कान में नहीं, कान पर टिकेंगे! Realme Buds Clip TWS ईयरबड्स भारत में हुए लॉन्च, जानें कीमत

Realme ने भारत में अपने पहले clip-style ट्रूली वायरलेस ईयरबड्स Realme Buds Clip लॉन्च किए हैं।

विज्ञापन
Written by नितेश पपनोई, अपडेटेड: 29 जनवरी 2026 18:54 IST
ख़ास बातें
  • Realme के पहले clip-style ट्रूली वायरलेस ईयरबड्स
  • AI फीचर्स और 36 घंटे तक का बैटरी बैकअप
  • AI फीचर्स और 36 घंटे तक का बैटरी बैकअप

Realme Buds Clip की इंडिया में कीमत 5,999 रुपये है

Photo Credit: Realme

Realme ने भारत में अपने पहले क्लिप-स्टाइल ट्रूली वायरलेस ईयरबड्स Realme Buds Clip को लॉन्च कर दिया है। ये ईयरबड्स पारंपरिक इन-ईयर डिजाइन से अलग ओपन-ईयर, क्लिप-ऑन फॉर्म फैक्टर के साथ आते हैं, जो कान के अंदर फिट होने के बजाय ऑरिकल के आसपास टिकते हैं। कंपनी का कहना है कि इस डिजाइन से लंबे समय तक इस्तेमाल में कानों पर दबाव और थकान कम होती है। 

Realme Buds Clip की कीमत और उपलब्धता की बात करें तो इन्हें भारत में 5,999 रुपये में लॉन्च किया गया है। ये ईयरबड्स Titanium Black और Titanium Gold कलर ऑप्शन में मिलेंगे। बिक्री 5 फरवरी को दोपहर 12 बजे से शुरू होगी। लॉन्च ऑफर के तहत 500 रुपये का इंस्टेंट डिस्काउंट दिया जा रहा है, जिसके बाद इनकी इफेक्टिव कीमत 5,499 रुपये हो जाती है। इन्हें realme की ऑफिशियल वेबसाइट के अलावा Flipkart, Amazon.in और ऑफलाइन रिटेल स्टोर्स से खरीदा जा सकेगा।

Advertisement

डिजाइन के मामले में Realme Buds Clip को खास तौर पर लाइटवेट और लॉन्ग-यूज के लिए तैयार किया गया है। हर ईयरबड का वजन 5.3 ग्राम है और इनमें मैट, फ्रॉस्टेड फिनिश दी गई है, जो पसीने और ऑयल को रेसिस्ट करती है। C-ब्रिज में टाइटेनियम-फिट मैमोरी मेटल का इस्तेमाल किया गया है, जो स्ट्रेंथ और फ्लेक्सिबिलिटी दोनों देने का दावा करता है। कंपनी के मुताबिक, यह स्ट्रक्चर 10,000 से ज्यादा एक्सपेंशन साइकिल्स और 3,000 टॉर्सन साइकिल तक टिकाऊ है।

ऑडियो के लिए इन ईयरबड्स में 11mm डुअल-मैग्नेट लार्ज-एम्प्लिट्यूड ड्राइवर्स दिए गए हैं। इनमें NextBass एल्गोरिद्म का इस्तेमाल किया गया है, जो बिना वोकल क्लैरिटी से समझौता किए लो-फ्रीक्वेंसी साउंड को बूस्ट करने का दावा करता है। इसके साथ 3D spatial audio सपोर्ट मिलता है। Sound-Leap डायरेक्शनल टेक्नोलॉजी साउंड को सीधे कान की तरफ फोकस करती है, जिससे साउंड लीकेज कम होने का दावा किया गया है।

कॉलिंग के लिए Realme Buds Clip में AI डुअल-माइक एनवायरमेंटल नॉयस कैंसलेशन दिया गया है। ये ईयरबड्स Gemini-पावर्ड AI वॉयस असिस्टेंट को सपोर्ट करते हैं। इसके अलावा, इनमें Next AI बेस्ड रियल-टाइम ट्रांसलेशन फीचर भी दिया गया है, जो 30 से ज्यादा भाषाओं को सपोर्ट करता है।

