U&i ने Rs 1,099 में लॉन्च की Entry Star 100 स्मार्टवॉच, इसमें हैं कर्व्ड डिस्प्ले और वायरलेस चार्जिंग जैसे फीचर्स

U&i ने भारत में Entry Star 100 Series स्मार्टवॉच लॉन्च की है। इसमें 2.2 इंच कर्व्ड डिस्प्ले, वायरलेस चार्जिंग और कई हेल्थ ट्रैकिंग फीचर्स मिलते हैं।

विज्ञापन
Written by नितेश पपनोई, अपडेटेड: 12 मार्च 2026 11:57 IST
ख़ास बातें
  • U&i Entry Star 100 स्मार्टवॉच 1,099 रुपये में लॉन्च
  • वॉच में 2.2 इंच कर्व्ड डिस्प्ले और वायरलेस चार्जिंग
  • बॉक्स में चार अलग अलग स्ट्रैप दिए गए हैं

U&i Entry Star 100 स्मार्टवॉच में 2.2 इंच कर्व्ड डिस्प्ले दिया गया

Photo Credit: U&i

U&i ने भारत में अपना नया स्मार्टवॉच Entry Star 100 Series (UiSW 7596) लॉन्च कर दिया है। स्मार्टवॉच में 2.2 इंच का कर्व्ड डिस्प्ले, वायरलेस चार्जिंग और हेल्थ मॉनिटरिंग जैसे फीचर्स दिए गए हैं। इसके अलावा इसमें IP68 रेटिंग के साथ वॉटर और डस्ट रेसिस्टेंस का सपोर्ट मिलता है। कंपनी के मुताबिक यह वॉच रोजमर्रा के इस्तेमाल और फिटनेस ट्रैकिंग को ध्यान में रखकर डिजाइन की गई है।

कीमत की बात करें तो U&i Entry Star 100 Series की कीमत 1,099 रुपये रखी गई है। यह स्मार्टवॉच भारत में रिटेल स्टोर्स के साथ साथ कंपनी की आधिकारिक वेबसाइट पर भी उपलब्ध है।

डिस्प्ले और डिजाइन की बात करें तो Entry Star 100 Series में 2.2 इंच का कर्व्ड डिस्प्ले दिया गया है, जो नोटिफिकेशन, हेल्थ डेटा और दूसरी जानकारी देखने के लिए बड़ा व्यूइंग एरिया देता है। स्मार्टवॉच में मेटालिक फिनिश केसिंग दी गई है और इसमें नेविगेशन के लिए क्राउन और साइड बटन भी मिलता है।

इस वॉच की खास बात यह है कि बॉक्स में चार अलग अलग स्ट्रैप दिए गए हैं। इनमें ऑरेंज सिलिकॉन स्ट्रैप, ब्रेडेड व्हाइट स्ट्रैप, ग्रे वेल्क्रो नायलॉन स्पोर्ट लूप और लाइट ग्रे सिलिकॉन स्ट्रैप शामिल हैं। यूजर्स जरूरत या पसंद के हिसाब से इन स्ट्रैप्स को बदल सकते हैं।

परफॉर्मेंस की बात करें तो स्मार्टवॉच में वायरलेस चार्जिंग का सपोर्ट मिलता है, जिससे यूजर्स मैग्नेटिक चार्जिंग डॉक की मदद से इसे चार्ज कर सकते हैं। कंपनी के मुताबिक वॉच को इस तरह डिजाइन किया गया है कि यह पूरे दिन की एक्टिविटी ट्रैकिंग और स्मार्ट फीचर्स को सपोर्ट कर सके।

Advertisement

हेल्थ और फिटनेस फीचर्स की बात करें तो इसमें रियल टाइम हार्ट रेट मॉनिटरिंग, स्ट्रेस मॉनिटरिंग, स्लीप ट्रैकिंग और टेम्परेचर मॉनिटरिंग जैसे फीचर्स दिए गए हैं। इसके अलावा इसमें स्पोर्ट्स मोड भी मिलता है, जिससे यूजर्स अपनी वर्कआउट और दूसरी फिजिकल एक्टिविटी को ट्रैक कर सकते हैं।

ड्यूरेबिलिटी के लिए स्मार्टवॉच IP68 रेटिंग के साथ आती है, जिससे इसे धूल और पानी के छींटों से सुरक्षा मिलने का दावा किया गया है। स्मार्ट फीचर्स की बात करें तो इसमें वेदर अपडेट, रिमोट कैमरा कंट्रोल और कस्टमाइज करने योग्य हाई रिजॉल्यूशन वॉच फेसेस का सपोर्ट भी दिया गया है।

 

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

Nitesh has almost seven years of experience in news writing and reviewing tech ...और भी
Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. Oppo F35 5G, Oppo F35 Pro 5G जल्द होंगे भारत में लॉन्च, Geekbench पर हुई लिस्टिंग
  2. ₹35,000 वाला फोन अब इतने रुपये में मिल रहा, 50MP कैमरा और बड़ी बैटरी भी
  3. 200MP Camera और 7,000mAh Battery वाला नया फोन, कीमत और फीचर्स देखकर खरीदने का मन करेगा!
  4. ₹24 हजार सस्ता हो गया OnePlus का 48MP तीन कैमरा वाला फोन!
#ताज़ा ख़बरें
  1. Mahindra का EV मार्केट में दमदार परफॉर्मेंस, 1 लाख से ज्यादा हुई इलेक्ट्रिक SUV की सेल्स
  2. OnePlus 16 में मिलेगी ज्यादा कैपेसिटी वाली बैटरी, अगले सप्ताह होगा लॉन्च
  3. इलेक्ट्रिक टू-व्हीलर्स की बिक्री में 7 प्रतिशत की बढ़ोतरी, TVS Motor का पहला रैंक बरकरार
  4. Oppo F35 5G, Oppo F35 Pro 5G जल्द होंगे भारत में लॉन्च, Geekbench पर हुई लिस्टिंग
  5. ये 5 नए 5G फोन जल्द होंगे भारत में लॉन्च, 10,000mAh तक बैटरी और दमदार कैमरा
  6. ₹35,000 वाला फोन अब इतने रुपये में मिल रहा, 50MP कैमरा और बड़ी बैटरी भी
  7. 7000mAh बैटरी और 200MP कैमरा वाले 5 नए फोन, कीमत सुनकर चौंक जाएंगे!
  8. सिंगल चार्ज में 500KM दौड़ती हैं ये 5 इलेक्ट्रिक कारें, महीने का खर्च आता है कम
  9. 200MP Camera और 7,000mAh Battery वाला नया फोन, कीमत और फीचर्स देखकर खरीदने का मन करेगा!
  10. ₹24 हजार सस्ता हो गया OnePlus का 48MP तीन कैमरा वाला फोन!
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.