है जो अब सबका ध्यान खींच रहा है। यह जनरल AI एजेंट है और खुद से निर्णय लेने की क्षमता रखता है। इस तकनीक को आर्टिफिशियल जनरल इंटेलिजेंस (AGI) के नाम से जाना जाता है। कंपनी का दावा है कि उन्होंने दुनिया का पहला जनरल AI एजेंट विकसित किया है। इस AI मॉडल की लोकप्रियता उस समय और भी बढ़ने लगी जब चीनी सरकार ने इसे पहली बार मीडिया में पेश किया। यानी सरकार इस AI मॉडल को खुद प्रोमोट कर रही है। चीन में कई AI स्टार्टअप काम कर रहे हैं। सरकार उन कंपनियों को तवज्जो दे रही है जो अंतर्राष्ट्रीय स्तर पर बेहतर प्रदर्शन कर रही हैं। Manus AI भी उनमें शामिल हो गया है। 

जल्द मिलेगा AI असिस्टेंट
Advertisement
रिपोर्ट्स के अनुसार, बीजिंग की म्युनिसिपल गवर्नमेंट ने Manus के AI असिस्टेंट मोनिका (Monica) के चीनी वर्जन को लेकर ऐलान किया है। खबरों की मानें तो Manus सभी सरकारी नियमों पर खरा उतरा है। क्योंकि चीन में AI स्टार्टअप्स को कई सरकारी नियमों का पालन करना पड़ता है ताकि AI कोई संवेदनशील या देश विरोधी कंटेंट न फैला सके। मानुस ने इन सभी बाधाओं को पार कर लिया है और अब जल्द ही लोगों के लिए इसका AI असिस्टेंट उपलब्ध करवाने की कवायद तेज हो गई है। 

इन्वाइट कोड से ही कर सकेंगे इस्तेमाल
Advertisement
Manus अभी सीधे तौर पर इस्तेमाल के लिए उपलब्ध नहीं है। इसे यूजर इन्वाइट कोड के जरिए ही एक्सेस कर पाएगा। Manus ने इसके लिए Alibaba के Qwen AI मॉडल बनाने वाली टीम के साथ साझेदारी की है, जिससे इसका AI सिस्टम और ज्यादा मजबूत बनेगा। Manus के इस्तेमाल के लिए 20 लाख से ज्यादा लोग इंतजार में हैं। इसलिए इस मॉडल को आजमाने के लिए अभी लंबा इंतजार करना पड़ सकता है। चीन और अमेरिका में AI के क्षेत्र में लगातार तेजी से काम हो रहा है। दोनों ही मार्केट्स में कड़ी प्रतिस्पर्धा देखने को मिल रही है। Manus ने अब इस कंपिटिशन को और ज्यादा कड़ा कर दिया है। 
 

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

हेमन्त कुमार Gadgets 360 में सीनियर ...और भी

Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. Motorola Edge 70 Neo में मिल सकती है 7,000mAh बैटरी, 50 मेगापिक्सल प्राइमरी कैमरा
  2. Rogbid की सस्ती स्मार्टवॉच AMOLED स्क्रीन, GPS, IP67 रेटिंग के साथ लॉन्च
  3. iPhone 18e में मिल सकता है 6.12 इंच डिस्प्ले, 24 मेगापिक्सल का फ्रंट कैमरा
  4. Flipkart Sale में ₹4599 सस्ता खरीदें Oppo का 8000mAh बैटरी वाला फोन!
#ताज़ा ख़बरें
  1. Rogbid की सस्ती स्मार्टवॉच AMOLED स्क्रीन, GPS, IP67 रेटिंग के साथ लॉन्च
  2. Flipkart Sale में ₹4599 सस्ता खरीदें Oppo का 8000mAh बैटरी वाला फोन!
  3. Apple ने भारत में लॉन्च किया नया iMac, जानें प्राइस, स्पेसिफिकेशंस
  4. Apple ने भारत में लॉन्च किया MacBook Pro का नया वर्जन, जानें प्राइस, स्पेसिफिकेशंस
  5. iPhone 18e में मिल सकता है 6.12 इंच डिस्प्ले, 24 मेगापिक्सल का फ्रंट कैमरा
  6. 10000mAh की विशाल बैटरी वाला Redmi K100 लॉन्च, 16GB RAM के साथ गजब फीचर्स से लैस
  7. ₹12 हजार छूट के साथ मिल रहा 48 मेगापिक्सल कैमरा वाला iPhone 17 Pro, जल्द करें लिमिटेड है डील
  8. Motorola Edge 70 Neo में मिल सकती है 7,000mAh बैटरी, 50 मेगापिक्सल प्राइमरी कैमरा
  9. धरती पर ये चीज हो जाएगी सबसे महंगी, एलन मस्क ने क्यों बताया, रोबोट के लिए होगी बंपर डिमांड
  10. OnePlus Ace 7 Pro में मिलेगा 200 मेगापिक्सल का प्राइमरी कैमरा, इस सप्ताह लॉन्च 
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.