itel ने सस्ते ईयरबड्स Buds Ace ANC किए लॉन्च, 50 घंटे का है प्लेबैक टाइम

itel Buds Ace ANC को भारत में Rs 1399 रुपये में लॉन्च किया गया है।

विज्ञापन
Written by हेमन्त कुमार, अपडेटेड: 31 जुलाई 2024 12:42 IST
ख़ास बातें
  • ये सिंगल चार्ज में 50 घंटे का प्लेबैक दे सकते हैं।
  • ये 50dB तक ANC सपोर्ट करते हैं।
  • इनमें फास्ट चार्जिंग सपोर्ट भी दिया गया है।

itel Buds Ace ANC ईयरबड्स को डुअल टोन डिजाइन में पेश किया गया है।

Photo Credit: fonearena

itel ने Buds Ace ANC के नाम से नए ईयरबड्स भारत में लॉन्च किए हैं। कंपनी का दावा है कि ये सिंगल चार्ज में 50 घंटे का प्लेबैक दे सकते हैं। जैसा कि नाम से भी पता चलता है, इनमें एक्टिव नॉइज कैंसिलेशन है। ये 50dB तक ANC सपोर्ट करते हैं। इसके अलावा इनमें फास्ट चार्जिंग सपोर्ट भी दिया गया है। ईयरबड्स में 10mm के ड्राइवर लगे हैं। डुअल टोन डिजाइन में इनको पेश किया गया है। आइए जानते हैं इनकी कीमत और सभी स्पेसिफिकेशंस के बारे में। 
 

itel Buds Ace ANC price in India

itel Buds Ace ANC को भारत में Rs 1399 रुपये में लॉन्च (via) किया गया है। ये Cranberry Juice, White, और Midnight Blue कलर वेरिएंट्स में आते हैं। ईयरबड्स को कंपनी की अधिकारिक वेबसाइट के अलावा देश के प्रमुख रिटेलर स्टोर्स से खरीदा जा सकता है। 
Advertisement
 

itel Buds Ace ANC specifications

itel Buds Ace ANC ईयरबड्स में 10mm के ड्राइवर लगे हैं। ईयरबड्स को डुअल टोन डिजाइन में पेश किया गया है। कंपनी के अनुसार ये रिच साउंड के साथ बढ़िया बेस दे सकते हैं जिससे यूजर को म्यूजिक का बेहतर अनुभव मिलता है। इनमें डुअल माइक लगा है जो AI के साथ ही ENC यानी एनवायरमेंटल नॉइज कैंसिलेशन को भी सपोर्ट करता है। इनमें एक्टिव नॉइज कैंसिलेशन है। ये 50dB तक ANC सपोर्ट करते हैं। 

ईयर बड्स में टच कंट्रोल फीचर भी है। इनमें 50 घंटे तक प्लेबैक टाइम होने का दावा किया गया है। यानी सिंगल चार्ज में 50 घंटे बैटरी लाइफ मिल जाती है। इसके अलावा इनमें फास्ट चार्जिंग सपोर्ट भी दिया गया है। इनमें 60ms तक लो-लेटेंसी मोड दिया गया है। 
Advertisement

ये IPX5 रेटिंग के साथ आते हैं। जिससे ये पानी के छींटों में जल्दी खराब नहीं होते हैं। कनेक्टिविटी के लिए इनमें Bluetooth v5.3 का सपोर्ट है। साथ ही AI वॉयस असिस्टेंट सपोर्ट भी इनमें दिया गया है। ईयरबड्स में प्रत्येक बड 40mAh बैटरी के साथ आता है जबकि केस की बैटरी कैपिसिटी 500mAh की है। 10 मिनट के चार्ज में ये 180 मिनट का प्लेबैक टाइम दे सकते हैं। 
 

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

हेमन्त कुमार Gadgets 360 में सीनियर ...और भी

Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. HMD ने नोकिया की यादों को ताजा करते हुए Asha 305 किया पेश, 32 घंटे चलेगी बैटरी, सस्ते दामों में मिलेगा स्मार्ट
  2. iPhone 18 Pro, 18 Pro Max भारत में A20 Pro चिपसेट और धांसू फीचर्स के साथ लॉन्च, जानें इस बार क्या है खास
#ताज़ा ख़बरें
  1. iPhone 18 Pro, 18 Pro Max भारत में A20 Pro चिपसेट और धांसू फीचर्स के साथ लॉन्च, जानें इस बार क्या है खास
  2. HMD ने नोकिया की यादों को ताजा करते हुए Asha 305 किया पेश, 32 घंटे चलेगी बैटरी, सस्ते दामों में मिलेगा स्मार्टफोन का मजा
  3. Apple के फोल्डेबल आईफोन में नहीं मिलेगा Face ID?, iPhone 18 Pro के मुकाबले ये फीचर्स भी होंगे गायब
  4. Aadhaar में नाम बदलना हुआ आसान, अलग स्थिति के लिए चाहिए होंगे ये दस्तावेज
  5. आज रात Apple करेगा बड़ा धमाका! 3 नए iPhone समेत कई प्रोडक्ट्स हो सकते हैं लॉन्च
  6. Sony ने नए हेडफोन किए लॉन्च, 2 दिन से ज्यादा चलेगी बैटरी, बाहर का शोर भी नहीं देगा सुनाई
  7. Apple Event शुरू होने में बस कुछ घंटे बाकी! आज रात लॉन्च होंगे ये नए iPhone और गैजेट्स
  8. Oppo A7 Pro हुआ लॉन्च, 8000mAh बैटरी के साथ गजब हैं फीचर्स, जानें सबकुछ
  9. iPhone 18 Pro की कीमत कितनी हो सकती है? भारत में खरीदने के लिए कितना पैसा रखना होगा
  10. Apple का पहला Foldable iPhone आज हो सकता है लॉन्च! कितनी होगी कीमत और क्या होंगे फीचर्स?
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.