Xiaomi Watch S सीरीज आई 3C सर्टिफिकेशन पर नजर, 10W चार्जिंग का करेगी सपोर्ट

Xiaomi Watch S3 में 1.43 इंच की AMOLED कलरफुल बड़ी डिस्प्ले दी गई है, जिसका 10Hz रिफ्रेश रेट, 326 PPI और 600 निट्स अधिकतम ब्राइटनेस है।

विज्ञापन
Written by साजन चौहान, अपडेटेड: 30 मई 2024 15:39 IST
ख़ास बातें
  • Xiaomi S3 सीरीज की स्मार्टवॉच में जल्द ही एक नया मॉडल मिल सकता है।
  • स्मार्टवॉच लॉन्च होने से पहले 3C सर्टिफिकेशन आखिरी सर्टिफिकेट है।
  • Xiaomi Watch S3 में 1.43 इंच की AMOLED कलरफुल बड़ी डिस्प्ले दी गई है।

Xiaomi Watch 2 में Snapdragon W5+ Gen 1 चिपसेट दिया गया है।

Photo Credit: Xiaomi

Xiaomi S3 सीरीज की स्मार्टवॉच में जल्द ही एक नया मॉडल मिल सकता है। Xiaomi की एक नई स्मार्टवॉच 3C सर्टिफिकेशन पर नजर आई है, जिससे चलते लॉन्च होने का सुझाव मिला है। आइए Xiaomi की आगामी स्मार्टवॉच के बारे में विस्तार से जानते हैं।

स्मार्टवॉच लॉन्च होने से पहले 3C सर्टिफिकेशन आखिरी सर्टिफिकेट है। जबकि 3C लिस्टिंग में डिवाइस का नाम नहीं पता चला है, इसे वॉच S3 सीरीज मॉडल के तौर पर बताया गया है। सर्टिफिकेशन पेज से डिवाइस की चार्जिंग रेटिंग और अन्य जानकारी सामने आई है। 3C वेबसाइट की जानकारी के अनुसार, नई Xiaomi स्मार्टवॉच का मॉडल नंबर M2312W1 है और यह 10W चार्जिंग का सपोर्ट करती है।


Advertisement
Xiaomi Watch मॉडल की कीमत और लॉन्च


कीमत की बात करें तो फिलहाल नए Xiaomi Watch मॉडल की लॉन्च तारीख और कीमत के बारे में कोई आधिकारिक जानकारी नहीं है।


Xiaomi Watch S3 के स्पेसिफिकेशंस


Advertisement
Xiaomi Watch S3 में 1.43 इंच की AMOLED कलरफुल बड़ी डिस्प्ले दी गई है, जिसका 10Hz रिफ्रेश रेट, 326 PPI और 600 निट्स अधिकतम ब्राइटनेस है। यह 256 ऑटोमैटिक ब्राइटनेस लेवल प्रदान करता है और इंडस्ट्री फर्स्ट वेरिएबल डिजाइन के साथ आता है। बेजल का कलर और स्टाइल जरूरत पड़ने पर हटाया और बदला जा सकता है। 

वॉच ऑटोमैटिक तौर पर एक एक्सकुलेसिव कस्टमाइज डायल सेंसर और ट्रिगर करेगी, जो वॉच के लिए कई स्टाइल कॉम्बिनेशन की पेशकश करेगी। स्मार्टवॉच Unisoc W117 चिप के साथ बिल्ट-इन LPDDR2, 1.0GHz A7 CPU कोर के साथ फुल eSIM/eSIM इंडीपेंडेंट कम्युनिकेशन के लिए सपोर्ट से लैस है। यूजर्स मोबाइल फोन से कनेक्ट किए बिना इंडीपेंडेंट तौर पर नेटवर्क का इस्तेमाल कर सकते हैं।
Advertisement

Xiaomi Watch S3 Xiaomi स्मार्ट इकोसिस्टम के साथ कनेक्शन के साथ सर्ज OS पर चलता है। स्मार्टवॉच की एक बड़ी खासियत Xiaomi SU7 इलेक्ट्रिक व्हीकल को अनलॉक करने की सुविधा है। SU7 को अनलॉक करने की कैपेसिटी के साथ Xiaomi अपने कनेक्टेड डिवाइसेज के इकोसिस्टम को अपनी नई SUV में एक्सटेंड करना चाह सकता है।

 

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

ये भी पढ़े: Xiaomi Watch S Series, Xiaomi S3, 3C Certification

साजन चौहान Gadgets 360 में सीनियर सब ...और भी

Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. ₹30000 एमआरपी वाला Ai+ Nova 2 Power 5G खरीदें ₹17,999 में! 48MP AI डुअल कैमरा फोन
  2. Xiaomi 18 Pro सीरीज जल्द होगी इंटरनेशनल मार्केट में लॉन्च, 200 मेगापिक्सल का प्राइमरी कैमरा
  3. ₹3000 सस्ता मिल रहा Lava Virat Curve 5G, Flipkart दिवाली सेल में ऑफर
#ताज़ा ख़बरें
  1. Redmi K100 Ultra लॉन्च हो सकता है 10,000mAh बैटरी, 50MP ट्रिपल कैमरा के साथ!
  2. Vivo X500 सीरीज के भारत में लॉन्च की तैयारी, लीक हुई प्राइसिंग
  3. Meta Muse AI की भारतीय प्राइसिंग लीक, ₹1799 से शुरू होंगे प्लान!
  4. OnePlus 17 में मिल सकता है वाइड डिस्प्ले, महंगा हो सकता है प्राइस
  5. iPhone 17 Pro Max मिल रहा ₹20,000 से ज्यादा सस्ता, जल्द करें मौका हाथ से छूट न जाए
  6. Oppo ला रही 12000mAh बैटरी वाला नया फोन, 2 रियर कैमरा, फ्लैट डिस्प्ले फीचर्स!
  7. Infinix GT 50 Pro vs Samsung Galaxy S26 FE vs Oppo Reno 16: ₹70000 में कौन सा है बेस्ट?
  8. Vivo X500 Ultra में मिल सकते हैं डुअल Sony LYT-L910 कैमरा 
  9. URBAN लाया नया फिटनेस बैंड, 45 घंटे चलेगी बैटरी, साथ में ईयरबड्स भी
  10. Instagram पर AI करेगा आयु की पहचान, फिर दिखाएगा कंटेंट, झूठ होने पर करेगा अकाउंट ब्लॉक
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.