Oukitel BT50 रग्ड स्मार्टवॉच हुई लॉन्च, दमदार फीचर्स और 15 दिनों तक चलेगी बैटरी

Oukitel BT50 रग्ड स्मार्टवॉच में 1.43-इंच की AMOLED डिस्प्ले दी गई है, जिसका रेजोल्यूशन 466 x 466 पिक्सल है।

विज्ञापन
Written by साजन चौहान, अपडेटेड: 16 जनवरी 2024 11:06 IST
ख़ास बातें
  • Oukitel BT50 रग्ड स्मार्टवॉच में 1.43-इंच की AMOLED डिस्प्ले दी गई है।
  • Oukitel BT50 रग्ड स्मार्टवॉच की कीमत $55.99 (लगभग 4,644 रुपये) है।
  • Oukitel BT50 रग्ड स्मार्टवॉच में 400mAh की बैटरी दी गई है।

Oukitel BT50 में 1.43-इंच की AMOLED डिस्प्ले है।

Photo Credit: Oukitel

Oukitel अपने रग्ड स्मार्टफोन के लिए लोकप्रिय है। कंपनी ने अब एक नई Oukitel BT50 रग्ड स्मार्टवॉच को लॉन्च किया है। यह स्मार्टवॉच एक रग्ड मॉडल है जिसे मिलिट्री-ग्रेड स्टाइल के साथ डिजाइन किया गया है। यह बजट-फ्रेंडली स्मार्टवॉच 1.43-इंच AMOLED डिस्प्ले से लैस है। यहां हम आपको Oukitel BT50 रग्ड स्मार्टवॉच के बारे में विस्तार से बता रहे हैं।


Oukitel BT50 की कीमत और उपलब्धता


Advertisement
Oukitel BT50 की कीमत $55.99 (लगभग 4,644 रुपये) है। वहीं Amazon US पर $10 (लगभग 829 रुपये) कूपन इस्तेमाल करने पर स्मार्टवॉच की कीमत और भी ज्यादा किफायती होकर $45.99 (लगभग 3,815 रुपये) तक कम हो जाती है। यह स्मार्टवॉच बोल्ड ब्लैक या ग्रीन और वाइब्रेंट सिल्वर या ऑरेंज कलर ऑप्शन में उपलब्ध है।


Oukitel BT50 के फीचर्स और स्पेसिफिकेशंस


Oukitel BT50 रग्ड स्मार्टवॉच में 1.43-इंच की AMOLED डिस्प्ले दी गई है, जिसका रेजोल्यूशन 466 x 466 पिक्सल है। यह एक रग्ड डिजाइन से लैस है जिसमें एक चंकी स्ट्रैप और एक आकर्षक राउंड वॉच फेस शामिल है। ड्यूराबिलिटी और स्टाइल के साथ यह स्मार्टवॉच आउटडोर और सिटी यूजर्स दोनों के लिए बेस्ट है। हेल्थ ट्रैकिंग के लिहाज से BT50 में हार्ट रेट, ब्लड ऑक्सीजन सेचुरेसन और स्लीप हेल्थ को ट्रैक किया जा सकता है। सेंसर डाटा यह सुनिश्चित करता है कि किसी भी स्थिति में अपनी हेल्थ का ख्याल रखा जा सकता है। Oukitel की यह स्मार्टवॉच 100 से ज्यादा स्पोर्ट्स मोड्स के साथ आती है। यूजर चाहे एक अनुभवी एथलीट हों या फिटनेस में शुरुआती खिलाड़ी Oukitel BT50 सभी को एक्टिविटीज ट्रैक करने में मदद करती है। इसके अलावा यूजर अपने वर्कआउट के दौरान सटीक जीपीएस डाटा के लिए अपने एंड्रॉइड या आईओएस फोन को कनेक्ट कर सकते हैं। 
Advertisement

ब्लूटूथ 5.2 कनेक्टिविटी फोन कॉल, वॉट्सऐप और इंस्टाग्राम जैसे लोकप्रिय ऐप्स से नोटिफिकेशन और म्यूजिक कंट्रोल प्रदान करती है। एआई वॉयस असिस्टेंट के जरिए डेली इंटरैक्शन को बेहतर और आसान बना सकते हैं। इस स्मार्टवॉच में 400mAh की बैटरी दी गई है जो कि 15 दिनों तक चल सकती है, वहीं स्टैंडबॉय मोड पर 45 दिनों तक रह सकती है। दो घंटे के क्विक रिचार्ज की बदौलत कम समय में ज्यादा लंबे समय तक स्मार्टवॉच का इस्तेमाल कर सकते हैं। Oukitel BT50 स्मार्टवॉच IP68 वॉटरप्रूफ रेटिंग के साथ आती है, जिससे पानी में भी आसानी से इस्तेमाल हो सकता है।
 
 

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

साजन चौहान Gadgets 360 में सीनियर सब ...और भी

Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. Amazon Great Indian Sale 2026 में ₹35 हजार रेंज में मिल रहे iQOO, Samsung, OnePlus धांसू फोन, 8000mAh तक बैटरी
  2. Oppo Reno 17 सीरीज के लॉन्च की तैयारी, NBTC पर हुई लिस्टिंग
  3. Oppo Find X10 ग्लोबल मार्केट में लॉन्च, 200MP दो कैमरा, 7150mAh बैटरी जैसे फीचर्स
#ताज़ा ख़बरें
  1. Acer ने भारत में लॉन्च किया नया TravelLite लैपटॉप, 14 इंच डिस्प्ले, 5 मेगापिक्सल कैमरा
  2. OnePlus Ace 7 सीरीज में मिलेगा डुअल-एयरफ्लो डिजाइन, 3 कलर्स के ऑप्शन
  3. Samsung Galaxy S27 Pro, S27 Ultra में होगी 5,700mAh तक बैटरी! यहां हुआ खुलासा
  4. iQOO Neo 12 में मिलेगी 9,000mAh बैटरी, Snapdragon 8 Elite Gen 5 चिपसेट
  5. AI सेल्फी देखकर बता देगा आपकी हेल्थ कैसी है! कैंसर रोगियों के लिए बड़ी खबर
  6. Apple के पहले फोल्डेबल स्मार्टफोन की भारत में शुरू हुई बिक्री, जानें प्राइस, ऑफर्स
  7. NVIDIA के सीईओ ने पेश किए माइक्रोडक रोबोट, AI से चलते हैं, जानें क्या काम करेंगे
  8. Oppo Find X10 ग्लोबल मार्केट में लॉन्च, 200MP दो कैमरा, 7150mAh बैटरी जैसे फीचर्स
  9. Oppo Reno 17 सीरीज के लॉन्च की तैयारी, NBTC पर हुई लिस्टिंग
  10. अब itel के फीचर फोन से बिना इंटरनेट भी कर पाएंगे PhonePe की डिजिटल पेमेंट, कीमत ₹1200 से भी कम
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.