Lenovo Legion Y960 गेमिंग हेडसेट लॉन्च, दमदार साउंड के साथ गजब के फीचर्स, जानें कीमत

Lenovo ने Lenovo Legion Y960 गेमिंग हेडसेट को चीन बाजार में लॉन्च कर दिया है।

विज्ञापन
Written by साजन चौहान, अपडेटेड: 21 मई 2026 10:50 IST
ख़ास बातें
  • Lenovo Legion Y960 में वायर्ड क्लोज्ड-बैक ओवर-इयर डिजाइन है।
  • Lenovo Legion Y960 में 6 ड्राइवर कॉन्फिगरेशन है।
  • Lenovo Legion Y960 की कीमत चीन में 599 CNY (लगभग 7,100 रुपये) है।

Lenovo Legion Y960 में वायर्ड क्लोज्ड-बैक ओवर-इयर डिजाइन है।

Photo Credit: Lenovo

Lenovo ने Lenovo Legion Y960 गेमिंग हेडसेट को चीन बाजार में लॉन्च कर दिया है। इसमें 6 ड्राइवर वाला साउंड सिस्टम है जो 7.1 चैनल का सराउंड साउंड प्रदान करता है। हेडसेट में दो 40 मिमी ड्राइवर और चार 20 मिमी ड्राइवर हैं। यह 20Hz से 40kHz फ्रीक्वेंसी रिस्पॉन्स रेंज के साथ हाई-रेस ऑडियो सर्टिफिकेशन के साथ आती है। इसमें AI नॉयज कैंसलेशन वाला डिटैचेबल माइक्रोफोन, गेम, म्यूजिक और सिनेमा साउंड मोड शामिल है। आइए Lenovo Legion Y960 गेमिंग हेडसेट के बारे में विस्तार से जानते हैं।

Lenovo Legion Y960 Price

Lenovo Legion Y960 की कीमत चीन में 599 CNY (लगभग 7,100 रुपये) है। यह फोन ब्लैक और सिल्वर कलर में उपलब्ध है। यह डिवाइस में चीन में लेनोवो के आधिकारिक ऑनलाइन चैनल और रिटेलेर्स के जरिए बिक्री के लिए उपलब्ध है।

Lenovo Legion Y960 Specifications

Lenovo Legion Y960 में वायर्ड क्लोज्ड-बैक ओवर-इयर डिजाइन है, जिसमें पैसिव नॉयज आइसोलेशन के लिए फुल एनक्लोज इयर कुशन हैं। हेडसेट में 6 ड्राइवर कॉन्फिगरेशन है, जिसमें दो 40 मिमी डायनेमिक ड्राइवर और चार 20 मिमी सेकेंडरी ड्राइवर शामिल हैं। इसमें टाइटेनियम-कोटेड डायाफ्राम है। यह हाई-रेस ऑडियो प्लेबैक के लिए सर्टिफाइड है। हेडसेट 20 हर्ट्ज से 40 हजार हर्ट्ज तक फ्रीक्वेंसी रिस्पॉन्स रेंज का सपोर्ट करता है।

लेनोवो लीजन Y960 में तीन बिल्ट-इन साउंड प्रीसेट गेम, म्यूजिक और सिनेमा दिए गए हैं। यूजर्स इनलाइन कंट्रोलर का इस्तेमाल करके 3 प्रोफाइल के बीच स्विच कर सकते हैं और लाइटिंग इफेक्ट्स को टॉगल कर सकते हैं। लेनोवो का यह भी कहना है कि हेडसेट ड्यूल साउंड कार्ड डिजाइन के जरिए 7.1-चैनल सराउंड साउंड और 2.0 स्टीरियो प्लेबैक दोनों का सपोर्ट करता है।

