Rogbid VitalRing हुई लॉन्च, 10 दिन बैटरी लाइफ, ECG फीचर के साथ दिल का रखेगी खास ध्यान!

इसे तैराकी करते समय, नहाते समय, या हाथ धोने के दौरान भी पहना जा सकता है।

विज्ञापन
Written by हेमन्त कुमार, अपडेटेड: 10 नवंबर 2026 20:11 IST
ख़ास बातें
  • इसमें PPG, ECG, और SpO2 मॉनिटर करने की क्षमता है।
  • यह ऑन डिमांड ECG रीडिंग भी उपलब्ध करवा सकती है।
  • यह सिंगल चार्ज में 8 से 10 दिन तक चल सकती है।

Rogbid VitalRing विशेष रूप से दिल की सेहत का ध्यान रखती है।

Photo Credit: Rogbid

Rogbid ने अपनी लेटेस्ट स्मार्टरिंग मार्केट में लॉन्च कर दी है। कंपनी ने नई Rogbid VitalRing को लॉन्च किया है। कंपनी ने इसे खास तौर पर दिल की सेहत का ध्यान रखने के लिए डिजाइन किया है। यह SpO2 मॉनिटरिंग तो करती ही है, साथ ही ECG का सपोर्ट भी इसमें दिया गया है। बॉडी को भी मजबूत बनाया गया है और यह टाइटेनियम एलॉय की बनी है। आइए जानते हैं इसके सभी खास फीचर्स, और कितनी है इसकी कीमत। 

Rogbid VitalRing Price

Rogbid VitalRing को कंपनी ने ग्लोबल मार्केट में पेश किया है। अमेरिकी बाजार में इसकी कीमत $129.99 (लगभग 12,000 रुपये) है। कलर्स की बात करें तो इसे Aura Gold, Lunar Silver, और Obsidian Black में खरीदा जा सकता है। अधिकारिक वेबसाइट पर स्मार्टरिंग को लिस्ट किया गया है। 

Advertisement

Rogbid VitalRing Features

Rogbid VitalRing को कंपनी ने अपने लेटेस्ट हेल्थ वियरेबल के तौर पर पेश किया है। विशेष रूप से यह दिल की सेहत का ध्यान रखती है। इससे पहले इसका डिजाइन देखें तो इसका बाहरी खोल टाइटेनियम एलॉय का बना है। यह 8mm चौड़ी है। कंपनी ने कहा है कि यह बहुत ही हल्की है और वजन केवल 5 ग्राम का है। इसका मटिरियल इसे स्टेनलैस स्टील से लगभग आधी हल्की बनाता है। 

स्मार्ट रिंग में 5ATM वाटर रसिस्टेंस दिया गया है। यानी इसे तैराकी करते समय, नहाते समय, या रोजाना के हाथ धोने जैसे कामों के दौरान भी पहना जा सकता है। इसके हेल्थ मॉनिटरिंग फीचर्स की बात करें तो इसमें PPG, ECG, और SpO2 मॉनिटर करने की क्षमता है। रिंग में Nordic 54L15 मेन कंट्रोल चिप लगी है। यह ऑन डिमांड ECG रीडिंग भी उपलब्ध करवा सकती है। 

Advertisement

कंपनी का कहना है कि यह लगातार हार्ट रेट, ब्लड ऑक्सीजन, HRV, और बॉडी के तापमान को माप सकती है। इसमें स्लीप ट्रैकिंग क्षमता भी है, साथ ही स्ट्रेस मॉनिटरिंग समेत यह महिलाओं के लिए मेन्स्रुअल साइकल ट्रैकिंग भी कर सकती है। स्मार्ट रिंग स्टेप काउंट, दूरी मापने और कैलोरी काउंट में भी काम आती है। इसमें कई तरह के स्पोर्ट्स मोड का सपोर्ट भी दिया गया है। यह जेस्चर कंट्रोल के साथ आती है और कैमरा को भी ऑन करने के लिए इस्तेमाल की जा सकती है। बैटरी के लिए कहा गया है कि यह सिंगल चार्ज में 8 से 10 दिन तक चल सकती है। 
 

 

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

हेमन्त कुमार Gadgets 360 में सीनियर ...और भी

Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. Xiaomi 18 Pro सीरीज जल्द होगी इंटरनेशनल मार्केट में लॉन्च, 200 मेगापिक्सल का प्राइमरी कैमरा
  2. ₹30000 एमआरपी वाला Ai+ Nova 2 Power 5G खरीदें ₹17,999 में! 48MP AI डुअल कैमरा फोन
#ताज़ा ख़बरें
  1. Rogbid VitalRing हुई लॉन्च, 10 दिन बैटरी लाइफ, ECG फीचर के साथ दिल का रखेगी खास ध्यान!
  2. Redmi K100 Ultra लॉन्च हो सकता है 10,000mAh बैटरी, 50MP ट्रिपल कैमरा के साथ!
  3. Vivo X500 सीरीज के भारत में लॉन्च की तैयारी, लीक हुई प्राइसिंग
  4. Meta Muse AI की भारतीय प्राइसिंग लीक, ₹1799 से शुरू होंगे प्लान!
  5. OnePlus 17 में मिल सकता है वाइड डिस्प्ले, महंगा हो सकता है प्राइस
  6. iPhone 17 Pro Max मिल रहा ₹20,000 से ज्यादा सस्ता, जल्द करें मौका हाथ से छूट न जाए
  7. Oppo ला रही 12000mAh बैटरी वाला नया फोन, 2 रियर कैमरा, फ्लैट डिस्प्ले फीचर्स!
  8. Infinix GT 50 Pro vs Samsung Galaxy S26 FE vs Oppo Reno 16: ₹70000 में कौन सा है बेस्ट?
  9. Vivo X500 Ultra में मिल सकते हैं डुअल Sony LYT-L910 कैमरा 
  10. URBAN लाया नया फिटनेस बैंड, 45 घंटे चलेगी बैटरी, साथ में ईयरबड्स भी
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.