OnePlus Watch 3 Mini भारत में जल्द देगी दस्तक! इस साइज में होगी रिलीज

OnePlus Watch 3 Mini भारत में जल्द ही रिलीज की जा सकती है।

विज्ञापन
Written by हेमन्त कुमार, अपडेटेड: 16 मार्च 2025 19:49 IST
ख़ास बातें
  • OnePlus Watch 3 Mini भारत में जल्द ही रिलीज की जा सकती है।
  • यह अपकमिंग स्मार्टवॉच कंपनी 43mm साइज में पेश कर सकती है।
  • OnePlus Watch 3 Mini में 18mm का स्ट्रैप देखने को मिल सकता है।

OnePlus Watch 3 में 1.5 इंच का LTPO AMOLED डिस्प्ले दिया गया है।

Photo Credit: OnePlus

OnePlus Watch 3 का एक नया वेरिएंट भारत में लॉन्च हो सकता है। कंपनी इसे OnePlus Watch 3 Mini के नाम से पेश कर सकती है। यह नया वर्जन ग्लोबल मार्केट में भी लॉन्च किया जा सकता है। लेकिन इस नई स्मार्टवॉच के बारे में लेटेस्ट अपडेट कहता है कि भारतीय मार्केट में यह बहुत जल्द लॉन्च होने वाला है। OnePlus Watch 3 को कंपनी ने चीन में पिछले महीने लॉन्च किया था। अब इस स्मार्टवॉच का ग्लोबल वेरिएंट लॉन्च के करीब है। इसी के साथ भारतीय मार्केट में नए मिनी वर्जन के लॉन्च की सुगबुगाहट भी तेज हो गई है। 

OnePlus Watch 3 Mini जल्द ही रिलीज की जा सकती है। यह अपकमिंग स्मार्टवॉच कंपनी 43mm साइज में पेश कर सकती है। जाने माने टिप्स्टर अभिषेक यादव ने इस स्मार्टवॉच के बारे में सोशल मीडिया हैंडल X पर एक पोस्ट के माध्यम से बताया है। टिप्स्टर के अनुसार, OnePlus Watch 3 Mini में 18mm का स्ट्रैप देखने को मिल सकता है। इससे पहले कंपनी ने OnePlus Watch 3 को 46mm साइज में पेश किया था। 

Oppo Watch X2 Mini भी लॉन्च के करीब है। यह 42mm साइज में आ सकती है। कंपनी इसे ग्लोबल मार्केट में अपकमिंग OnePlus Watch के रूप में पेश कर सकती है। OnePlus Watch 3 में 1.5 इंच का LTPO AMOLED डिस्प्ले दिया गया है। इसमें 2200 निट्स की पीक ब्राइटनेस दी गई है। यह टाइटेनियम एलॉय बेजल के साथ आती है और बॉडी स्टील की है। इसमें नेविगेशन के लिए एक रोटेट हो सकने वाला क्राउन बटन दिया गया है। डिस्प्ले पर स्क्रैच आदि से बचाने के लिए सेफायर ग्लास का प्रोटेक्शन दिया गया है। 

OnePlus Watch 3 में कई तरह के हेल्थ फीचर्स दिए गए हैं। इसमें रिस्ट टेम्परेचर सेंसर, 8-चैनल हार्ट रेट सेंसर, और 16 चैनल ब्लड ऑक्सीजन सेंसर दिया गया है। यह 60-सेकंड हेल्थ चेक-इन फीचर से लैस है जो कि कुछ ही पल में हार्ट रेट, ब्लड ऑक्सीजन, स्लीप क्वालिटी, वेस्कुलर हेल्थ का क्विक डेटा दे देता है। स्मार्टवॉच में 100 से ज्यादा स्पोर्ट्स मोड दिए गए हैं। इसमें खास तरह का जीपीएस सिस्टम लगा है जो बेहतर एक्यूरेसी के साथ काम करता है। 

