Xiaomi Black Shark GS3 Ultra स्मार्टवॉच लॉन्च हुई 1.43 इंच डिस्प्ले, 18 दिन की बैटरी के साथ, जानें खास फीचर्स

ब्लैक शार्क जीएस3 अल्ट्रा स्मार्टवॉच में 270 से ज्यादा फ्री वॉचफेस दिए गए हैं।

विज्ञापन
Written by हेमन्त कुमार, अपडेटेड: 29 नवंबर 2025 12:33 IST
ख़ास बातें
  • यह 1000 निट्स पीक ब्राइटनेस के साथ आती है।
  • स्मार्टवॉच में 5ATM वाटर रसिस्टेंस भी दिया गया है।
  • यह साधारण इस्तेमाल में 18 दिन तक चल सकती है।

Black Shark GS3 Ultra में 1.43 इंच का AMOLED डिस्प्ले दिया गया है।

Photo Credit: Black Shark

Xiaomi ने नई स्मार्टवॉच Black Shark GS3 Ultra मार्केट में पेश की है। स्मार्टवॉच में 1.43 इंच का AMOLED डिस्प्ले दिया गया है जिसमें 1000 निट्स की पीक ब्राइटनेस मिलती है। इसमें 160 से ज्यादा स्पोर्ट्स मोड दिए गए हैं। स्मार्टवॉच में 18 दिन के लगभग बैटरी बैकअप का दावा किया गया है। इसमें डुअल बैंड जीपीएस का सपोर्ट है। इसके अलावा इसमें कई और आकर्षक फीचर्स कंपनी ने दिए हैं। स्मार्टवॉच इससे पहले आई Black Shark GS3 का अपग्रेडेड वर्जन है। आइए जानते हैं नई स्मार्टवॉच में और कौन से स्मार्ट फीचर्स कंपनी ने जोड़े हैं। 

Black Shark GS3 Ultra Price

Black Shark GS3 Ultra के प्राइस का खुलासा कंपनी ने अभी नहीं किया है। हालांकि Xiaomi ऑफिशियल वेबसाइट  पर स्मार्टवॉच के सभी फीचर्स लिस्टेड हैं। स्मार्टवॉच को कंपनी ने ब्लैक और सिल्वर कलर वेरिएंट्स में उतारा है। 

Advertisement

Black Shark GS3 Ultra Specifications

Black Shark GS3 Ultra को Xiaomi की लेटेस्ट स्मार्टवॉच के तौर पर लॉन्च किया गया है। Black Shark GS3 Ultra में 1.43 इंच का AMOLED डिस्प्ले दिया गया है। डिस्प्ले में 466X466 पिक्सल रिजॉल्यूशन का सपोर्ट दिया गया है। यह 1000 निट्स पीक ब्राइटनेस के साथ आती है। यह कॉलिंग सपोर्ट के साथ आती है और इसमें एनवायरमेंटल नॉइज कैंसिलेशन फीचर भी दिया गया है। इसके अलावा स्मार्टवॉच में 5ATM वाटर रसिस्टेंस भी दिया गया है। कंपनी का दावा है कि वॉच 50 मीटर तक पानी में डूबी रहने पर भी खराब नहीं होती है। 

ब्लैक शार्क जीएस3 अल्ट्रा स्मार्टवॉच में 270 से ज्यादा फ्री वॉचफेस दिए गए हैं। इसमें हेल्थ मॉनिटरिंग फीचर्स जैसे ब्लड ऑक्सीजन लेवल, हार्ट रेट सेंसर, स्ट्रेस मॉनिटरिंग और स्लीप मॉनिटरिंग जैसे फीचर्स मिल जाते हैं। यह स्टेप्स काउंटिंग भी कर सकती है। बैटरी के लिए कंपनी ने कहा है कि यह 45 दिन तक स्टैंडबाय बैकअप दे सकती है। जबकि साधारण इस्तेमाल में 18 दिन तक चल सकती है। 
 

 

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

हेमन्त कुमार Gadgets 360 में सीनियर ...और भी

Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. Ather Konarc इलेक्ट्रिक स्कूटर हुआ लॉन्च, 161km तक रेंज, कीमत 99,999 रुपये से शुरू
  2. ₹8,549 में खरीदें 13 हजार एमआरपी वाला Oppo फोन! 6000mAh बैटरी, IP65 रेटिंग
#ताज़ा ख़बरें
  1. Lava Virat V1 Pro 5G सेल होने जा रही शुरू, 6GB रैम के साथ ₹2700 तक सस्ते में खरीदने का मौका!
  2. Nepal Floods: नेपाल जैसी बाढ़ आ जाए तो क्या करें? ये 7 गैजेट्स बचा सकते हैं आपकी जान
  3. NASA के रोवर को मंगल पर दिखा जैली फिश जैसा जीव! फोटो ने खींचा ध्यान
  4. Poco X8 Power 5G आ रहा 10,000mAh बैटरी के साथ, 4 सितंबर को है भारत में लॉन्च, IP69 रेटिंग!
  5. Upcoming Smartphones: Poco F9 Ultra, Vivo V80 Lite 5G, Redmi 17, Poco X8 Power जैसे स्मार्टफोन्स की मचेगी धूम! 10,000mAh बैटरी
  6. Ather Konarc इलेक्ट्रिक स्कूटर हुआ लॉन्च, 161km तक रेंज, कीमत 99,999 रुपये से शुरू
  7. ₹8,549 में खरीदें 13 हजार एमआरपी वाला Oppo फोन! 6000mAh बैटरी, IP65 रेटिंग
  8. Xiaomi ला रही प्रीमियम टैबलेट, 11000mAh बैटरी, 67W चार्जिंग के साथ हुआ लीक!
  9. भारत का 5G बदलने वाला है! अब नहीं रहेगी स्पीड की समस्या, EMF लिमिट पर सरकार का बड़ा कदम
  10. 100W पावर वाला 25000mAh पावरबैंक लाई Cuktech, iPhone 17 Pro Max को तीन से ज्यादा बार करता है चार्ज!
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.