Sony IER-M50 इन इयर मॉनिटर लॉन्च, दमदार फीचर्स, जानें कितनी है कीमत

Sony ने लाइव परफॉर्मर्स और मॉनिटरिंग के लिए प्रोफेशनल इन-ईयर मॉनिटर Sony IER-M500 को लॉन्च कर दिया है।

विज्ञापन
Written by साजन चौहान, अपडेटेड: 10 जुलाई 2026 14:42 IST
ख़ास बातें
  • Sony IER-M500 में 5mm का डायनामिक ड्राइवर दिए गए हैं।
  • Sony IER-M500 में नॉइज-आइसोलेटिंग ईयर टिप्स हैं।
  • Sony IER-M500 में कनेक्टर सिस्टम दिया गया है।

Sony IER-M500 में 5 मिमी ड्राइवर हैं।

Photo Credit: Sony

Sony ने लाइव परफॉर्मर्स और मॉनिटरिंग के लिए प्रोफेशनल इन-ईयर मॉनिटर Sony IER-M500 को लॉन्च कर दिया है। इन वायर्ड ईयरफोन में 5 मिमी डायनामिक ड्राइवर, हाई-रेजॉल्यूशन ऑडियो सपोर्ट, पैसिव नॉइज आइसोलेशन के लिए सील्ड अकूस्टिक स्ट्रक्चर और कंफर्टेबल फिटिंग के लिए फ्लेक्सिबल ईयर हैंगर और कई ईयर टिप्स हैं। IER-M500 के साथ फिटिंग सपोर्टर, केबल क्लिप और कैरी केस भी आता है। यहां हम आपको सोनी सोनी आईईआर-एम50 के फीचर्स और स्पेसिफिकेशंस के बारे में विस्तार से बता रहे हैं।

Sony IER-M500 Price

Sony IER-M500 की कीमत US में $119.99 (लगभग 11,500 रुपये) है। यह ईयरफोन ब्लैक, क्लियर, और साथ ही रेड और ब्लू कलर ऑप्शन में उपलब्ध हैं। फिलहाल यह Sony की ऑफिशियल वेबसाइट पर प्री-ऑर्डर के लिए उपलब्ध है। इसकी डिलीवरी 20 अगस्त से 21 अगस्त के बीच शुरू होने की उम्मीद है।

Advertisement


Sony IER-M500 Features & Specifications

Sony IER-M500 में 5mm का डायनामिक ड्राइवर दिए गए हैं। यह हाई-रेजॉल्यूशन ऑडियो प्लेबैक का सपोर्ट करता है और 10Hz से 40,000Hz की फ्रीक्वेंसी रिस्पॉन्स रेंज प्रदान करता है। ईयरफोन की सेंसिटिविटी रेटिंग 103dB प्रति मिलीवाट है और 1kHz पर इम्पीडेंस 16 ओहम है। सील्ड अकूस्टिक डिजाइन और बड़े इंटरनल अकूस्टिक चैंबर के जरिए कंट्रोल्ड बास, साफ हाई फ्रीक्वेंसी और बेहतर पैसिव नॉइज आइसोलेशन प्रदान करता है। IER-M500 IEM में लगभग 1.6m लंबी Y-टाइप केबल और L-शेप का स्टीरियो मिनी प्लग दिया गया। एक कनेक्टर सिस्टम भी है जिसे प्रोफेशनल माहौल में बार-बार इस्तेमाल के लिए डिजाइन किया गया है।

Sony IER-M500 का वजन लगभग 6.9 ग्राम (बिना केबल) है। इसमें पांच फिटिंग सपोर्टर, चार साइज के नॉइज-आइसोलेटिंग ईयर टिप्स, फ्लेक्सिबल ईयर हैंगर, एक केबल क्लिप और एक कैरीइंग केस शामिल है। सोनी का कहना है कि ईयरफोन को लंबे समय तक उपयोग के दौरान पसीने और नमी से बचाने के लिए डिजाइन किया गया है। इनमें साफ तौर पर लेफ्ट और राइट मार्किंग भी है, जिससे लो लाइट में भी इन्हें आसानी से सेट किया जा सकता है।

Advertisement

 

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

ये भी पढ़े: , Sony

साजन चौहान Gadgets 360 में सीनियर सब ...और भी

Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. HMD ने नोकिया की यादों को ताजा करते हुए Asha 305 किया पेश, 32 घंटे चलेगी बैटरी, सस्ते दामों में मिलेगा स्मार्ट
  2. iPhone 18 Pro की कीमत कितनी हो सकती है? भारत में खरीदने के लिए कितना पैसा रखना होगा
  3. Apple Event 2026 LIVE: iPhone 18 Pro, iPhone Ultra और नए Apple Watch लॉन्च, यहां देखें सभी अपडेट
#ताज़ा ख़बरें
  1. HMD ने नोकिया की यादों को ताजा करते हुए Asha 305 किया पेश, 32 घंटे चलेगी बैटरी, सस्ते दामों में मिलेगा स्मार्टफोन का मजा
  2. Apple के फोल्डेबल आईफोन में नहीं मिलेगा Face ID?, iPhone 18 Pro के मुकाबले ये फीचर्स भी होंगे गायब
  3. Aadhaar में नाम बदलना हुआ आसान, अलग स्थिति के लिए चाहिए होंगे ये दस्तावेज
  4. आज रात Apple करेगा बड़ा धमाका! 3 नए iPhone समेत कई प्रोडक्ट्स हो सकते हैं लॉन्च
  5. Sony ने नए हेडफोन किए लॉन्च, 2 दिन से ज्यादा चलेगी बैटरी, बाहर का शोर भी नहीं देगा सुनाई
  6. Apple Event शुरू होने में बस कुछ घंटे बाकी! आज रात लॉन्च होंगे ये नए iPhone और गैजेट्स
  7. Oppo A7 Pro हुआ लॉन्च, 8000mAh बैटरी के साथ गजब हैं फीचर्स, जानें सबकुछ
  8. iPhone 18 Pro की कीमत कितनी हो सकती है? भारत में खरीदने के लिए कितना पैसा रखना होगा
  9. Apple का पहला Foldable iPhone आज हो सकता है लॉन्च! कितनी होगी कीमत और क्या होंगे फीचर्स?
  10. Apple Event 2026 आज कितने बजे शुरू होगा? भारत में LIVE कैसे देखें, यहां जानें पूरी डिटेल
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.