URBAN ARC Go 2 AI Smart Fitness Band और URBAN Q9i AI ANC TWS Earbuds आज भारत में लॉन्च हुए हैं।
URBAN ARC Go 2 AI Smart Fitness Band में 13 मिमी डायनेमिक ड्राइवर्स है।
Photo Credit: URBAN
URBAN ने भारतीय बाजार में URBAN ARC Go 2 AI Smart Fitness Band और URBAN Q9i AI ANC TWS Earbuds को पेश कर दिया है। नए स्मार्ट फिटनेस बैंड में हार्ट रेट, स्लीप, स्ट्रेस, एक्टिविटी और रिकवरी जैसे हेल्थ ट्रैकिंग फीचर्स दिए गए हैं। वहीं ईयरबड्स में एक्टिव नॉयज कैंसलेशन (ANC) के साथ 13 मिमी डायनेमिक ड्राइवर्स दिए गए हैं। आइए इन ईयरबड्स और स्मार्ट फिटनेस बैंड के फीचर्स और स्पेसिफिकेशंस से लेकर कीमत आदि के बारे में विस्तार से जानते हैं।
URBAN ARC Go 2 AI स्मार्ट फिटनेस बैंड की कीमत ₹6,999 और URBAN Q9i AI ANC TWS ईयरबड्स की कीमत ₹4,999 है। ARC Go 2 जेट ब्लैक, इंक ब्लू, स्टोन ग्रे, ओशन, ऑरेंज और मैजेंटा कलर में आता है। वहीं प्रोडक्ट gourban.in, चुनिंदा रिटेल स्टोर और ऑनलाइन प्लेटफॉर्म पर उपलब्ध होंगे। इनकी 1 साल की वारंटी मिलती है।
URBAN ARC Go 2 AI Smart Fitness Band में हार्ट रेट, स्लीप, स्ट्रेस, एक्टिविटी और रिकवरी जैसे हेल्थ ट्रैकिंग फीचर्स मिलते हैं। इसमें एआई पावर्ड रिकवरी फंक्शन और 110+ स्पोर्ट्स मोड दिए गए हैं। 30+ गाइडेड मेडिकेशन, कॉल एंड मैसेज अलर्ट, म्यूजिक एंड जेस्चर बेस्ड कैमरा कंट्रोल मिलता है। सेडेंट्री एंड मेंस्ट्रुअल रिमाइंडर शामिल हैं। इनकी बैटरी 45 घंटे तक चल सकती है। पानी से बचाव के लिए IPX68 रेटिंग आती है। इसके साथ वुवन फेब्रिक स्ट्रैप दिया गया है। यह स्मार्ट बैंड कलर जेट ब्लैक, इंक ब्लू, स्टोन ग्रे, ओशन, ऑरेंज और मैजेंटा में आता है।
URBAN Q9i AI ANC TWS Earbuds में एक्टिव नॉयज कैंसलेशन (ANC) दिया गया है। इसमें 13 मिमी डायनेमिक ड्राइवर्स दिए गए हैं। AI TransFun ऐप के जरिए 50 से ज्यादा लैंग्वेज में AI लाइव ट्रांसलेशन मिलता है। यह इंटीग्रेटेड स्मार्ट स्टैंड के साथ आता है। कनेक्टिविटी के लिए ब्लूटूथ 6.0, क्लियर कॉल एचडी माइक और टाइप सी चार्जिंग मिलता है। बैटरी बैकअप की बात करें तो इसकी बैटरी 30 घंटे तक चल सकती है। वहीं सिंगल चार्ज में प्लेटाइम 6 घंटे तक मिलता है।
लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।
साजन चौहान Gadgets 360 में सीनियर सब ...और भी