Moondrop Chu Wired Earphones रिव्यू: बजट में बेस्ट ऑडियोफाइल हेडसेट

Moondrop Chu में 10mm डाइनेमिक ड्राइवर हैं और 10-35,000Hz की फ्रिक्वेंसी रेस्पोन्स रेंज है।

विज्ञापन
अली पार्डीवाला, अपडेटेड: 25 सितंबर 2022 16:19 IST
ख़ास बातें
  • Moondrop Chu में 10mm डाइनेमिक ड्राइवर हैं
  • Moondrop Chu में 10-35,000Hz की फ्रिक्वेंसी रेस्पोन्स रेंज है
  • इसमें 28Ohms की इम्पिडेंस रेटिंग है और 120dB की सेंसिटिविटी रेंज है

Moondrop Chu की भारत में कीमत 1,999 रुपये है।

बजट ऑडियोफाइल्स में ऑप्शन इतने ज्यादा हो गए हैं कि किसी एक को पसंद कर पाना बहुत मुश्किल है। इसका श्रेय जाता है चीन आधारित भारत में मौजूद विभिन्न ब्रैंड्स को, जो अफॉर्डेबल इन इयर मॉनिटर (IEM) उपलब्ध करवाते हैं। इनमें से बहुत सारे ब्रैंड्स आते हैं और चले जाते हैं। लेकिन एक ब्रैंड ऐसा है कि जो काफी समय से टिका हुआ है  और लगातार लाजवाब, वैल्यू प्रोडक्ट्स बना रहा है। Moondrop अपने बजट और मिडरेंज ऑडियोफाइल इन इयर मॉनिटर्स के लिए पॉपुलर है। इसका लेटेस्ट लॉन्च Moondrop Chu है जो ऑडियोफाइल्स में काफी चर्चा में है। 

Moondrop Chu की भारत में कीमत 1,999 रुपये है। यह इनलाइन माइक्रोफोन वेरिएंट और रिमोट के साथ आता है। वियरेबल दिखने में अच्छा है और इसमें 3.5mm की वायर्ड कनेक्टिविटी दी गई है, यह 10mm डाइनेमिक ड्राइवर्स के साथ है, और न्यूट्रल ट्यूनिंग और डिटेल्ड साउंड का वादा करता है। क्या यह वर्तमान में बेस्ट अफॉर्डेबल ऑडियोफाइल फ्रेंडली इयरफोन पेअर है? इस रिव्यू में पता करते हैं। 
 

Moondrop Chu design and specifications

चीन आधारित दूसरे ऑडियोफाइल प्रोडक्ट्स की तरह Moondrop Chu को इसके नाम से नहीं आंका जाना चाहिए। 2000 रुपये से कम की रेंज में यह प्रोडक्ट दिखने में काफी अच्छा है, जिसमें मेटल लीफ पैटर्न के साथ मेटल इयरपीस दिए गए हैं। प्रोडक्ट पर केवल एक जगह ही लोगो मिलता है जो केबल के प्लास्टिक Y स्प्लिटर मॉड्यूल पर दिया गया है। इयरपीस पर केवल लेफ्ट और राइट चैनल के लिए मार्किंग दी गई है। 
Advertisement

Moondrop Chu में इन-लाइन रिमोट के साथ एक पारदर्शी फिक्स्ड केबल, एक माइक्रोफोन, और सोर्स डिवाइस से कनेक्टिविटी के लिए एक 3.5mm प्लग है। इसके थ्री बटन रिमोट में वॉल्यूम और प्लेबैक के लिए कंट्रोल दिए गए हैं। अगर आप चाहें तो बिना इनलाइन रिमोट और माइक्रोफोन वाला वेरिएंट भी ले सकते हैं, जो 1,799 रुपये की कीमत में थोड़ा सस्ता मिल जाता है। 

मूनड्रॉप चू की सही फिट हासिल करने में मुझे थोड़ा समय लगा। इसके सिलिकॉन के इयरटिप एक अच्छा सील और होल्ड देते हैं। इसके साथ में इयर हुक (जो बॉक्स में ही मिलते हैं) हैं जिससे केबल अंदर स्लिप हो जाती है और अपनी जगह पर बनी रहती है। लेकिन इयर हुक के नीचे केबल लेंथ को एडजस्ट करने और सही जगह पर फिट करने में थोड़ा समय लग जाता है। 
Advertisement

