30 घंटे बैटरी लाइफ के साथ ThundeRobot H51 ब्लूटूथ गेमिंग हेडसेट हुआ लॉन्च, जानें कीमत

इस गेमिंग हेडसेट में 1000mAh की बैटरी है।

विज्ञापन
Written by हेमन्त कुमार, अपडेटेड: 4 अगस्त 2024 18:28 IST
ख़ास बातें
  • ब्लूटूथ गेमिंग हेडसेट में 50mm के डाइनेमिक ड्राइवर लगे हैं।
  • इसमें वायरलेस मोड में 27ms की अल्ट्रा लो लेटेंसी मिल जाती है।
  • ThundeRobot H51 गेमिंग हेडसेट का वजन 318 ग्राम है।

ThundeRobot H51 ब्लूटूथ गेमिंग हेडसेट में 50mm के डाइनेमिक ड्राइवर लगे हैं।

Photo Credit: ThundeRobot

ThundeRobot ने नया ब्लूटूथ H51 गेमिंग हेडसेट लॉन्च किया है। यह ओवर ईयर ब्लूटूथ हेडसेट है जिसे कंपनी ने चीन की मार्केट में पेश किया है। इसमें 50mm के डाइनेमिक ड्राइवर लगे हैं। खास बात यह है कि कनेक्टिविटी के लिए कंपनी ने इसमें Tri Mode दिया है, यानी यह तीन तरीके से डिवाइसेज के साथ कनेक्ट हो सकता है। जिसमें ब्लूटूथ 5.4, 2.4G वायरलेस, और वायर्ड कनेक्टिविटी भी शामिल है। इसी वजह से यह डिवाइसेज की एक बड़ी रेंज जैसे पीसी, गेमिंग कंसोल, और एंड्रॉयड डिवाइसेज के साथ कनेक्ट हो सकता है। 
 

ThundeRobot H51 price

ThundeRobot H51 ओवर ईयर ब्लूटूथ हेडसेट को कंपनी ने चीन में लॉन्च किया है। इसकी कीमत 149 युआन (लगभग 1743 रुपये) है। इसे JD.com से खरीदा जा सकता है। सेल 5 अगस्त से शुरू होगी।  
Advertisement
 

ThundeRobot H51 specifications

ThundeRobot H51 ब्लूटूथ गेमिंग हेडसेट में 50mm के डाइनेमिक ड्राइवर लगे हैं। इसमें Tri Mode मिलता है और यह तीन तरीके से डिवाइसेज के साथ कनेक्ट हो सकता है। जिसमें ब्लूटूथ 5.4, 2.4G वायरलेस, और वायर्ड कनेक्टिविटी शामिल है। इसी वजह से यह डिवाइसेज की एक बड़ी रेंज जैसे पीसी, गेमिंग कंसोल, और एंड्रॉयड के साथ कनेक्ट हो सकता है। इसमें वायरलेस मोड में 27ms की अल्ट्रा लो लेटेंसी मिल जाती है जिससे कि यह स्मूद और लेग-फ्री गेमिंग एक्सपीरियंस दे सकता है। 

ThundeRobot H51 गेमिंग हेडसेट का वजन 318 ग्राम है। इसमें बड़े लैदर ईयर कुशन लगे हैं। कंपनी के अनुसार, ये कानों के लिए आरामदायक हैं और इन्हें साफ करना भी काफी आसान है। इसमें नॉइज कैंसलिंग माइक्रोफोन भी लगा है। यूजर की सुविधा के लिए इसमें सेंट्रलाइज्ड कंट्रोल दिए गए हैं। यहां पर पावर बटन, माइक्रोफोन, वॉल्यूम एडजस्टमेंट, RGB लाइट कंट्रोल जैसे फंक्शन मिल जाते हैं। 
Advertisement

इस गेमिंग हेडसेट में 1000mAh की बैटरी है। यह सिंगल चार्ज में 30 घंटे का बैटरी बैकअप दे सकता है। इसमें 20Hz से 20KHz तक की फ्रिक्वेंसी रेस्पोन्स रेंज दी गई है। 
 
 

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

हेमन्त कुमार Gadgets 360 में सीनियर ...और भी

Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. Nothing Phone (3) पर मिल रहा ₹39 हजार से ज्यादा डिस्काउंट, यहां से खरीदें सस्ता
#ताज़ा ख़बरें
  1. Dyson CameraJet: आ गया कैमरे वाला टूथब्रश! AI पता लगाएगा कहां है गंदगी, फिर वहीं करेगा सफाई
  2. स्मार्टफोन से भी पतला Power Bank! 8 सितंबर को भारत आ रहा Xiaomi का मैग्नेटिक वायरलेस चार्जिंग वाला पावर बैंक
  3. ताइवानी कंपनी Optoma ने भारत में पेश की 55-98 इंच की प्रोफेशनल डिस्प्ले, जानें कहां होगा इस्तेमाल
  4. SIR Draft List 2026: वोटर लिस्ट में अपना नाम ऐसे करें चेक, अगर कट गया है तो क्या करें? यहां जानें सब कुछ
  5. फर्जी SIM खरीदी, IMEI से छेड़छाड़ किया तो होगी 3 साल की सजा और 50 लाख जुर्माना
  6. एक ही मशीन से फर्श, सोफा और कार की सफाई! Dreame H12 Dual FlexReach भारत में हुआ लॉन्च
  7. boltt के दोनों स्मार्टफोन की सेल आज से शुरू, मिल रहा तगड़ा डिस्काउंट भी
  8. एक मशीन में 2 ड्रम और 34 वॉशिंग मोड्स! Xiaomi की नई Mini Washing Machine हुई लॉन्च
  9. Samsung Galaxy Book6 लैपटॉप लॉन्च, 14 इंच डिस्प्ले के साथ Intel Core 5 प्रोसेसर से लैस
  10. पोर्न ऐप के नाम पर साइबर ठगी, पैसों की लूट, Facebook ऐड से डाउनलोड हो रहे APK फाइल, I4C ने दी चेतावनी
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.