Advertisement

वॉयस चैट के लिए Legion Y960 में कार्डियोइड पिकअप पैटर्न वाला एक डिटैचेबल यूनिडायरेक्शनल माइक्रोफोन दिया गया है। यह कॉल के दौरान आसपास के नॉयज को कम करने के लिए AI एनवायरनमेंटल नॉइज कैंसलेशन का सपोर्ट करता है। हेडसेट यूएसबी टाइप-सी और यूएसबी टाइप-ए कनेक्टर के जरिए ब्लूटूथ-फ्री वायर्ड कनेक्टिविटी का सपोर्ट करता है। इसमें एक डेडिकेटेड 3.5 मिमी माइक्रोफोन इंटरफेस भी शामिल है। यह डेस्कटॉप पीसी, लैपटॉप, गेमिंग कंसोल, हैंडहेल्ड कंसोल और स्मार्टफोन जैसे डिवाइसेज के साथ काम करता है।

Legion Y960 के इनलाइन कंट्रोलर में साउंड मोड बदलने और आरजीबी लाइटिंग का कंट्रोल करने के लिए अलग-अलग बटन हैं। हेडसेट में 16 मिलियन रंगों का सपोर्ट करने वाली RGB लाइटिंग है और यह विंडोज में माइक्रोसॉफ्ट डायनेमिक लाइटिंग के साथ कम्पैटिबल है। डिजाइन की बात करें तो Legion Y960 में सॉफ्ट पैडिंग के साथ सस्पेंडेड ड्यूल साइडेड हेडबैंड स्ट्रक्चर है। ईयरकप्स में बिल्ट-इन वॉल्यूम व्हील और माइक्रोफोन म्यूट करने के लिए एक अलग बटन भी है। हेडसेट का वजन 346 ग्राम है।

 

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

साजन चौहान Gadgets 360 में सीनियर सब ...और भी

Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. Flipkart Big Billion Sale 2026: ₹46000 एमआरपी वाला Vivo फोन ₹23 हजार में! 7,200mAh बैटरी
  2. Amazon Great Indian Sale 2026: ₹5 हजार तक सस्ते खरीदें 7,200mAh तक बैटरी वाले iQOO Z11 सीरीज फोन
  3. Infinix GT 50 Pro जल्द होगा भारत में लॉन्च, 2 कलर्स के ऑप्शन
  4. Flipkart Big Billion Sale 2026: ₹15 हजार से भी सस्ते मिल रहे Motorola, Poco, Ai+ के AI कैमरा वाले फोन
#ताज़ा ख़बरें
  1. Acer का भारत में 7400mAh बैटरी वाला बजट टैबलेट लॉन्च, जानें कीमत
  2. Flipkart Big Billion Sale 2026: ₹15 हजार से भी सस्ते मिल रहे Motorola, Poco, Ai+ के AI कैमरा वाले फोन
  3. Flipkart Big Billion Sale 2026: ₹46000 एमआरपी वाला Vivo फोन ₹23 हजार में! 7,200mAh बैटरी
  4. Amazon Great Indian Sale 2026: ₹5 हजार तक सस्ते खरीदें 7,200mAh तक बैटरी वाले iQOO Z11 सीरीज फोन
  5. Amazon Great Indian Festival Sale 2026: ₹10 हजार से सस्ते खरीदें 5000mAh बैटरी, AI कैमरा वाले ये धांसू फोन
  6. Infinix GT 50 Pro जल्द होगा भारत में लॉन्च, 2 कलर्स के ऑप्शन
  7. OnePlus Ace 7 में मिलेगी 16GB रैम, Snapdragon 8 Elite Gen 5 चिप! Geekbench पर खुलासा
  8. भारत की 6G सर्विसेज के लॉन्च में आगे निकलने की तैयारी: Reliance Jio
  9. Google Pixel यूजर्स के लिए खुशखबरी! Connected Cameras अब WhatsApp पर भी चलेगा, जानें कैसे
  10. iPhone Air 2 में कम थिकनेस के साथ मिल सकती है ज्यादा कैपेसिटी वाली बैटरी
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.