60 घंटे का बैटरी बैकअप वाले Truke Buds F1 Ultra ईयरबड्स 'सस्ते' में लॉन्च, जानें प्राइस

Truke ईयरबड्स Bluetooth v5.3 की कनेक्टिविटी के साथ आते हैं।

विज्ञापन
Written by हेमन्त कुमार, अपडेटेड: 8 फरवरी 2024 11:24 IST
ख़ास बातें
  • ये 13mm ड्राइवर से लैस हैं।
  • इनमें कस्टमाइजेशन के लिए तीन प्रीसेट इक्वेलाइजर मोड मिलते हैं।
  • इनमें 40ms लो-लेटेंसी दी गई है।

Truke ईयरबड्स Bluetooth v5.3 की कनेक्टिविटी के साथ आते हैं।

Photo Credit: Flipkart

Truke ने भारत में अपने नए ईयरबड्स Truke Buds F1 Ultra लॉन्च किए हैं। ईयरबड्स म्यूजिक लवर्स के लिए बेहद अफॉर्डेबल प्राइस में कहे जा सकते हैं। इनमें 60 घंटे तक बैटरी लाइफ होने की बात कंपनी ने कही है। ये 13mm ड्राइवर से लैस हैं। ईयरबड्स Bluetooth v5.3 की कनेक्टिविटी के साथ आते हैं। चार्जिंग के लिए इनमें Type-C पोर्ट मिलता है। इन-ईयर डिजाइन इनमें दिया गया है। साथ में एनवायरमेंट नॉइस कैंसिलेशन (ENC) फीचर भी मिलता है। जानते हैं इनकी कीमत और फीचर्स के बारे में। 
 

Truke Buds F1 Ultra Price

Truke Buds F1 Ultra की भारत में कीमत यूं तो 1099 रुपये लिस्टेड है लेकिन इंट्रोडक्ट्री प्राइस 999 रुपये है। इतना ही नहीं, अर्ली बर्ड सेल ऑफर के तहत इन्हें केवल 799 रुपये में खरीदा जा सकता है। लेकिन उसके लिए पर्चेज विंडो लॉन्च के 2 घंटे बाद तक ही लागू बताई गई है। सेल 13 फरवरी से शुरू होगी। इन्हें Truke वेबसाइट के साथ-साथ Amazon, Flipkart से भी खरीदा जा सकेगा। हालांकि फ्लिपकार्ट पर वियरेबल का प्राइस 2999 रुपये है। 
 

Truke Buds F1 Ultra Specifications

स्पेसिफिकेशंस पर एक नजर डाल लेते हैं। जैसा कि पहले भी बताया गया है, ये 13mm ड्राइवर से लैस हैं। Truke ईयरबड्स Bluetooth v5.3 की कनेक्टिविटी के साथ आते हैं। चार्जिंग के लिए इनमें Type-C पोर्ट मिलता है। ऑडियो वियरेबल में म्यूजिक लवर्स के लिए खास प्रीसेट इक्वेलाइजर मोड भी कंपनी ने दिए हैं। इनमें कस्टमाइजेशन के लिए तीन प्रीसेट इक्वेलाइजर मोड मिलते हैं। साथ में गेमिंग लवर्स के लिए ऑडियो लेटेंसी भी दी गई है। इनमें 40ms लो-लेटेंसी दी गई है यानी गेमिंग का बेहतर अनुभव ये दे सकेंगे। 

Buds F1 Ultra डुअल कनेक्टिविटी को सपोर्ट करते हैं। चार्जिंग के लिए इनमें टाइप-सी पोर्ट कंपनी ने दिया है। इनमें 60 घंटे का बैकअप मिलता है। वियरेबल की बैटरी को पूरी तरह चार्ज होने में 90 मिनट का समय लगता है। इनकी वायरलेस रेंज 10 मीटर तक है। वियरेबल में माइक भी दिया गया है। 
 
 

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

हेमन्त कुमार Gadgets 360 में सीनियर ...और भी

Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. Oppo F35 सीरीज में मिलेगा 50 मेगापिक्सल का प्राइमरी कैमरा, अगले सप्ताह भारत में लॉन्च
  2. Oppo K15x हुआ लॉन्च, 6500mAh बैटरी और 120Hz डिस्प्ले के साथ आया बजट 5G फोन; जानें कीमत
  3. Google Pixel 11a में मिल सकती है डुअल रियर कैमरा यूनिट, जल्द लॉन्च की तैयारी
  4. Vivo X Fold 6 के इंटरनेशनल मार्केट में लॉन्च की तैयारी, यूरोप में हुई लिस्टिंग
#ताज़ा ख़बरें
  1. Oppo K15x हुआ लॉन्च, 6500mAh बैटरी और 120Hz डिस्प्ले के साथ आया बजट 5G फोन; जानें कीमत
  2. Cellecor ने दो वायरलेस माइक के साथ लॉन्च किया Beat Rider पार्टी स्पीकर 
  3. Oppo F35 सीरीज में मिलेगा 50 मेगापिक्सल का प्राइमरी कैमरा, अगले सप्ताह भारत में लॉन्च
  4. Samsung Galaxy Tab S12 Ultra, Galaxy Tab S12+ लॉन्च, 11600mAh की बड़ी बैटरी और 16GB तक RAM
  5. Jio का तगड़ा ऑफर, ₹1,499 वाला JioBharat 4G फोन पड़ेगा सिर्फ ₹299, जानें सबकुछ
  6. Google Pixel 11a में मिल सकती है डुअल रियर कैमरा यूनिट, जल्द लॉन्च की तैयारी
  7. Oppo K15s हुआ लॉन्च, 8000mAh बैटरी के साथ मिलिट्री-ग्रेड प्रोटेक्शन का दावा; जानें कीमत और फीचर्स
  8. Apple के फोल्डेबल स्मार्टफोन की घट सकती है सप्लाई, मैन्युफैक्चरिंग में देरी का असर
  9. Google Fitbit Air: दिल के मरीजों के लिए मददगार, हार्ट रेट ट्रैकिंग करेगा, बैटरी चलेगी 7 दिन तक
  10. Vivo X Fold 6 के इंटरनेशनल मार्केट में लॉन्च की तैयारी, यूरोप में हुई लिस्टिंग
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.