20 घंटे के प्लेबैक टाइम वाले Soundcore R500 नेकबैंड-स्टाइल ईयरफोन लॉन्च, जानें कीमत

Soundcore R500 नेकबैंड-स्टाइल ईयरफोन भारत में लॉन्च कर दिए गए हैं। ये ईयरफोन एक बार चार्ज करने पर 20 घंटे का प्लेबैक समय दे सकते हैं।

विज्ञापन
Satvik Khare, अपडेटेड: 21 अगस्त 2021 16:58 IST
ख़ास बातें
  • Soundcore R500 ईयरफोन को 1.5 घंटे में फुल चार्ज किया जा सकता है।
  • ईयरफोन एक बार चार्ज करने पर 20 घंटे का प्लेबैक समय दे सकते हैं।
  • इनमें USB टाइप-सी पोर्ट के द्वारा फास्ट चार्जिंग सपोर्ट भी दिया गया है।

ईयरफोन को चार कलर ऑप्शन- ब्लैक, ब्लू, रेड, येलो में पेश किया गया है।

Soundcore R500 नेकबैंड-स्टाइल ईयरफोन भारत में लॉन्च कर दिए गए हैं। ये ईयरफोन एक बार चार्ज करने पर 20 घंटे का प्लेबैक समय दे सकते हैं। इनमें यूएसबी टाइप-सी पोर्ट के माध्यम से फास्ट चार्जिंग सपोर्ट दिया गया है। साउंडकोर की ओर दिए गए इन बजट ईयरफोन्स में 10 mm ड्राइवर हैं जो एक इमर्सिव एचडी साउंड दे सकते हैं। Soundcore R500 Android और iOS स्मार्टफोन के लिए ब्लूटूथ v5 कम्पेटिबिलिटी के साथ आते हैं। इनमें AI-पावर्ड माइक्रोफोन भी हैं जो कॉल की क्वालिटी को बेहतर बनाने में मदद कर सकते हैं। ये ईयरफोन IPX5-रेटेड हैं जो पानी प्रतिरोधी सुरक्षा भी देते हैं। 
 

Soundcore R500 price in India, availability

Soundcore R500 की कीमत 1,399 रुपये है। साउंडकोर के नेकबैंड-स्टाइल के ईयरफ़ोन Flipkart पर खरीदने के लिए उपलब्ध होंगे। ईयरफोन को चार कलर ऑप्शन- ब्लैक, ब्लू, रेड, येलो में पेश किया गया है। हालाँकि, ई-कॉमर्स साइट ने इस खबर के लिखने के समय येलो कलर ऑप्शन को लिस्ट नहीं किया था। ईयरफोन के साथ 18 महीने की वारंटी भी दी जा रही है। 
Flipkart अपने ग्राहकों को Flipkart Axis Bank क्रेडिट कार्ड पर 5 प्रतिशत अनलिमिटेड कैशबैक दे रही है। यह ICICI Bank, IndusInd Bank, SBI cards, और Mobikwik द्वारा पहले ट्रांजेक्शन में Amex Network कार्ड जारी करने पर 20 प्रतिशत की छूट दे रहा है। इसके अतिरिक्त पहले Flipkart Pay Later ऑर्डर पर 100 रुपये की छूट भी दे रही है जो कि 500 या उससे ऊपर के ऑर्डर पर वैध है। 
 

Soundcore R500 neckband-style earphone specifications, features

जैसा कि बताया गया है Soundcore R500 में 10 mm ड्राइवर हैं। जो कि डीप, स्ट्रॉन्ग और बैलेंस्ड बेस देता है। इस नेकबैंड-स्टाइल इयरफ़ोन को ब्लूटूथ v5 के माध्यम से 10 मीटर की रेंज के साथ एंड्रॉयड और आईओएस स्मार्टफोन से जोड़ा जा सकता है।
Soundcore R500 नेकबैंड-स्टाइल ईयरफ़ोन में 195mAh की बैटरी दी गई है जिसके बारे में कहा गया है कि यह एक बार में चार्ज करने पर कुल 20 घंटे का प्लेबैक टाइम दे सकती है। 10 मिनट के चार्ज से 3 घंटे का प्लेबैक टाइम मिलता है और ईयरफोन को 1.5 घंटे में फुल चार्ज किया जा सकता है। इनलाइन-रिमोट में दो बटन दिए गए हैं।
Advertisement

 

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. Redmi 17C 5G की सेल आज से शुरू, 6000mAh बैटरी के साथ 50 मेगापिक्सल कैमरा से लैस
  2. Amazon Great Indian Festival Sale 2026: ₹15,999 से शुरू टॉप स्मार्टफोन डील्स, Galaxy A56 से Xiaomi 17 तक पर बड
  3. Kodak ने लॉन्च किया ₹12 हजार से सस्ता 40 इंच स्मार्ट TV, 65 इंच की कीमत 43 हजार से कम
  4. घर की दीवार बनेगी 120 इंच की सिनेमा स्क्रीन! भारतीय कंपनी Lumio ने लॉन्च किया Arc 7 (2026) प्रोजेक्टर
  5. OnePlus Ace 7 सीरीज में हो सकता है Snapdragon 8 Elite Gen 5 चिपसेट
  6. Vivo S2 FE vs iQOO Neo 10 vs OnePlus Nord 6: 40K में कौन सा फोन रहेगा बेस्ट?
  7. भारत में महंगे प्राइस पर लॉन्च हो सकता है iQOO 16
#ताज़ा ख़बरें
  1. Red Magic 12 Pro+ में गेमिंग के लिए मिलेंगे फीचर्स, अगले सप्ताह लॉन्च
  2. Airtel फ्री दे रहा पोस्टपेड प्लान के साथ इंटरनेशनल रोमिंग, विदेशों की यात्रा पर भी ले पाएंगे डेटा-कॉल के लाभ
  3. HMD Slate Tab 5G में मिल सकता है 15.6 इंच डिस्प्ले, 8 मेगापिक्सल फ्रंट कैमरा
  4. 8,000mAh बैटरी और 120Hz डिस्प्ले वाला Vivo Y32 लॉन्च, 50MP कैमरा के साथ आया नया फोन
  5. IMC 2026: Jio ने पेश किए स्मार्ट ग्लासेस, UPI पेमेंट कर पाएंगे और AI देगा सवालों का जवाब
  6. Lenovo ने लॉन्च किया AI फीचर्स वाला ThinkBook 14x लैपटॉप, आपकी पसंद के मिलेंगे फीचर्स
  7. Redmi 17C 5G की सेल आज से शुरू, 6000mAh बैटरी के साथ 50 मेगापिक्सल कैमरा से लैस
  8. बिना इंटरनेट फोन में नहीं चलेगा Free TV? D2M चिप को लेकर सरकार ने लिया बड़ा फैसला
  9. Vivo S2 FE vs iQOO Neo 10 vs OnePlus Nord 6: 40K में कौन सा फोन रहेगा बेस्ट?
  10. Amazon Great Indian Festival Sale 2026: ₹15,999 से शुरू टॉप स्मार्टफोन डील्स, Galaxy A56 से Xiaomi 17 तक पर बड़ी बचत!
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.