Sony IER-M500 ईयरबड्स हुए लॉन्च, यूनीक कलर, पारदर्शी डिजाइन के साथ जानें खास फीचर्स

Sony IER-M500 में 5mm के डाइनेमिक ड्राइवर मिलते हैं।

विज्ञापन
Written by हेमन्त कुमार, अपडेटेड: 10 जुलाई 2026 18:23 IST
ख़ास बातें
  • Sony IER-M500 में 5mm के डाइनेमिक ड्राइवर मिलते हैं।
  • इनमें 103 dB/mW की सेंसिटिविटी मिलती है।
  • खासतौर से इनको म्यूजिशियनों के लिए लॉन्च किया गया है।

Sony IER-M500 में 5mm के डाइनेमिक ड्राइवर मिलते हैं।

Photo Credit: Sony

Sony IER-M500 को कंपनी ने अपने लेटेस्ट ईयरबड्स के तौर पर लॉन्च किया है। ये ईयरबड्स पारदर्शी डिजाइन के साथ आते हैं। इनमें प्रभावी नॉइज कैंसिलेशन का दावा किया गया है। ये एक खास डिजाइन के साथ आते हैं। इनमें पहने जाने पर कान के पीछे से एक केबल भी गुजरती है जिससे ये आसानी से गिरते नहीं हैं। खासतौर पर इन्हें म्यूजिशियनों के लिए लॉन्च किया गया है जो रिहर्सल या लाइव परफॉर्मेंस करते हैं। आइए जानते हैं इनके हार्डवेयर और सॉफ्टवेयर के बारे में अन्य डिटेल्स। 

Sony IER-M500 Price

Sony IER-M500 ईयरबड्स की कीमत 119 डॉलर (लगभग 11,300 रुपये) है। ये प्री-ऑर्डर के लिए उपलब्ध हैं। कंपनी ने इन्हें Amazon और अधिकृत वेबसाइट पर लिस्ट किया है। डिलीवरी 21 अगस्त से शुरू हो सकती है। इनके साथ कंपनी ने जिप कैरी केस भी दिया है। 

Sony IER-M500 Specifications

Sony IER-M500 में 5mm के डाइनेमिक ड्राइवर मिलते हैं। इनमें 103 dB/mW की सेंसिटिविटी मिलती है। 16ohms का इंपिडेंस भी दिया गया है। ईयरबड्स की फ्रिक्वेंसी रेंज 10 Hz से 40 kHz तक है। ये ईयरबड्स पारदर्शी डिजाइन के साथ आते हैं। इनमें प्रभावी नॉइज कैंसिलेशन का दावा किया गया है। खासतौर से इनको म्यूजिशियनों के लिए लॉन्च किया गया है जो रिहर्सल या लाइव परफॉर्मेंस करते हैं। इयरबड्स को खास तौर पर टिकाऊ बनाया गया है ताकि वे चुनौतीपूर्ण कॉन्सर्ट, पसीने और नमी आदि में भी बखूबी काम करते रहें। 

Sony IER-M500 में एक पारदर्शी प्लास्टिक हाउसिंग मिलती है। ये व्हाइट व ब्लैक, ब्लू व रेड रंगों में आते हैं। यानी प्रत्येक बड की पहचान रंग से की जा सकती है। सोनी का कहना है कि सील्ड अकॉस्टिक डिजाइन और बड़े इंटरनल अकॉस्टिक चैंबर की बदौलत ये कंट्रोल्ड बेस, क्लियर हाई फ्रिक्वेंसी और बेहतर पैसिव नॉइज आइसोलेशन दे सकते हैं। इयरबड्स का वजन केबल के बिना 6.9 ग्राम है। इसमें पाँच फिटिंग सपोर्टर दिए गए हैं। साथ में चार साइज़ के नॉइज-आइसोलेटिंग ईयर टिप्स आते हैं। कंपनी ने केबल क्लिप और एक कैरिंग केस भी साथ में दिया है। 
 

 

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

ये भी पढ़े:

हेमन्त कुमार Gadgets 360 में सीनियर ...और भी

Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. Oppo K14 Plus 5G vs Vivo T5x 5G vs OnePlus Nord CE6 Lite: खरीदने से पहले जानें किसके फीचर्स बेस्ट?
  2. iQOO Pad Ultra 165Hz AMOLED डिस्प्ले के साथ हुआ लॉन्च, 9020mAh बैटरी के साथ आया गेमिंग टैबलेट
  3. Google Pixel 11a में मिल सकती है डुअल रियर कैमरा यूनिट, जल्द लॉन्च की तैयारी
  4. Apple के फोल्डेबल स्मार्टफोन की घट सकती है सप्लाई, मैन्युफैक्चरिंग में देरी का असर
#ताज़ा ख़बरें
  1. Jio का तगड़ा ऑफर, ₹1,499 वाला JioBharat 4G फोन पड़ेगा सिर्फ ₹299, जानें सबकुछ
  2. Google Pixel 11a में मिल सकती है डुअल रियर कैमरा यूनिट, जल्द लॉन्च की तैयारी
  3. Oppo K15s हुआ लॉन्च, 8000mAh बैटरी के साथ मिलिट्री-ग्रेड प्रोटेक्शन का दावा; जानें कीमत और फीचर्स
  4. Apple के फोल्डेबल स्मार्टफोन की घट सकती है सप्लाई, मैन्युफैक्चरिंग में देरी का असर
  5. Google Fitbit Air: दिल के मरीजों के लिए मददगार, हार्ट रेट ट्रैकिंग करेगा, बैटरी चलेगी 7 दिन तक
  6. Vivo X Fold 6 के इंटरनेशनल मार्केट में लॉन्च की तैयारी, यूरोप में हुई लिस्टिंग
  7. कल 1 अक्टूबर से बदल रहा LPG सिलेंडर बुकिंग का नियम, नहीं किया e-KYC तो महंगा मिलेगा सिलेंडर
  8. Oppo K14 Plus 5G vs Vivo T5x 5G vs OnePlus Nord CE6 Lite: खरीदने से पहले जानें किसके फीचर्स बेस्ट?
  9. Amazon-Flipkart Sale में Primebook लैपटॉप पर जबरदस्त डील्स, कीमत ₹23,990 से शुरू
  10. Apple Pay की भारत में एंट्री, क्रेडिट कार्ड रखने का झंझट खत्म, सीधा iPhone और स्मार्टवॉच से होगी पेमेंट
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.