बिना इजाजत AI ग्लासेज से कोई भी नहीं कर पाएगा आपको रिकॉर्ड, बस फोन में डाउनलोड कर लें ये ऐप

कैमरा वाले एआई पावर्ड स्मार्ट ग्लासेस ने आज के समय में प्राइवेसी से लेकर चुपचाप रिकॉर्डिंग के डर को लेकर नई चिंता पैदा कर दी है।

विज्ञापन
Written by साजन चौहान, अपडेटेड: 15 सितंबर 2026 17:45 IST
ख़ास बातें
  • ZuckOff फ्री में डाउनलोड करने के लिए उपलब्ध है।
  • ZuckOff ब्लूटूथ बेस्ड स्मार्ट वियरेबल को डिटेक्ट करता है।
  • ZuckOff ऐप Ray-Ban Meta, Oakley Meta और Snap Spectacles को पहचान सकता है।

Zuckoff एक प्राइवेसी ऐप है।

Photo Credit: Pexels/

कैमरा वाले एआई पावर्ड स्मार्ट ग्लासेस ने आज के समय में प्राइवेसी से लेकर चुपचाप रिकॉर्डिंग के डर को लेकर नई चिंता पैदा कर दी है। सोशल मीडिया पर कई ऐसे मामले सामने आए हैं, जहां पर बिना इजाजत के लोगों को रिकॉर्ड किया गया और वीडियो को ऑनलाइन पोस्ट कर दिया गया। कई मजाकिया वीडियो से लेकर चिंताजनक तक वीडियो समेत कई ऐसे कंटेंट सोशल मीडिया पर वायरल हुए, जिनसे लोगों के मन में एक नया डर पैदा हुआ कि कोई उन्हें बिना जानकारी के रिकॉर्ड कर सकता है। अब पोलैंड के एक डेवलपर ने नया मोबाइल ऐप तैयार किया है जो कि यूजर्स को आस-पास मौजूद स्मार्ट ग्लासेस जैसे डिवाइस को डिटेक्ट करके अलर्ट प्रदान करता है। आइए इसके बारे में विस्तार से जानते हैं।

ZuckOff क्या है?
इस ऐप का नाम ZuckOff है, जिसे पोलैंड के डेवलपर पावेल सिडलोव्स्की (Pawel Szydolwski) द्वारा तैयार किया गया है। इस ऐप को डेवलपर द्वारा Meta Ray-Ban स्मार्ट ग्लासेज जैसे डिवाइस बिना मंजूरी फोटोग्राफी और वीडियो रिकॉर्डिंग जैसे गलत इस्तेमाल को लेकर पैदा हुई चिंता को ध्यान में रखते हुए तैयार किया गया है। Zuckoff एक प्राइवेसी ऐप है जो कि अगस्त, 2026 में लॉन्च की गई थी। यह ऐप ब्लूटूथ सिग्नेचर को स्कैन करके यूजर्स को अलर्ट करता है, जब कोई भी कैमरा से लैस स्मार्ट ग्लासेस जैसे कि Ray-Ban Meta या Snap ग्लास पहने हुए आस-पास से गुजरता है।

ZuckOff कैसे करें डाउनलोड
ZuckOff फ्री में डाउनलोड करने के लिए उपलब्ध है और साथ में ऑप्शनल इन-ऐप पर्चेज की सुविधा भी है। यह ऐप गूगल प्ले स्टोर के साथ-साथ एप्पल ऐप स्टोर से डाउनलोड की जा सकती है।

Meta Ray-Ban स्मार्ट ग्लासेज में व्हाइट कैप्चर एलईडी है जो कि जब भी कंटेंट कैप्चर करने के लिए कैमरा उपयोग होता है तो ब्लिंक करती है। यह लाइट फोटोग्राफी में फ्लैश के जैसे ब्लिंक करती है और वीडियो रिकॉर्डिंग में लगातार ब्लिंक करती रहती है। इस इंडीकेटर को सामान्य तौर पर स्विच ऑफ नहीं किया जा सकता है। हालांकि, इसमें एक चिंता का विषय यह है कि रिकॉर्डिंग के दौरान ब्लिंक होने वाली एलईडी के साथ छेड़छाड़ की जा सकती है या उसे डैमेज किया जा सकता है। इस गलत इस्तेमाल से लोग बिना इजाजत निजी फोटो और वीडियो रिकॉर्ड कर सकते हैं और उन्हें ऑनलाइन शेयर कर सकते हैं।

