Oura Ring 5 लॉन्च, हेल्थ और मेडिकेशन दोनों की ट्रैकिंग, 7 दिनों तक चलेगी बैटरी

Oura ने आज भारतीय बाजार में अपनी नई स्मार्ट रिंग Oura Ring 5 को लॉन्च कर दिया है।

विज्ञापन
Written by साजन चौहान, अपडेटेड: 22 अक्टूबर 2026 15:47 IST
ख़ास बातें
  • Oura Ring 5 के सिल्वर और ब्लैक कलर वेरिएंट की कीमत ₹39,900 है।
  • Oura Ring 5 के गोल्ड, डीप रोज, स्टेल्थ और ब्रश्ड सिल्वर की कीमत ₹50990 है
  • Oura Ring 5 यूजर्स के लिए 6-13 साइज में उपलब्ध है।

Oura Ring 5 में 6-13 साइज मिलते हैं।

Photo Credit: Oura

Oura ने आज भारतीय बाजार में अपनी नई स्मार्ट रिंग Oura Ring 5 को लॉन्च कर दिया है। यह रिंग पिछले मॉडल Oura Ring 4 की तुलना में करीबन 40 प्रतिशत छोटी है। इस रिंग में ज्यादा कॉम्पैक्ट और आरामदायक डिजाइन दिया गया है। इसमें नेक्स्ट जेनरेशन सेंसिंग और एडवांस हेल्थ इंसाइट्स के साथ 1 हफ्ते तक चलने वाली बैटरी दी गई है। यहां हम आपको Oura Ring 5  के फीचर्स और स्पेसिफिकेशंस से लेकर कीमत आदि के बारे में विस्तार से बता रहे हैं।

Oura Ring 5 Price & Availability

Oura Ring 5 के सिल्वर और ब्लैक कलर वेरिएंट की कीमत ₹39,900 है। वहीं गोल्ड, डीप रोज, स्टेल्थ और ब्रश्ड सिल्वर वेरिएंट की कीमत ₹50,990 है। Oura मेंबर की कीमत प्रति माह ₹599 है। Ring 5 आज से भारतीय बाजार में प्री-ऑर्डर के लिए ई-कॉमर्स साइट अमेजन और रिटेल स्टोर क्रोमा पर उपलब्ध हो गई है।

Advertisement

Oura Ring 5 Features & Specifications

Oura Ring 5 यूजर्स के लिए 6-13 साइज में उपलब्ध है। इसके अलावा कलर ऑप्शन में ब्लैक, सिल्वर, स्टेल्थ, ब्रश्ड सिल्वर और रोज फिनिश का विकल्प मिलता है। Oura Ring 5 का डिजाइन Oura Ring 4 के मुकाबले में 40 प्रतिशत छोटा है। इस रिंग को लाइट और नॉन एलरजेनिक टाइटेनियम से तैयार किया गया है। इसमें ज्यादा स्मूद कर्व और लो-प्रोफाइल सेंसर डोम दिए गए हैं। इनकी बदौलत इसे लगातार पहना जा सकता है और स्किन के साथ बेहतर तरीके से कॉन्टैक्ट भी बनता है। नेक्स्ट जेन सेंसिंग आर्किटेक्चर में ज्यादा पावरफुल एलईडी और 12 ऑप्टिमाइज्ड सिग्नल पेथवे का दिया गया है। इससे अलग-अलग प्रकार की उंगलियों और स्किन टोन पर भी ज्यादा क्लियर और महत्वपूर्ण हेल्थ सिग्नल मिल पाते हैं।

Oura Ring 5 में एडवांस्ड टेक्नोलॉजी के साथ डेली के इस्तेमाल के लिए सटीक और आकर्षक डिजाइन दिया गया है। Ring 5 में GLP-1 इंसाइट्स मिलता है जो कि मेडिकेशन ट्रैकिंग और लगातार मिल रहे बायोमेट्रिक डेटा को एक ही जगह पर प्रदान करता है। GLP-1 इनसाइट्स भारत में अंग्रेजी भाषा में उपलब्ध है। अन्य फीचर्स में Oura के मेनोपॉज इनसाइट्स, कार्डियो एफर्ट और ऑटोमैटिक VO2 मैक्स शामिल हैं। इस रिंग के साथ कंपेटिबल Oura ऐप आती है जो कि सिग्नल्स को प्रोसेस करके यूजर्स की हेल्थ, एक्टिविटी और वेलबीइंग के बारे में जरूरी जानकारी प्रदान करती है। लंबी बैटरी लाइफ के साथ रिंग आसानी से दिन-रात यूजर्स की हेल्थ को लगातार ट्रैक कर सकती है। बैटरी बैकअप की बात करें तो सिंगल चार्ज में यह रिंग 6-9 दिनों तक आसानी से चल सकती है, हालांकि, यह साइज और इस्तेमाल पर भी निर्भर करता है।

Advertisement

 

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

साजन चौहान Gadgets 360 में सीनियर सब ...और भी

Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. Vivo Y600 होगा 30 अक्टूबर को लॉन्च, 10,000mAh की मिलेगी बैटरी
  2. 6500mAh बैटरी वाला फोन Amazon Sale में ₹15 हजार से भी सस्ता हुआ
  3. Oppo Find X10 Pro Max ग्लोबल मार्केट में लॉन्च, 200MP तीन कैमरा, 7150mAh बैटरी फीचर्स
  4. 10000mAh की विशाल बैटरी वाला HONOR WIN Tablet लॉन्च, बड़ी स्क्रीन के साथ प्रोसेसर भी दमदार
  5. OnePlus Ace 7 सीरीज में गेमिंग के लिए मिलेगा एक्टिव कूलिंग सिस्टम
  6. Vivo X500 Ultra में बड़े सेंसर के साथ मिल सकता है 200 मेगापिक्सल टेलीफोटो कैमरा
#ताज़ा ख़बरें
  1. Vivo X500 Ultra में बड़े सेंसर के साथ मिल सकता है 200 मेगापिक्सल टेलीफोटो कैमरा
  2. Oura Ring 5 लॉन्च, हेल्थ और मेडिकेशन दोनों की ट्रैकिंग, 7 दिनों तक चलेगी बैटरी
  3. OnePlus Turbo Pro के जल्द लॉन्च की तैयारी, 200 मेगापिक्सल हो सकता है प्राइमरी कैमरा
  4. Vivo Y600 होगा 30 अक्टूबर को लॉन्च, 10,000mAh की मिलेगी बैटरी
  5. Oppo Reno 16 हुआ ₹12 हजार महंगा, नया बेस स्टोरेज वेरिएंट भी पेश
  6. सोनिया गांधी की इंस्टाग्राम पर एंट्री, पहली वीडियो पर लाखों व्यूज
  7. Vivo लेकर आया नए TWS ईयरबड्स, 2 दिन तक चलेगी बैटरी, हवा का शोर भी नहीं आएगा
  8. iQOO 16R ग्लोबल मार्केट में जल्द हो सकता है लॉन्च, 10,000mAh बैटरी!
  9. X पर वीडियो पोस्ट करके जीतें 2.83 लाख रुपये, किकस्टार्ट बोनस शुरू, जानें सबकुछ
  10. 6500mAh बैटरी वाला फोन Amazon Sale में ₹15 हजार से भी सस्ता हुआ
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.