Advertisement

कनेक्टिविटी की बात करें तो Realme Buds Clip में Bluetooth 5.4 (SBC और AAC codec सपोर्ट के साथ) दिया गया है। इसमें Dual-Device Connection 2.0, Swift Pair और 45ms अल्ट्रा-लो लेटेंसी मोड है। यूजर्स को टच कंट्रोल्स, Find My Earbuds, लाउड-फाइंड और ऑफलाइन लोकेशन ट्रैकिंग जैसे फीचर्स भी मिलते हैं।

बैटरी के मामले में, ईयरबड्स में 45mAh पैक मिलता है, जबकि चार्जिंग केस में 530mAh की बैटरी मिलती है। कंपनी का दावा है कि ईयरबड्स सिंगल चार्ज पर 7 घंटे तक चल सकते हैं और केस के साथ कुल प्लेबैक टाइम 36 घंटे तक पहुंच जाता है। चार्जिंग USB Type-C पोर्ट के जरिए होती है, जिसमें ईयरबड्स करीब 1 घंटे और ईयरबड्स और केस मिलाकर फुल चार्ज होने में करीब 2 घंटे लगते हैं। Realme Buds Clip को IP55 रेटिंग भी मिली है, जिससे इनके धूल और पानी के छींटों से सुरक्षित रहने की उम्मीद है।

 

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

Nitesh has almost seven years of experience in news writing and reviewing tech ...और भी
Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. Amazon Great Indian Sale 2026 में ₹35 हजार रेंज में मिल रहे iQOO, Samsung, OnePlus धांसू फोन, 8000mAh तक बैटरी
  2. Amazon Great Indian Festival Reloaded: ₹9000 सस्ता मिल रहा Google का फ्लैगशिप फोन
  3. ₹1800 सस्ता खरीदें Ai+ Nova 2 Power 5G फोन, 7000mAh बैटरी के साथ
  4. Maruti Suzuki की e-Vitara को जापान की सेफ्टी रेटिंग में मिले 4-स्टार
  5. Vivo Y600 होगा 30 अक्टूबर को लॉन्च, 10,000mAh की मिलेगी बैटरी
#ताज़ा ख़बरें
  1. Amazon Great Indian Festival Reloaded: ₹9000 सस्ता मिल रहा Google का फ्लैगशिप फोन
  2. eMudhra का बड़ा फैसला, बंद करेगी ग्लोबल SSL और TLS सर्टिफिकेट बिजनेस!
  3. Oppo Find X10 vs Google Pixel 11 Pro XL vs Samsung Galaxy S26 Ultra: किस फोन में हैं ज्यादा दमदार फीचर्स
  4. Amazon Great Indian Sale 2026 में ₹35 हजार रेंज में मिल रहे iQOO, Samsung, OnePlus धांसू फोन, 8000mAh तक बैटरी
  5. ₹1800 सस्ता खरीदें Ai+ Nova 2 Power 5G फोन, 7000mAh बैटरी के साथ
  6. Ultraviolette ने लॉन्च की X-47 Venom इलेक्ट्रिक मोटरसाइकिल, जानें प्राइस, रेंज
  7. Oppo Enco X4 TWS ईयरबड्स हुए भारत में लॉन्च, जानें, प्राइस, फीचर्स
  8. Oppo Pad Mini हुआ भारत में लॉन्च, 8,000mAh की बैटरी, जानें प्राइस, स्पेसिफिकेशंस
  9. Oppo Find X10 भारत में लॉन्च हुआ 8000mAh बैटरी, 200MP के दो कैमरा के साथ, जानें कीमत
  10. Oppo Find X10 Pro Max भारत में लॉन्च, 200MP तीन कैमरा, 8000mAh बैटरी, जानें कीमत
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.