हालांकि, Meta ने Ray-Ban स्मार्ट ग्लास के लिए प्राइवेसी से संबंधित सिक्योरिटी अपडेट किए हैं। सिस्टम पहचान लेता है कि कैमरे के रिकॉर्डिंग इंडिकेटर के साथ छेड़छाड़ हुई है तो कैमरा काम करना बंद कर देता है। यह दोबारा तभी ऑन हो सकता है जब ऑथोराइज्ड सर्विसिंग के जरिए दिक्कत ठीक हो और रियल इंडिकेटर कंपोनेंट वापस लगाया जाए।

Advertisement

ZuckOff को ब्लूटूथ बेस्ड स्मार्ट वियरेबल को डिटेक्ट करने और कंपेटिबल डिवाइस के नजदीक होने पर यूजर्स को नोटिफाई करने के लिए डिजाइन किया गया है। यह ऐप Ray-Ban Meta, Oakley Meta और Snap Spectacles को पहचान सकता है और साथ ही साथ कुछ खास डिस्प्ले ग्लासेज और हेडसेट को भी पहचान सकता है। डेवलपर के अनुसार, Meta Quest और Apple Vision Pro जैसे डिवाइस ऐप के लॉग में नजर आ सकते हैं, लेकिन उन्हें संभावित रिकॉर्डिंग डिवाइस के तौर पर मार्क नहीं किया गया है, क्योंकि उनका डिजाइन पहनने वालों को चुपचाप दूसरे लोगों की रिकॉर्डिंग करने में मुश्किल बनाना है।

 

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

साजन चौहान Gadgets 360 में सीनियर सब ...और भी

Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. Vivo ने लॉन्च किया 9,020mAh बैटरी वाला फोन, Snapdragon चिप और 12GB RAM के साथ आया Y600K Turbo
  2. Boat Apex Powerbank सीरीज लॉन्च, 20000mAh की बैटरी के साथ वायरलेस चार्जिंग का सपोर्ट
  3. Flipkart Big Billion Days Sale 2026: Vivo के इन 5 स्मार्टफोन्स पर Deals रिवील, कीमत ₹12,999 से शुरू
  4. ₹1,499 में itel Care फीचर फोन आया, बुजुर्गों के लिए खास फीचर्स से लैस
  5. Honor का सस्ता टैबलेट Honor Pad X7b लॉन्च, 8,000mAh बैटरी, Snapdragon चिप
  6. iQOO 16 के इंटरनेशनल मार्केट में लॉन्च की तैयारी, Geekbench पर हुई लिस्टिंग
  7. Flipkart Big Billion Days Sale 2026: Realme के 7 स्मार्टफोन्स पर बड़ी डील्स, कीमत ₹16,499 से शुरू
  8. iPhone 17, 16, 15 पर बंपर डील, Amazon-Flipkart सेल में खूब मिलेंगे सस्ते
#ताज़ा ख़बरें
  1. टेलीकॉम कंपनियों को वेबसाइट, ऐप पर दिखाने होंगे TRAI के ऑर्डर वाले टैरिफ प्लान
  2. भारत में Tesla के मॉडल Y की बढ़ी डिमांड, 1,000 यूनिट्स से ज्यादा हुई सेल्स
  3. इलेक्ट्रिक कारों की सेल्स में 90 प्रतिशत से ज्यादा की बढ़ोतरी, टाटा मोटर्स का पहला रैंक बरकरार
  4. Boat Apex Powerbank सीरीज लॉन्च, 20000mAh की बैटरी के साथ वायरलेस चार्जिंग का सपोर्ट
  5. Xiaomi दीवाली के मौके पर लाया स्पेशल ऑफर्स, सस्ते में मिलेंगे स्मार्टफोन, जानें कितनी होगी बचत
  6. ₹1,499 में itel Care फीचर फोन आया, बुजुर्गों के लिए खास फीचर्स से लैस
  7. Samsung का नया AC लॉन्च, कूलिंग के साथ क्लीन एयर भी, बदल जाएगा घर का एस्थेटिक्स
  8. boAt ने भारत में ₹1,999 शुरू होने वाले पावरबैंक किए लॉन्च, 20,000mAh बैटरी, 45W फास्ट चार्जिंग जैसे फीचर्स
  9. iQOO 16 के इंटरनेशनल मार्केट में लॉन्च की तैयारी, Geekbench पर हुई लिस्टिंग
  10. Meta Ray-Ban से फिल्माए जा रहे थे महिलाओं के वीडियो! कंपनी ने लगाई सेल पर रोक
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.