32 घंटे चलने वाले UBON J39 Airclip ईयरबड्स लॉन्च, जानें कीमत

J39 Airclip में वायरलेस कनेक्टिविटी के लिए ब्लूटूथ v5.4 का सपोर्ट है।

विज्ञापन
Written by हेमन्त कुमार, अपडेटेड: 11 फरवरी 2026 18:41 IST
ख़ास बातें
  • बैटरी चार्जिंग के लिए इनमें Type-C फास्ट चार्जिंग सपोर्ट मिलता है।
  • J39 Airclip में वायरलेस कनेक्टिविटी के लिए ब्लूटूथ v5.4 का सपोर्ट है।
  • 10 मीटर की रेंज में ये बेहतरीन कनेक्टिविटी प्रदान कर सकते हैं।

J39 Airclip ईयरबड्स वायरलेस ईयरबड्स हैं जो कि क्लिप स्टाइल डिजाइन में आते हैं।

Photo Credit: UBON

UBON की ओर से नए J39 Airclip ईयरबड्स लॉन्च किए गए हैं। कंपनी ने इन्हें यूनीक डिजाइन में पेश किया है। इनमें क्लिप स्टाइल डिजाइन दिया गया है जिससे ये वर्कआउट, ट्रैवल और रोजमर्रा के कामों के दौरान भी आसानी से इस्तेमाल किए जा सकते हैं। इनके कानों से निकल कर गिरने का डर नहीं रहता है। ईयरबड्स में 32 घंटे तक का प्लेबैक टाइम होने का दावा किया गया है। चार्जिंग के लिए टाइप-सी पोर्ट मिलता है। कनेक्टिविटी के लिए ब्लूटूथ v5.4 का सपोर्ट है। आइए जानते हैं इनकी कीमत और फीचर्स के बारे में। 

UBON J39 Airclip price

UBON J39 Airclip ईयरबड्स की कीमत 2199 रुपये है। इन्हें कंपनी की अधिकारिक वेबसाइट के अलावा Amazon, Flipkart जैसे ई-कॉमर्स प्लेटफॉर्म्स से भी खरीदा जा सकता है। ये ईयरबड्स सिल्वर और ब्लैक कलर में खरीदे जा सकते हैं। 

UBON J39 Airclip Specifications

J39 Airclip ईयरबड्स वायरलेस ईयरबड्स हैं जो कि क्लिप स्टाइल डिजाइन में आते हैं। कंपनी का दावा है कि ये वर्कआउट, ट्रैवल और रोजमर्रा के कामों के दौरान भी आसानी से इस्तेमाल किए जा सकते हैं। ईयरबड्स में 32 घंटे तक का प्लेबैक टाइम होने का दावा किया गया है। ये 320 घंटे का स्टैंडबाय टाइम दे सकते हैं। इनमें वायरलेस कनेक्टिविटी के लिए ब्लूटूथ v5.4 का सपोर्ट है। 10 मीटर की रेंज में ये बेहतरीन कनेक्टिविटी प्रदान कर सकते हैं।

बैटरी चार्जिंग के लिए इनमें Type-C फास्ट चार्जिंग सपोर्ट मिलता है। ये HD साउंड क्वालिटी डिलीवर कर सकते हैं। ये कॉलिंग सपोर्ट से लैस हैं। कंपनी ने इनमें टच कंट्रोल फीचर भी दिया है। साथ ही वॉयस असिस्टेंट सपोर्ट भी मिलता है। कंपनी के अनुसार, ये वजन में हल्के हैं और लम्बे समय तक पहने रहने पर भी थकाते नहीं हैं। इन्हें आउटडोर जैसे ट्रैवलिंग या जिम में वर्कआउट के दौरान भी पहना जा सकता है। 

 

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

हेमन्त कुमार Gadgets 360 में सीनियर ...और भी

Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. Oppo K15x हुआ लॉन्च, 6500mAh बैटरी और 120Hz डिस्प्ले के साथ आया बजट 5G फोन; जानें कीमत
  2. Oppo F35 सीरीज में मिलेगा 50 मेगापिक्सल का प्राइमरी कैमरा, अगले सप्ताह भारत में लॉन्च
#ताज़ा ख़बरें
  1. Oppo K15x हुआ लॉन्च, 6500mAh बैटरी और 120Hz डिस्प्ले के साथ आया बजट 5G फोन; जानें कीमत
  2. Cellecor ने दो वायरलेस माइक के साथ लॉन्च किया Beat Rider पार्टी स्पीकर 
  3. Oppo F35 सीरीज में मिलेगा 50 मेगापिक्सल का प्राइमरी कैमरा, अगले सप्ताह भारत में लॉन्च
  4. Samsung Galaxy Tab S12 Ultra, Galaxy Tab S12+ लॉन्च, 11600mAh की बड़ी बैटरी और 16GB तक RAM
  5. Jio का तगड़ा ऑफर, ₹1,499 वाला JioBharat 4G फोन पड़ेगा सिर्फ ₹299, जानें सबकुछ
  6. Google Pixel 11a में मिल सकती है डुअल रियर कैमरा यूनिट, जल्द लॉन्च की तैयारी
  7. Oppo K15s हुआ लॉन्च, 8000mAh बैटरी के साथ मिलिट्री-ग्रेड प्रोटेक्शन का दावा; जानें कीमत और फीचर्स
  8. Apple के फोल्डेबल स्मार्टफोन की घट सकती है सप्लाई, मैन्युफैक्चरिंग में देरी का असर
  9. Google Fitbit Air: दिल के मरीजों के लिए मददगार, हार्ट रेट ट्रैकिंग करेगा, बैटरी चलेगी 7 दिन तक
  10. Vivo X Fold 6 के इंटरनेशनल मार्केट में लॉन्च की तैयारी, यूरोप में हुई लिस्टिंग
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.