Noise की सस्ती स्मार्टवॉच Noise Triumph 7 दिन बैटरी बैकअप के साथ भारत में लॉन्च, जानें कीमत

Noise Triumph स्मार्टवॉच में 1.85 इंच का डिस्प्ले दिया गया है।

विज्ञापन
Written by हेमन्त कुमार, अपडेटेड: 2 जुलाई 2024 09:33 IST
ख़ास बातें
  • Noise Triumph वॉच में ब्लूटूथ कनेक्टिविटी मिलती है।
  • यह सिंगल चार्ज में 7 दिन तक बैटरी बैकअप दे सकती है।
  • यह स्मार्टफोन से 10 मीटर तक की रेंज में कनेक्टेड रहती है।

Noise Triumph स्मार्टवॉच में 1.85 इंच का डिस्प्ले दिया गया है।

Photo Credit: Price History

Noise ने स्मार्ट वियरेबल सेग्मेंट में अपनी नई स्मार्टवॉच Noise Triumph को लॉन्च किया है। स्मार्टवॉच को अफॉर्डेबल प्राइस पर उतारा गया है। इसमें 1.85 इंच डिस्प्ले मिलता है जिसमें 240 x 284 पिक्सल का रिजॉल्यूशन दिया गया है। कंपनी ने इसमें स्वैप हो सकने वाले डायल भी साथ दिए हैं। यानी मौके के हिसाब से डायल को बदला जा सकता है जो कि बहुत आसान भी है। स्मार्टवॉच में ब्लूटूथ कनेक्टिविटी दी गई है। इसके अलावा भी यह कई और जरूरी फीचर्स के साथ आती है। कीमत और फीचर्स की पूरी जानकारी नीचे दी जा रही है। 
 

Noise Triumph smartwatch price

Noise Triumph स्मार्टवॉच को 1899 रुपये में लॉन्च किया गया है। इसे Flipkart से खरीदा जा सकता है। वियरेबल को Black, Brown, Grey, और Dark Grey कलर में लॉन्च किया गया है। 
Advertisement
 

Noise Triumph smartwatch specifications

Noise Triumph स्मार्टवॉच में 1.85 इंच का डिस्प्ले दिया गया है। इसमें एक क्राउन बटन दिया गया है। डायल को कंपनी ने वॉटर रसिस्टेंस बनाया है। कंपनी ने इसमें स्वैप हो सकने वाले डायल भी साथ दिए हैं। यानी मौके के हिसाब से डायल को बदला जा सकता है। इस स्मार्टवॉच में कई तरह के हेल्थ फीचर्स मिल जाते हैं। यह हार्ट रेट सेंसर, SpO2 मॉनिटरिंग, स्ट्रेस मॉनिटरिंग और स्लीप मॉनिटरिंग भी कर सकती है। स्मार्टवॉच हाईड्रेशन और सिडेंटरी रिमाइंडर भी देती है। इसमें कई तरह के स्पोर्ट्स मोड भी मिल जाते हैं। 

Noise Triumph वॉच में ब्लूटूथ कनेक्टिविटी मिलती है। जिसके माध्यम से इसमें ब्लूटूथ कॉलिंग भी की जा सकती है। कंपनी की ओर से दावा किया गया है कि यह सिंगल चार्ज में 7 दिन तक बैटरी बैकअप दे सकती है। इसमें बिल्ट-इन स्पीकर है और माइक्रोफोन भी है। जिससे यह हैंड्स-फ्री ब्लूटूथ कॉलिंग कर सकती है। यह स्मार्टफोन से 10 मीटर तक की रेंज में कनेक्टेड रहती है। इसके अलावा वॉच में कई अन्य फीचर्स जैसे वेदर अपडेट्स, अलार्म, म्यूजिक कंट्रोल, केल्कुलेटर आदि भी मिल जाते हैं। 
 
 

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

हेमन्त कुमार Gadgets 360 में सीनियर ...और भी

Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. भारत में स्मार्टफोन के स्क्रीन प्रोटेक्टर्स के लिए भी लागू होंगे रूल्स
  2. Motorola Signature 27 हुआ लॉन्च; 200MP कैमरा के साथ मिलेगा पावरफुल Snapdragon 8 Elite Extreme Gen 6 चिप
  3. Ai+ Nova 2 Power 5G की आज से सेल शुरू, ₹16 हजार में 7000mAh बैटरी और 120Hz डिस्प्ले, यहां से खरीदें
  4. Viture Vonder Smart Glasses लॉन्च, AI से आवाज को यादों में करेगा कन्वर्ट, जानें और क्या है खास
  5. Vivo V80 जल्द होगा भारत में लॉन्च, 7,200mAh की बैटरी
  6. Amazon Great Indian Festival Sale: ₹20 हजार तक सस्ता iPhone 16! S25 Ultra, OnePlus 15 और iQOO 15 पर भी डील
#ताज़ा ख़बरें
  1. Redmi के 10000mAh बैटरी वाले Note 17 Pro Max 5G की सेल शुरू, ₹5,000 डिस्काउंट पर यहां से खरीदें
  2. Oppo K14 Plus 5G लॉन्च तारीख, इस महीने 50MP कैमरा, 8000mAh बैटरी के साथ होगी एंट्री
  3. चार्जर की टेंशन खत्म! Amazfit की नई स्मार्टवॉच धूप से होगी चार्ज, 25 दिन चलेगी
  4. Viture Vonder Smart Glasses लॉन्च, AI से आवाज को यादों में करेगा कन्वर्ट, जानें और क्या है खास
  5. OnePlus N6 Lite vs Tecno Spark Go 3 Pro vs Samsung Galaxy M17 5G: जानें कौन सा है बेस्ट
  6. Ai+ Nova 2 Power 5G की आज से सेल शुरू, ₹16 हजार में 7000mAh बैटरी और 120Hz डिस्प्ले, यहां से खरीदें
  7. Beats 360 हेडफोन भारत में लॉन्च: कस्टम कुशन से हर बार बदलें लुक, जानें कीमत
  8. Amazon Great Indian Festival Sale 2026: ₹20 हजार तक सस्ता iPhone 16! S25 Ultra, OnePlus 15 और iQOO 15 पर भी डील
  9. Motorola Signature 27 हुआ लॉन्च; 200MP कैमरा के साथ मिलेगा पावरफुल Snapdragon 8 Elite Extreme Gen 6 चिप
  10. फिटिंग का झंझट खत्म! किचन शेल्फ के ऊपर आ जाएगा Xiaomi का नया Dishwasher, AI करेगा बर्तन धोने में मदद
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.