इस्तेमाल करते रहने के साथ-साथ ये जल्दी फिट होने लगते हैं लेकिन इसी कीमत पर मिलने वाले Final Audio E1000C और KZ Audio ZSN Pro X के जितना आसान ये फिर भी नहीं हो पाता है। हालांकि Moondrop Chu, Final Audio E1000C और KZ Audio ZSN Pro X के मुकाबले काफी सॉलिड और प्रीमियम लगते हैं और दिखने में भी अच्छे हैं।

Advertisement
Moondrop Chu में 10mm डाइनेमिक ड्राइवर हैं और 10-35,000Hz की फ्रिक्वेंसी रेस्पोन्स रेंज है। इसमें 28Ohms की इम्पिडेंस रेटिंग है और 120dB की सेंसिटिविटी रेंज है। इसके स्पेसिफिकेशंस के साथ वियरेबल को बेसिक सोर्स डिवाइस जैसे कि बजट स्मार्टफोन्स के साथ भी इस्तेमाल करना आसान हो जाता है। ये Shanling UA2 पोर्टेबल DAC के साथ आसानी से इस्तेमाल किए जा सकते हैं। सेल्स पैकेज में सिलिकॉन इयर टिप्स के तीन पेअर, रबर इयर हुक्स और फेब्रिक का एक छोटा कैरी केस भी मिलता है। 
 

Moondrop Chu performance

पिछले कुछ सालों में ब्लूटूथ हेडसेट ज्यादा अफॉर्डेबल हो गए हैं, साथ ही इनकी ऑडियो क्वालिटी में भी सुधार हुआ है। इसलिए बहुत से लोग अब वायर्ड हेडफोन या इयरफोन की बजाए वायरलेस कनेक्टिविटी वाले डिवाइस पसंद करने लगे हैं। हालांकि, वायर्ड कनेक्टिविटी बेहतर साउंड देती है, और Moondrop Chu की साउंड क्वालिटी वर्तमान में मिलने वाले ट्रू वायरलेस इयरफोन्स से कहीं बेहतर लगती है। 

इस रिव्यू के लिए मैंने Moondrop Chu को Shanling UA2 DAC के साथ OnePlus 9 Pro के साथ इस्तेमाल किया और हाइ रेजॉल्यूशन ऑडियो ट्रैक्स के लिए Apple Music का इस्तेमाल किया। वैकल्पिक सोर्स के रूप में मैंने iPad mini (2019) का इस्तेमाल किया और इसे डायरेक्ट 3.5 हेडफोन जैक के साथ इस्तेमाल किया। 
Advertisement

दोनों ही मामलों में मुझे Moondrop Chu काफी लाउड लगे। मुझे iPad में 60 प्रतिशत वॉल्यूम काफी लगी जबकि Shanling UA2 DAC के साथ मैं 50 प्रतिशत से ऊपर जाने की भी हिम्मत नहीं कर पाया। साउंड काफी रिच था और टोन लाजवाब था। फिट काफी अच्छा था जिससे साउंड बहुत इंगेज करने वाला और एनर्जी से भरपूर महसूस हो रहा था। 
Advertisement

Kraak & Smaak के Hold Back Love में बीट काफी डीप और प्रभावशाली लगे, जिसका श्रेय इसके टाइट, रेस्पोन्सिव बेस को जाता है। मिड टैम्पो पेस के कारण डिटेल्स काफी अच्छी थीं, जिसमें कि बैकग्राउंड में फेंट इन्स्ट्रमेंट्स और वोकल्स भी शामिल थे। ऐसा साउंड मैंने किसी एंट्री लेवल ऑडियोफाइल इयरफोन्स में नहीं सुना है। 

इसके बाद मैंने और ज्यादा मेलोडिक म्यूजिक पर स्विच किया जिसमें The Chillout Airlines Crew का Psapp's Cosy In The Rocket शामिल था। इसमें साउंड में काफी डिटेल्स थीं। साउंडस्टेज काफी रिच और इमर्सिव थी जो कि एक अच्छा इन इयर मॉनिटर ही दे सकता है। जेंटल वोकल से लेकर प्लेफुल ट्यून तक ट्रैक में साउंड काफी रिच था। हालांकि टाइट बेस ने मेरा ध्यान खींच लिया, लेकिन मिड रेंज भी काफी रिफाइन्ड लगी।  

