Pebble Round 2 स्मार्टवॉच लॉन्च हुई 14 दिन की बैटरी लाइफ के साथ, जानें कीमत

स्मार्टवॉच में 1.3 इंच का कलर ई-पेपर डिस्प्ले दिया गया है।

विज्ञापन
Written by हेमन्त कुमार, अपडेटेड: 4 जनवरी 2026 08:50 IST
ख़ास बातें
  • Pebble Round 2 स्मार्टवॉच में 1.3 इंच का कलर ई-पेपर डिस्प्ले दिया गया है।
  • यह Android और iOS दोनों प्लेटफॉर्म को सपोर्ट करती है।
  • Pebble Round 2 में कई तरह के हेल्थ फीचर्स भी दिए गए हैं।

Pebble Round 2 स्मार्टवॉच में 1.3 इंच का कलर ई-पेपर डिस्प्ले दिया गया है।

Photo Credit: Pebble

Pebble की ओर से नई स्मार्टवॉच Round 2 लॉन्च की गई है। जैसा कि नाम से पता चलता है, इसमें राउंड डिजाइन का इस्तेमाल किया गया है। नए मॉडल में कंपनी ने डिजाइन को बहुत सरल रखा है। स्मार्टवॉच में बड़ा डिस्प्ले, बेहतर बैटरी लाइफ देने का दावा कंपनी करती है। स्मार्टवॉच में 1.3 इंच का कलर ई-पेपर डिस्प्ले दिया गया है। इसमें 260×260 पिक्सल का रिजॉल्यूशन है और 283DPI की पिक्सल डेंसिटी है। यह Pebble OS पर रन करती है। आइए जानते हैं इसकी कीमत और अन्य फीचर्स के बारे में। 

Pebble Round 2 Price, Availability

Pebble Round 2 की कीमत 199 डॉलर (18,000 रुपये) है। स्मार्टवॉच को मैटे ब्लैक, ब्रश्ड सिल्वर, और पॉलिश्ड रोज गोल्ड में पेश किया गया है। इसके कंपनी की अधिकारिक वेबसाइट से खरीदा जा सकता है। rePebble.com पर इसके लिए प्री-ऑर्डर शुरू हो गए हैं। डिलीवरी मई 2026 से शुरू होने की बात कही गई है। 

Pebble Round 2 Specifications

Pebble Round 2 स्मार्टवॉच में 1.3 इंच का कलर ई-पेपर डिस्प्ले दिया गया है। इसमें 260×260 पिक्सल का रिजॉल्यूशन है और 283DPI की पिक्सल डेंसिटी है। कंपनी ने इसे पतले बेजल्स के साथ पेश किया है। इसकी बॉडी स्टेनलैस स्टील की बनी है। यह मोटाई में 8.1mm की है। नई स्मार्टवॉच Pebble OS पर रन करती है। यह Android और iOS दोनों प्लेटफॉर्म को सपोर्ट करती है। Pebble मोबाइल ऐप की मदद से यह अलग-अलग डिवाइसेज से कनेक्ट हो सकती है। 

Pebble Round 2 में कई तरह के हेल्थ फीचर्स भी दिए गए हैं। यह स्टेप काउंटिंग कर सकती है, स्लीप मॉनिटरिंग कर सकती है। इसमें हार्ट रेट सेंसर और ब्लड ऑक्सीजन लेवल मॉनिटरिंग सपोर्ट नहीं दिया गया है। इसके अलावा एक्सिलेरोमीटर, मेग्नोमीटर जैसे सेंसर्स, और हैप्टिक फीडबैक भी दिया गया है। 

Advertisement

Pebble Round 2 में कंपनी ने दो हफ्तों की बैटरी लाइफ होने का दावा किया है। वजह है इसकी लो-पावर E Ink स्क्रीन को कम बैटरी की खपत करती है। इसमें नई ब्लूटूथ चिप का इस्तेमाल कंपनी ने किया है। स्मार्टवॉच में चार फिजिकल बटन हैं, टच स्क्रीन इंटरफेस है, और लो लाइट में बैकलाइट विजिबिलिटी फीचर भी मिल जाता है। इसमें बिल्ट-इन माइक्रोफोन है लेकिन स्पीकर नहीं है। इसमें AI असिस्टेंट सपोर्ट भी है। यह 30 मीटर वाटर रसिस्टेंस को सपोर्ट करती है। 

 

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

हेमन्त कुमार Gadgets 360 में सीनियर ...और भी

Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. 200MP Camera और 7,000mAh Battery वाला नया फोन, कीमत और फीचर्स देखकर खरीदने का मन करेगा!
  2. 7000mAh बैटरी और 200MP कैमरा वाले 5 नए फोन, कीमत सुनकर चौंक जाएंगे!
  3. इलेक्ट्रिक टू-व्हीलर्स की बिक्री में 7 प्रतिशत की बढ़ोतरी, TVS Motor का पहला रैंक बरकरार
  4. ₹35,000 वाला फोन अब इतने रुपये में मिल रहा, 50MP कैमरा और बड़ी बैटरी भी
#ताज़ा ख़बरें
  1. Mahindra का EV मार्केट में दमदार परफॉर्मेंस, 1 लाख से ज्यादा हुई इलेक्ट्रिक SUV की सेल्स
  2. OnePlus 16 में मिलेगी ज्यादा कैपेसिटी वाली बैटरी, अगले सप्ताह होगा लॉन्च
  3. इलेक्ट्रिक टू-व्हीलर्स की बिक्री में 7 प्रतिशत की बढ़ोतरी, TVS Motor का पहला रैंक बरकरार
  4. Oppo F35 5G, Oppo F35 Pro 5G जल्द होंगे भारत में लॉन्च, Geekbench पर हुई लिस्टिंग
  5. ये 5 नए 5G फोन जल्द होंगे भारत में लॉन्च, 10,000mAh तक बैटरी और दमदार कैमरा
  6. ₹35,000 वाला फोन अब इतने रुपये में मिल रहा, 50MP कैमरा और बड़ी बैटरी भी
  7. 7000mAh बैटरी और 200MP कैमरा वाले 5 नए फोन, कीमत सुनकर चौंक जाएंगे!
  8. सिंगल चार्ज में 500KM दौड़ती हैं ये 5 इलेक्ट्रिक कारें, महीने का खर्च आता है कम
  9. 200MP Camera और 7,000mAh Battery वाला नया फोन, कीमत और फीचर्स देखकर खरीदने का मन करेगा!
  10. ₹24 हजार सस्ता हो गया OnePlus का 48MP तीन कैमरा वाला फोन!
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.