Xiaomi ला रही 14 दिनों की बैटरी लाइफ वाला स्‍मार्ट ब्रैसलेट Xiaomi Smart Band 9 Active, कीमत लीक!

Xiaomi एक नया स्‍मार्टबैंड लॉन्‍च करने वाली है। इसका नाम Xiaomi Smart Band 9 Active होगा, जिसे यूरोपीय देशों में लाया जाएगा।

विज्ञापन
Written by प्रेम त्रिपाठी, अपडेटेड: 6 नवंबर 2024 16:28 IST
ख़ास बातें
  • Xiaomi Smart Band 9 Active जल्‍द होगा लॉन्‍च
  • एमेजॉन फ्रांस की वेबसाइट पर हुआ लिस्‍ट
  • एमोलेड डिस्‍प्‍ले के साथ मिलेंगे कई हेल्‍थ फीचर्स

Xiaomi Smart Band 9 Active को सिंगल चार्ज करने पर 14 दिनों की बैटरी लाइफ मिलने की बात कही जा रही है।

Xiaomi एक नया स्‍मार्टबैंड लॉन्‍च करने वाली है। इसका नाम Xiaomi Smart Band 9 Active होगा, जिसे यूरोपीय देशों में लाया जाएगा। बैंड को यूरेशियन इकॉनमिक कमीशन (EEC) से सर्टिफ‍िकेशन मिल गया है। लॉन्‍च से पहले एमेजॉन फ्रांस की वेबसाइट पर इस बैंड की प्रमुख डिटेल्‍स सामने आई हैं, जिनमें बैंड की कीमत भी शामिल है। लिस्टिंग पर भरोसा करें तो Xiaomi Smart Band 9 Active की कीमत 29.99 यूरो (लगभग 2,717 रुपये) होने वाली है और यह 18 नवंबर को मार्केट में दस्‍तक देगा। 

लिस्टिंग में दावा है कि Xiaomi Smart Band 9 Active में 1.47 इंच का एमोलेड डिस्‍प्‍ले होगा, जो 450 निट्स की पीक ब्राइटनैस के साथ चमक सकता है। इससे तेज धूप में डिस्‍प्‍ले पर सबकुछ साफ नजर आएगा। बैंड को पहनकर पानी में तैरा जा सकेगा और दूसरी गतिविधियां की जा सकेंगी। 

Xiaomi Smart Band 9 Active को सिंगल चार्ज करने पर 14 दिनों की बैटरी लाइफ मिलने की बात कही जा रही है। इसमें तमाम हेल्‍थ ट्रैकिंग फीचर भी मिलेंगे जिनमें लगातार हार्ट रेट की मॉनिटरिंग शामिल है। नींद को भी ये बैंड ट्रैक करेगा। लोगों का तनाव मापेगा। हेल्‍थ के प्रति जागरूक लोगों को वॉच में कई सारे फ‍िटनेस ट्रैकर भी मिलेंगे। 

Xiaomi Smart Band 9 Active को तीन या उससे ज्‍यादा कलर्स में लाया जा सकता है। भारत में इसके लॉन्‍च या उपलब्‍धता पर अभी कोई जानकारी नहीं है। 
Advertisement

बीते दिनों चीन में कंपनी ने Redmi Band 3 को पेश किया था। इसमें 1.47 इंच रेक्टैंगुलर स्क्रीन 60 Hz के रिफ्रेश रेट के साथ है। कंपनी का दावा है कि इसकी बैटरी 18 दिन तक चल सकती है। इसमें हार्ट रेट, ब्लड ऑक्सिजन लेवल और स्लीप साइकल ट्रैकिंग जैसे कई हेल्थ और वेलनेस मॉनिटरिंग फीचर्स दिए गए हैं। 
Advertisement

इस स्मार्ट बैंड में लगभग 50 प्रीसेट स्पोर्ट्स मोड हैं। यह Xiaomi के HyperOS पर चलता है। प्राइस CNY 159 (लगभग 1,900 रुपये) है। इसे डार्क ग्रे, बीज, ग्रीन, पिंक, ब्लैक और येलो कलर्स में उपलब्ध कराया गया है।
 
 

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. Motorola Edge 70 Neo भारत में होगा लॉन्च, 50MP ट्रिपल कैमरा, 5000mAh बैटरी, IP68, IP69 रेटिंग जैसे फीचर्स!
#ताज़ा ख़बरें
  1. Samsung Galaxy A18 4G बजट फोन के फीचर्स लीक, 50MP कैमरा, 5000mAh की बैटरी!
  2. 8 सितंबर से WhatsApp हो जाएगा बंद! इन स्मार्टफोन्स पर नहीं चलेगा ऐप
  3. Jio ने कर दी मौज! 365 दिनों तक 1,032 GB से ज्यादा डेटा, 1000 TV चैनल, JioHotstar भी FREE! जानें प्लान
  4. Xiaomi 18 Fold कल होगा लॉन्च, Leica 200MP तीन कैमरा, 6000mAh बैटरी! जानें सबकुछ
  5. सस्ते स्मार्टबैंड, स्मार्टवॉच खरीदना चाहते हैं? जान लें ये जरूरी बातें
  6. Motorola Edge 70 Neo भारत में होगा लॉन्च, 50MP ट्रिपल कैमरा, 5000mAh बैटरी, IP68, IP69 रेटिंग जैसे फीचर्स!
  7. ₹2,250 सस्ता खरीदें लेटेस्ट Vivo S2 फोन, 50MP दो कैमरा, 7050mAh बैटरी, IP68, IP69 रेटिंग!
  8. OnePlus Ace 7 Pro लॉन्च होगा 200MP कैमरा, 16GB रैम के साथ! फीचर्स लीक
  9. IND vs PAK Match LIVE: एशिया कप विमेंस में भारत-पाकिस्तान का आज महामुकाबला, यहां देखें फ्री मैच!
  10. Noise ने नए ईयरबड्स Master Buds Open किए पेश, Bose साउंड से लैस, जानें सबकुछ
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.