50 घंटों की बैटरी लाइफ के साथ Noise Buds Verve 2 TWS ईयरबड्स लॉन्‍च, जानें प्राइस

Noise Buds Verve 2 की कीमत अट्रैक्टिव है। इसे ऑनलाइन खरीदा जा सकेगा।

विज्ञापन
Written by प्रेम त्रिपाठी, अपडेटेड: 10 सितंबर 2024 17:16 IST
ख़ास बातें
  • Noise Buds Verve 2 ईयरबड्स भारत में लॉन्‍च
  • इनकी कीमत 1299 रुपये है
  • ब्‍लैक, वाइट, ब्‍लू और ग्रीन कलर में आते हैं बड्स

Noise Buds Verve 2 में डुअल-टोन डिजाइन दिया गया है। इनकी स्‍टेम में ग्‍लॉसी फ‍िनिश है, जबकि ईयरबड्स में मैट टेक्‍सचर मिलता है।

Photo Credit: noise

पॉपुलर वियरेबल ब्रैंड नॉइस (Noise) ने भारत में एक नया TWS ईयरबड्स लॉन्‍च किया है। इसका नाम Noise Buds Verve 2 है। इस बड्स की सबसे बड़ी खूबी बैटरी लाइफ है। दावा है कि सिंगल चार्ज में बैटरी 50 घंटों का बैकअप दे सकती है। एनवायरनमेंटल नॉइस कैंसिलेशन की सुविधा दी गई है और गेमिंग के लिए लो-लेटेंसी मोड मिलता है। Noise Buds Verve 2 की कीमत अट्रैक्टिव है। इसे ऑनलाइन खरीदा जा सकेगा। 
 

Noise Buds Verve 2 Price in india 

Noise Buds Verve 2 को ब्‍लैक, वाइट, ब्‍लू और ग्रीन कलर ऑप्‍शंस में लाया गया है। 1299 रुपये इसकी कीमत है। नए नॉइस बड्स एमेजॉन और नॉइस की वेबसाइट से खरीदे जा सकेंगे। 
 

Noise Buds Verve 2 Specifications, features 

Noise Buds Verve 2 में डुअल-टोन डिजाइन दिया गया है। इनकी स्‍टेम में ग्‍लॉसी फ‍िनिश है, जबकि ईयरबड्स में मैट टेक्‍सचर मिलता है। कानों में आराम से फ‍िट हो जाएं, इसके लिए Noise Buds Verve 2 में सिलिकॉन ईयर टिप्‍स लगाए गए हैं। इन्‍हें IPX5 रेटिंग मिली है, जिसका मतलब है कि ये पानी से होने वाले नुकसान से बचे रह सकते हैं।  

Noise Buds Verve 2 में 13mm के ड्राइवर्स लगाए गए हैं। दावा है कि यूजर्स को क्‍लीयर ऑडियो मिलेगा। इनमें चार माइक्रोफोन का सपोर्ट एनवायरनमेंटल नॉइस कैंसिलेशन के साथ है। इसका मतलब है कि ये बड्स आपके आसपास के नॉइस को कम करने की क्षमता रखते हैं। इसकी मदद से हाई क्‍वॉलिटी की कॉल की जा सकती है। 

गेमिंग के दौरान इनमें 50ms का लो-लेटेंसी मोड मिलता है। इससे ऑडियो और वीडियो का संतुलन बना रहता है। Noise Buds Verve 2 की बैटरी को लेकर दावा है कि वह 50 घंटों तक साथ निभा सकती है। ये ब्‍लूटूथ 5.3 कनेक्टिविटी और हाइपर सिंक टेक्‍नॉलजी से लैस हैं और किसी भी ड‍िवाइस के साथ फटाफट कनेक्‍ट हो जाते हैं। 
 

 

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. Maple 1st Anniversary Sale: iPhone 16 Pro Max, 16 Pro, iPhone 15 सेल में Rs 40,999 से शुरू, जानें ऑफर्स लिस्ट
  2. Asus का नया टैबलेट जल्द होगा भारत में लॉन्च, 9,000mAh की बैटरी
  3. Oppo K15 के जल्द लॉन्च की तैयारी, MediaTek Dimensity 7360 Super होगा प्रोसेसर
  4. Vivo X500 Ultra में मिल सकते हैं 200 मेगापिक्सल के तीन कैमरा
  5. Pixel 11a Leak: गूगल के Pixel 11a में मिल सकती है 8GB रैम, 4,870 mAh बैटरी!
#ताज़ा ख़बरें
  1. Pixel 11a Leak: गूगल के Pixel 11a में मिल सकती है 8GB रैम, 4,870 mAh बैटरी!
  2. Infinix Hot 70 Pro हुआ 2 डिस्प्ले, 6 रंगों के साथ ग्लोबल मार्केट में लॉन्च, जानें सबकुछ
  3. 3500 रु सस्ता मिल रहा Realme का 8000mAh बैटरी वाला फोन! आई तगड़ी डील
  4. ISRO में गगनयान जैसे महत्वपूर्ण मिशन से जुड़े वैज्ञानिकों के लिए मुश्किल होगा इस्तीफा देना
  5. Asus का नया टैबलेट जल्द होगा भारत में लॉन्च, 9,000mAh की बैटरी
  6. Vivo X500 Ultra में मिल सकते हैं 200 मेगापिक्सल के तीन कैमरा
  7. iQOO Z11 Lite में मिलेगी 6,500mAh की बैटरी, भारत में अगले सप्ताह होगा लॉन्च
  8. Samsung Music Studio 5, Music studio 7 स्पीकर भारत में लॉन्च, कीमत 24,900 रु. से शुरू
  9. Maple 1st Anniversary Sale: iPhone 16 Pro Max, 16 Pro, iPhone 15 सेल में Rs 40,999 से शुरू, जानें ऑफर्स की पूरी लिस्ट
  10. Oppo K15 के जल्द लॉन्च की तैयारी, MediaTek Dimensity 7360 Super होगा प्रोसेसर
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.