कई बार ट्रिबल मुझे इसमें थोड़ा चुभने वाला लगा, खासतौर पर ऊंची आवाज में सुनने पर। इसी बीच एग्रेसिव बेस के कारण Limp Bizkit के Take A Look Around जैसे ट्रैक्स में म्यूजिक थका देने वाला भी लगा। ऑडियोफाइल कैटिगरी के दूसरे आईईएम की तरह Moondrop Chu भी फास्ट और ज्यादा पावर वाले ट्रैक्स में ओवर लेवल तक चला जाता है। यह मेलोडिक और प्रोग्रेसिव म्यूजिक में बेस्ट परफॉर्म करता है। 

Moondrop Chu मुख्य रूप से इयरफोन्स का म्यूजिकल पेअर है लेकिन इसका माइक्रोफोन इसे इस्तेमाल में फ्लेक्सिबल भी बनाता है। इनडोर में कॉलिंग के दौरान परफॉर्मेंस काफी अच्छी थी और एक शांत कमरे में मैंने अच्छे इफेक्ट के साथ एक लम्बी ऑडियो क्लिप भी मैंने इसमें रिकॉर्ड की। मुझे थोड़ी हैरानी हुई कि Shanling UA2 DAC के साथ इस्तेमाल करने पर इनलाइन रिमोट और माइक्रोफोन बंद हो जा रहा था, लेकिन सीधे iPad से कनेक्ट पर ये अच्छी तरह काम कर रहे थे। 
 

Verdict

2000 रुपये से कम की कीमत में केवल कुछ ही IEM ऑप्शन ऐसे हैं जो अच्छे ऑडियोफाइल इयरफोन्स कहे जा सकते हैं। लेकिन जो भी मैंने अभी तक इस्तेमाल किए हैं उनमें Moondrop Chu जैसा मजा नहीं आया। हालांकि, इनको लगाना काफी वक्त लेता है और थोड़ा मुश्किल भी है, फिर भी अच्छे DAC और हाइ रेजॉल्यूशन ऑडियो ट्रैक्स के साथ जब इनको सुना जाता है तो इनकी परफॉर्मेंस के सामने यह कमी काफी छोटी पड़ जाती है। 

साउंड में छिट-पुट कमियां मौजूद हैं लेकिन इसकी कीमत और हैंड्सफ्री सहूलियत के सामने इनको आसानी से नजरअंदाज किया जा सकता है। कुल मिलाकर यह शायद बेस्ट स्टार IEM है जो इस वक्त मैं रिकमेंड कर सकता हूं, और टाइट बजट के अंदर अच्छी साउंड क्वालिटी का सबसे उम्दा उदाहरण है। 

 

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. HMD Vibe 2 Max बजट फोन लॉन्च होगा 108MP कैमरा, 6,000mAh बैटरी फीचर के साथ!
  2. Moto G47 Power लॉन्च होगा 7,000mAh बैटरी के साथ! IP64 रेटिंग
  3. OnePlus 16 के जल्द भारत में लॉन्च की तैयारी, 200 मेगापिक्सल हो सकता है प्राइमरी कैमरा
  4. iPhone Duo में होगी 4,800mAh से ज्यादा की बैटरी, जल्द शुरू होगी बिक्री
  5. ₹18999 में मिल रहा Moto G Max फोन! 7000mAh बैटरी, Flipkart सेल में ऑफर
#ताज़ा ख़बरें
  1. Redmi Band 4 लॉन्च हुआ 21 दिन बैटरी, 5ATM वाटर रसिस्टेंस फीचर के साथ, जानें कीमत
  2. Apple Pro and tell: Apple का 28 अक्टूबर को खास इवेंट, तीन नए प्रोडक्ट्स देंगे दस्तक!
  3. Moto G47 Power लॉन्च होगा 7,000mAh बैटरी के साथ! IP64 रेटिंग
  4. 100W पार्टी स्पीकर Blaupunkt Rock & Roll Rhythm भारत में लॉन्च, 10 घंटे की बैटरी, जानें कीमत
  5. ₹18999 में मिल रहा Moto G Max फोन! 7000mAh बैटरी, Flipkart सेल में ऑफर
  6. Redmi Pad 3 के जल्द लॉन्च की तैयारी, 10,000mAh हो सकती है बैटरी
  7. Vivo X500 Ultra के लॉन्च की तैयारी, Snapdragon 8 Elite Extreme Gen 6 हो सकता है चिपसेट
  8. iPhone Duo में होगी 4,800mAh से ज्यादा की बैटरी, जल्द शुरू होगी बिक्री
  9. Poco X8s जल्द हो सकता है लॉन्च, NBTC पर हुई लिस्टिंग
  10. HMD Vibe 2 Max बजट फोन लॉन्च होगा 108MP कैमरा, 6,000mAh बैटरी फीचर के साथ!
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.