Lava BeFIT फिटनेस बैंड SpO2 मॉनिटरिंग के साथ भारत में Rs 2,699 में लॉन्च, Xiaomi Mi Band को मिलेगी टक्कर

Lava BeFIT Fitness Band: Lava BeFIT फिटनेस बैंड को भारत में लॉन्च कर दिया गया है। कंपनी ने इसके अलावा भारत में 4 नए स्मार्टफोन को भी लॉन्च किया है। ये स्मार्टफोन Lava Z1, Lava Z2, Lava Z4 और Lava Z6 हैं।

विज्ञापन
Vineet Washington, अपडेटेड: 7 जनवरी 2021 16:37 IST
ख़ास बातें
  • Lava BeFIT फिटनेस बैंड 26 जनवरी से बिक्री के लिए अवेलेबेल होगा
  • Lava BeFIT को 2,699 रुपये में खरीदा जा सकता है
  • इसमें SpO2 मॉनिटरिंग का भी फीचर है

Lava BeFIT को भारत में Rs 2,699 की कीमत में लॉन्च किया गया है

Lava BeFIT फिटनेस बैंड को भारत में लॉन्च कर दिया गया है। कंपनी ने इसके अलावा भारत में 4 नए स्मार्टफोन को भी लॉन्च किया है। ये स्मार्टफोन Lava Z1, Lava Z2, Lava Z4 और Lava Z6 हैं। BeFIT भारत में कंपनी का पहला स्मार्ट बैंड है। आप इस स्मार्टबैंड में अपनी डेली एक्टिविटी, बॉडी टैंपरेचर को मॉनिटर, हार्ट रेट जैसी एक्टिविटी को ट्रैक कर सकते हैं।Lava BeFIT को भारत में कलर डिस्प्ले और सिंगल टत सेंसिटिव बटन के साथ पेश किया गया है। कंपनी ने भारत में अपने फोन लॉन्च करने के साथ ही स्मार्टफोन अपग्रेड प्लान को भी पेश किया है। इसे Zup के नाम से पेश किया गया है। इस प्लान के तहत यूजर्स फोन खरीदने के पहले साल तक रैम और स्टोरेज को अपग्रेड कर सकता है।        
 

Lava BeFIT fitness band price in India, availability

Lava BeFIT फिटनेस बैंड को भारत में 2,699 रुपये में लॉन्च किया गया है। इसे Amazon, Lava वेबसाइट और ऑफलाइन स्टोर से 26 जनवरी से खरीदा जा सकेगा। इस बैंड को सिंगल ब्लैक कलर ऑप्शन के साथ खरीदा जा सकता है। 
 

Lava BeFIT fitness band specifications

Lava BeFIT को छोटे कलर डिस्प्ले और टच सेंसिटिव बटन के साथ पेश किया गया है। इसमें आपको ऑल डे एक्टिविटी ट्रैकिंग के साथ अपनी हेल्थ को मेंटेन करने के लिए कई फीचर्स मिल रहे हैं। इनमें टैंपरेटर, हार्ट रेट और SpO2 मॉनिटरिंग जैसे कई फीचर्स हैं। इसके अलावा इसमें ऑटो स्लीप मोड का भी फीचर मिल रहा है। स्मार्टबैंड की तरह  Lava BeFIT में आपको SMS, इमेल्स, सोशल मीडिया अलर्ट जैसे कई फीचर्स मिल रहे हैं। Lava BeFIT में आपको जीपीएस ट्रैकिंग, वाइब्रेशन अलर्ट, रन प्लान, वाटर रेसिस्टेंस जैसे कई फीचर मिल रहे हैं। कंपनी ने अभी तक इसकी बैटरी के बारे में कोई जानकारी नहीं दी है। 
 

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. Redmi 17 5G की सेल शुरू, जानें कितने में मिल रहा 50MP कैमरा,7900mAh बैटरी वाला फोन
  2. ₹5000 सस्ता मिल रहा खूबसूरत Vivo 5G फोन! 50MP दो कैमरा, IP64 रेटिंग
#ताज़ा ख़बरें
  1. WhatsApp एकत्रित करता है ये जानकारी, जब यूजर्स करते हैं कॉन्टैक्ट
  2. सिर्फ Apple ने ही महंगे नहीं किए iPhone, OnePlus, Vivo, Oppo और Nothing भी हुए 15,000 तक महंगे
  3. Apple ने वेबसाइट से हटाया, लेकिन अमेजन पर आज भी मिल रहे iPhone 17 Pro, 17 Pro Max, ऐसे खरीदें
  4. Samsung Galaxy S26 Ultra, Galaxy S26 अब CRN प्रोग्राम से खरीद पाएंगे सस्ते में, जानें कितनी होगी बचत
  5. Redmi 17 5G की सेल शुरू, जानें कितने में मिल रहा 50MP कैमरा,7900mAh बैटरी वाला फोन
  6. iPhone 18 Pro vs Google Pixel 11 Pro XL vs Samsung Galaxy S26 Ultra: जानें कौन सा है बेस्ट?
  7. Xiaomi लाई AI फीचर्स वाला गैस स्टोव, बर्तन छोड़कर चले गए तो खुद बंद हो जाएगी गैस
  8. iPhone को स्पेस से गिराया, फिर भी नहीं टूटा कवर, बन गया वर्ल्ड रिकॉर्ड!
  9. Moto Buds 2 Fusion ईयरबड्स भारत में 17 सितंबर को होंगे लॉन्च, 53 घंटे बैटरी, IP54, IPX2 रेटिंग!
  10. Vivo Buds मात्र ₹1,999 में लॉन्च, 2 दिन से ज्यादा चलेगी बैटरी, गेमिंग के लिए खास फीचर्स भी
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.