वॉच में 390mAh की लिथियम-पॉलिमर बैटरी लगी है। घड़ी को कंपनी ने IP68 रेटिंग के माध्यम से डस्ट और वॉटर रजिस्टेंट बनाया है।
Lenovo Watch Fit 3 में 1.96 इंच साइज का AMOLED डिस्प्ले मिलता है।
Photo Credit: xiaomi-miui
Lenovo Watch Fit 3 को कंपनी ने लेटेस्ट स्मार्टवॉच के तौर पर लॉन्च कर दिया है। नई Lenovo Watch Fit 3 में 1.96 इंच साइज का AMOLED डिस्प्ले मिलता है जिसका रिजॉल्यूशन 410 x 502 पिक्सल है। स्क्रीन के ऊपर 2.5D कर्व्ड टेम्पर्ड ग्लास लगा है जो इसे झटकों से सुरक्षा प्रदान करता है और स्क्रैच होने से बचाता है। वॉच में 390mAh की लिथियम-पॉलिमर बैटरी जो रोजमर्रा के सामान्य इस्तेमाल में लगभग 6 दिन चलती है। वहीं, हल्के इस्तेमाल में 9 दिन भी चल सकती है। वॉच को फुल चार्ज होने में 2.5 घंटे लगते हैं। आइए जानते हैं इसकी कीमत, हेल्थ और फिटनेस फीचर्स के बारे में विस्तार से।
Lenovo Watch Fit 3 को कंपनी ने चीनी मार्केट में पेश किया है। स्मार्टवॉच की कीमत (via) 199 युआन (लगभग 2900 रुपये) है। इसे कंपनी की अधिकारिक वेबसाइट और JD.com पर लिस्ट किया गया है। इसके साथ बॉक्स में सिलिकॉन स्ट्रैप भी मिलता है।
Lenovo Watch Fit 3 में 1.96 इंच साइज का AMOLED डिस्प्ले लगा हुआ है। इसका रिजॉल्यूशन 410 x 502 पिक्सल है। स्क्रीन के ऊपर 2.5D कर्व्ड टेम्पर्ड ग्लास की सेफ्टी है। वॉच फ्रेम इलेक्ट्रोप्लेटेड जिंक अलॉय से बना है, वहीं बटन ऑक्सीडाइज्ड एल्युमीनियम अलॉय का बना है। स्मार्टवॉच के बैक कवर और हार्ट रेट सेंसर में IML इलेक्ट्रोप्लेटिंग का इस्तेमाल किया गया है।
वॉच में कई फिटनेस और हेल्थ फीचर्स दिए गए हैं। यह रनिंग, साइकलिंग और बॉल गेम्स समेत 50 स्पोर्ट्स मोड को सपोर्ट करती है। हेल्थ ट्रैकिंग फीचर्स में रेस्टिंग हार्ट रेट, ब्लड ऑक्सीजन लेवल और स्लीप मॉनिटरिंग शामिल है। सिडेंटरी अलर्ट भी इसमें मिलता है, यानी अधिक देर तक बैठे रहने पर हिलने-डुलने, पानी पीने, दवा लेने, दूर देखने, पढ़ने और चलने फिरने के लिए रिमाइंडर भी यह भेजती है।
बैटरी की बात करें तो वॉच में 390mAh की लिथियम-पॉलिमर बैटरी लगी है। कंपनी का दावा है कि सामान्य इस्तेमाल में इसकी बैटरी लगभग 6 दिन चलती है और हल्के इस्तेमाल में 9 दिन भी चल सकती है। वॉच को फुल चार्ज होने में 2.5 घंटे लगते हैं। स्मार्टवॉच के डाइमेंशन 47 x 39.8 x 9.9 mm हैं। घड़ी को कंपनी ने IP68 रेटिंग के माध्यम से डस्ट और वॉटर रसिस्टेंस दिया है।
लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।
हेमन्त कुमार Gadgets 360 में सीनियर ...और भी