बिना स्क्रीन वाला फिटनेस ट्रैकर! Polar Loop भारत में लॉन्च, जानें कीमत और फीचर्स

Polar Loop एक ऐसा हेल्थ ट्रैकर है जो बिना डिस्प्ले के आपको हेल्थ ट्रैकिंग फीचर्स देता है।

विज्ञापन
अपडेटेड: 10 दिसंबर 2025 09:11 IST
ख़ास बातें
  • Polar Loop एक हेल्थ ट्रैकर है जो बिना डिस्प्ले के हेल्थ ट्रैकिंग करता है।
  • इसमें हार्ट रेट, एक्टिविटी, स्लीप ट्रैकिंग जैसे कई फीचर्स मिल जाते हैं।
  • इसमें 1.3MB की मैमोरी, और 16MB स्टोरेज मिल जाती है।

Polar Loop में 170mAh की बैटरी मिलती है। यह सिंगल चार्ज में 8 दिन तक चल सकता है।

Photo Credit: Polar

Polar कंपनी की ओर से एक नया फिटनेस ट्रैकर भारत में लॉन्च किया गया है जिसमें स्क्रीन नहीं है! जी हां, Polar Loop नाम का यह फिटनेस ट्रैकर बिना डिस्प्ले वाला गैजेट है जो आपकी कलाई पर बंधा रहेगा और किसी को पता भी नहीं चलेगा कि यह एक फिटनेस ट्रैकर है। यह कलाई पर बंधे पट्टे जैसा दिखता है और आपकी हेल्थ ट्रैकिंग करता रहता है। इसमें हार्ट रेट, एक्टिविटी, स्लीप ट्रैकिंग जैसे कई फीचर्स मिल जाते हैं। स्ट्रैप के लिए कई कलर ऑप्शंस भी हैं। आइए जानते हैं इसके खास फीचर्स और कीमत के बारे में। 

Polar Loop Launched in India, Price

Polar Loop की भारत में कीमत 19,999 रुपये है। इसे Polar India अधिकारिक वेबसाइट से खरीदा जा सकता है। साथ ही Amazon पर भी यह खरीद के लिए उपलब्ध है। कंपनी ने इसके साथ कई रंगों के स्ट्रैप ऑप्शन दिए हैं। Greige Sand, Night Black और Brown Copper जैसे शेड्स में इसे खरीदा जा सकता है। एक्स्ट्रा स्ट्रैप खरीदना चाहते हैं तो Rs 1,999 आपको खर्च करने होंगे। 

Advertisement

Polar Loop Specifications

Polar Loop एक ऐसा हेल्थ ट्रैकर है जो बिना डिस्प्ले के आपको हेल्थ ट्रैकिंग फीचर्स देता है। इसमें एक मुलायम कपड़े का पट्टा लगा है जिसमें नीचे सेंसर दिया गया है। बकल डिजाइन भी स्लिम है और काफी आरामदायक बताया गया है। यह उन यूजर्स के लिए डिजाइन किया गया है जिन्हें ध्यान भटकाने वाला गैजेट नहीं चाहिए। इसलिए इसे नोटिफिकेशंस रहित रखा गया है। खास बात है कि इसे यूजर अपनी पारंपरिक घड़ी के साथ भी पहन सकता है। साथ ही स्ट्रैप डिजाइन डिटैचेबल है जिसे बदला भी जा सकता है।   

Polar Loop Health Features

Polar Loop कई तरह से हेल्थ को ट्रैक करता है। इसमें स्टेप्स रिकॉर्ड हो सकते हैं। मूवमेंट और एक्टिविटी रिकॉर्ड करता है, हार्ट रेट सेंसर इसमें लगा है। साथ ही यह स्लीप ट्रैकिंग भी कर सकता है। इसमें ब्लूटूथ LE की कनेक्टिविटी है। चार्जिंग के लिए USB टाइप C केबल दी गई है। फिटनेस ट्रैकर में 64MHz का प्रोसेसर है। इसमें 1.3MB की मैमोरी, और 16MB स्टोरेज मिल जाती है। यह चार हफ्तों तक का डेटा स्टोर कर सकता है। Polar Flow App के जरिए डेटा देखा जा सकता है। 

Advertisement

सिंगल चार्ज में 8 दिन की बैटरी

पोलर लूप में 170mAh की बैटरी मिलती है। यह सिंगल चार्ज में 8 दिन तक चल सकता है। इसके अलावा डिवाइस में वाटर रिसिस्टेंस फीचर भी दिया गया है। फिटनेस वियरेबल का साइज 27×42×9mm का है और इसका वजन मात्र 29 ग्राम का है। 
 

 
मुख्य स्पेसिफिकेशन

वाटर रेसिस्टेंट

हां

हार्ट रेट मॉनिटर

हां
 
ख़बरें

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. Samsung ने बढ़ाए अपने 3 सस्ते 5G फोन के दाम, ₹2 हजार तक महंगे हुए ये मॉडल!
#ताज़ा ख़बरें
  1. इलेक्ट्रिक कार खरीदने का है प्लान तो जानें कैसे होंगे फायदे?
  2. Samsung ने बढ़ाए अपने 3 सस्ते 5G फोन के दाम, ₹2 हजार तक महंगे हुए ये मॉडल!
  3. Samsung Galaxy S26 vs Samsung Galaxy S25 vs Samsung Galaxy S24: कौन सा फोन रहेगा फिट?
  4. ₹51 में 28 दिन तक 2GB डेली डेटा, अनलिमिटेड कॉलिंग और फ्री SIM भी! जानें कैसे मिलेगा ये BSNL ऑफर
  5. URBN के 20,000mAh पावर बैंक से 240W केबल तक 6 नए प्रोडक्ट्स हुए लॉन्च, कीमत ₹999 से शुरू
  6. Lava ने लॉन्च किए ₹969 के TWS ईयरबड्स, नॉइस कैंसलेशन फीचर के साथ मिलेगी 30 घंटे की बैटरी
  7. 13.36 इंच बड़ी स्क्रीन, 6 स्पीकर, 14700mAh बैटरी वाला टैबलेट इस कंपनी ने किया लॉन्च
  8. 30,000mAh की विशाल बैटरी वाले पावर बैंक, फोन, लैपटॉप सब होगा चार्ज, कीमत ₹1400 से भी कम
  9. Huawei Mate X8 होगा 24 नवंबर को लॉन्च, Kirin 9050 Pro चिप के साथ मिल सकती है 6000mAh बैटरी!
  10. ₹18,999 में मिल रहा 8000mAh की विशाल बैटरी, 50 मेगापिक्सल कैमरा वाला 5G स्मार्टफोन
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.