बैटरी लाइफ की बात करें तो स्मार्टवॉच में 631mAh की बैटरी लगी है जो सिंगल चार्ज में 120 घंटे का बैकअप दे सकती है। मोटे तौर पर यह लगभग 5 दिन तक चल सकती है। पावर सेवर मोड के साथ इसे 16 दिन तक भी चलाया जा सकता है। इसमें फास्ट चार्जिंग मोड भी है जो 10 मिनट के चार्ज में पूरे दिन का बैकअप दे सकता है। यह WearOS 5 पर रन करती है। 
 
मुख्य स्पेसिफिकेशन

Compatible OS

Android 9.0+

Dial Shape

Round

Display Type

AMOLED

Ideal For

Unisex
 
ख़बरें

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

हेमन्त कुमार Gadgets 360 में सीनियर ...और भी

Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. iPhone 18 Pro, 18 Pro Max के कैमरा में होगा बड़ा अपग्रेड! सेंसर साइज को लेकर खुलासा
  2. Vivo X Fold 6 में मिल सकते हैं 4 स्टोरेज वेरिएंट्स, इस सप्ताह होगा लॉन्च
  3. RedMagic Gaming Tablet 5 Pro में मिलेगा 9.06 इंच OLED पैनल, अगले सप्ताह होगा लॉन्च
  4. Amazon का बड़ा ऐलान! 300 शहरों में मिलेगी फास्ट डिलीवरी, पार्टनर्स के बच्चों को स्कॉलरशिप
  5. Nothing Phone (4b) लॉन्च 7 जुलाई को, 8GB रैम के साथ होगा दमदार Snapdragon प्रोसेसर!
  6. Aadhaar में ईमेल अपडेट करना होगा 1 जुलाई से फ्री, मोबाइल ऐप पर लगने वाली 75 रुपये फीस हुई माफ
  7. Meta Glasses लॉन्च हुए 40 घंटे की बैटरी के साथ, AI फीचर्स से लैस, जानें कीमत
  8. Bitcoin में बड़ी गिरावट, टेक्नोलॉजी शेयर्स में बिकवाली का पड़ा असर
  9. 37000 रुपये गिरी Samsung के बड़ी डिस्प्ले वाले फ्लैगशिप फोन की कीमत, यहां मिल रहा जबरदस्त डिस्काउंट
  10. Redmi Note 17 सीरीज फोन देगा 9000mAh बैटरी के साथ दस्तक, स्पेसिफिकेशंस हुए लीक
  11. अब WhatsApp खुद बताएगा नंबर भरोसेमंद है या नहीं, आ रहा नया फीचर
#ताज़ा ख़बरें
  1. Airtel का जबरदस्त ऑफर, ग्राहकों को फ्री मिल रहे 3800 रुपये के बेनिफिट्स, ऐसे करें क्लैम
  2. अब WhatsApp खुद बताएगा नंबर भरोसेमंद है या नहीं, आ रहा नया फीचर
  3. iPhone 18 Pro, 18 Pro Max के कैमरा में होगा बड़ा अपग्रेड! सेंसर साइज को लेकर खुलासा
  4. Bitcoin में बड़ी गिरावट, टेक्नोलॉजी शेयर्स में बिकवाली का पड़ा असर
  5. Amazon का बड़ा ऐलान! 300 शहरों में मिलेगी फास्ट डिलीवरी, पार्टनर्स के बच्चों को स्कॉलरशिप
  6. सुपरकार जैसा डिजाइन वाला Infinix फोन भारत में लॉन्च, बैक पैनल पर भी मिलेगा डिस्प्ले, जानें कीमत
  7. iPhone यूजर्स के लिए बड़ी राहत! Google Meet में अब चुटकी में करें मीटिंग जॉइन
  8. लैपटॉप की बैटरी जल्दी होती है खत्म, इन आदतों को अभी छोड़ें और बनाएं अपने डिवाइस को बेहतर
  9. बिना ड्राइवर दौड़ी Xiaomi की ये इलेक्ट्रिक कार, Audi को पछाड़ बना डाला नया रिकॉर्ड
  10. बिना PIN डाले होगी पेमेंट! Google Pay, PhonePe और Paytm में ऐसे चालू करें UPI Lite
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.