vivo TWS 3e ANC ईयरबड्स भारत में लॉन्‍च, Rs 2 हजार से कम कीमत, जानें फीचर्स

vivo TWS 3e ANC : दावा है कि इन्‍हें लगाकर बाहर के शोर को 73 फीसदी तक घटाया जा सकता है।

विज्ञापन
Written by प्रेम त्रिपाठी, अपडेटेड: 7 अगस्त 2024 15:00 IST
ख़ास बातें
  • vivo TWS 3e ANC हुए भारत में लॉन्‍च
  • 1899 रुपये कीमत में किया गया पेश
  • 73 फीसदी तक कम कर सकता है बाहर का शोर

vivo TWS 3e ANC को 1899 रुपये में पेश किया गया है। इन्‍हें ब्राइट वाइट और डार्क इं‍डिगो कलर्स में लिया जा सकता है।

vivo TWS 3e ANC : वीवो कई साल तक सिर्फ स्‍मार्टफोन्‍स लॉन्‍च करती रही। बीते कुछ वक्‍त से उसने वियरेबल्‍स कैटिगरी में भी फोकस किया है। बुधवार को कंपनी ने vivo TWS 3e ANC नाम से नए ईयरबड्स पेश किए। जैसाकि नाम से भी पता चलता है ये ईयरबड्स एक्टिव नॉइस कैंसिलेशन की सुविधा के साथ आते हैं। एक स्‍लीक और राउंडेड केस के अंदर फ‍िट हो जाते हैं। दावा है कि इन्‍हें लगाकर बाहर के शोर को 73 फीसदी तक घटाया जा सकता है। ईयरबड्स की सभी खूबियां जानते हैं इसके प्राइस के साथ। 
 

vivo TWS 3e ANC Price in India 

vivo TWS 3e ANC को 1899 रुपये में पेश किया गया है। इन्‍हें ब्राइट वाइट और डार्क इं‍डिगो कलर्स में लिया जा सकता है। फ्लिपकार्ट और वीवो इंडिया की ई-शॉप पर ये ईयरबड्स आज से ही उपलब्‍ध हैं। 
 

vivo TWS 3e ANC Specifications, features 

vivo TWS 3e ANC ईयरबड्स को लेकर दावा है कि कान में लगाते ही यह ग्रिप बना लेते हैं। हरेक ईयर साइज के हिसाब से कंपनी ईयर टिप्‍स भी दे रही है। अच्‍छी आवाज और दमदार बास के लिए इनमें 11 एमएम का बायोफाइबर डायाफ्राम लगाया गया है। 

जैसाकि हमने बताया, इनकी बड़ी खूबी एक्टिव नॉइस कैंसिलेशन है। कंपनी दावा कर रही है कि ये 30 डेसिबल तक साउंड कम सकते हैं। यह फीचर कॉलिंग के दौरान भी काम करता है, जिससे भीड़ में होने के बावजूद सामने वाले को आपकी आवाज साफ सुनाई पड़ती है। इन्‍हें गेमिंग के दौरान भी इस्‍तेमाल किया जा सकता है, क्‍योंकि यह 88 ms की लो लेटेंसी ऑफर करते हैं। 
Advertisement

vivo TWS 3e ANC सपोर्ट करते हैं ब्‍लूटूथ v5.3 कनेक्टिविटी को। गूगल फास्‍ट पेयर की सुविधा इनमें हैं। गूगल असिस्‍टेंट का भी सपोर्ट है। बड्स आसपास गुम हो जाएं तो फाइंड माई ईयरफोन्‍स की मदद से इन्‍हें तलाश जा सकता है। ये आईपी54 रेटिंग के साथ आते हैं यानी धूल, पानी और छींटों से होने वाले नुकसान से कुछ हद तक बच सकते हैं। 

vivo TWS 3e ANC का एएनसी फीचर ऑफ रहे तो 42 घंटों की बैटरी लाइफ दे सकते हैं। एक बार चार्ज होने पर बड्स साढ़े 10 घंटे चल जाते हैं। इन्‍हें 10 मिनट चार्ज करके 3 घंटे इस्‍तेमाल किया जा सकता है।
Advertisement
 

 

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. Google Pixel 11a में मिल सकती है डुअल रियर कैमरा यूनिट, जल्द लॉन्च की तैयारी
  2. Oppo F35 सीरीज में मिलेगा 50 मेगापिक्सल का प्राइमरी कैमरा, अगले सप्ताह भारत में लॉन्च
  3. iQOO Pad Ultra 165Hz AMOLED डिस्प्ले के साथ हुआ लॉन्च, 9020mAh बैटरी के साथ आया गेमिंग टैबलेट
  4. Flipkart Big Billion Days Sale 2026: Oppo के 5 फोन पर मिलेगी बड़ी Deals, कीमत ₹14,999 से शुरू
  5. Samsung Galaxy Tab S12 Ultra, Galaxy Tab S12+ लॉन्च, 11600mAh की बड़ी बैटरी और 16GB तक RAM
  6. Apple Pay की भारत में एंट्री, क्रेडिट कार्ड रखने का झंझट खत्म, सीधा iPhone और स्मार्टवॉच से होगी पेमेंट
#ताज़ा ख़बरें
  1. Cellecor ने दो वायरलेस माइक के साथ लॉन्च किया Beat Rider पार्टी स्पीकर 
  2. Oppo F35 सीरीज में मिलेगा 50 मेगापिक्सल का प्राइमरी कैमरा, अगले सप्ताह भारत में लॉन्च
  3. Samsung Galaxy Tab S12 Ultra, Galaxy Tab S12+ लॉन्च, 11600mAh की बड़ी बैटरी और 16GB तक RAM
  4. Jio का तगड़ा ऑफर, ₹1,499 वाला JioBharat 4G फोन पड़ेगा सिर्फ ₹299, जानें सबकुछ
  5. Google Pixel 11a में मिल सकती है डुअल रियर कैमरा यूनिट, जल्द लॉन्च की तैयारी
  6. Oppo K15s हुआ लॉन्च, 8000mAh बैटरी के साथ मिलिट्री-ग्रेड प्रोटेक्शन का दावा; जानें कीमत और फीचर्स
  7. Apple के फोल्डेबल स्मार्टफोन की घट सकती है सप्लाई, मैन्युफैक्चरिंग में देरी का असर
  8. Google Fitbit Air: दिल के मरीजों के लिए मददगार, हार्ट रेट ट्रैकिंग करेगा, बैटरी चलेगी 7 दिन तक
  9. Vivo X Fold 6 के इंटरनेशनल मार्केट में लॉन्च की तैयारी, यूरोप में हुई लिस्टिंग
  10. कल 1 अक्टूबर से बदल रहा LPG सिलेंडर बुकिंग का नियम, नहीं किया e-KYC तो महंगा मिलेगा सिलेंडर
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.