बच्चों के लिए भारत में लॉन्च हुई Inbase Urban Fab स्मार्टवॉच, मिलेंगे बिल्ट-इन गेम्स जैसे फीचर्स

Urban Fab स्मार्टवॉच की कीमत भारत में 5,499 रुपये है। हालांकि, स्पेशल फेस्टिव ऑफर के तहत कंपनी इसे महज 2,999 रुपये में बेच रही है। वॉच की सेल भारत में 25 दिसंबर से शुरू कर दी जाएगी, जिसे आप कंपनी की वेबसाइट और स्टोर्स आदि से खरीद सकेंगे।

विज्ञापन
Manisha Rajor, अपडेटेड: 23 दिसंबर 2021 16:36 IST
ख़ास बातें
  • Urban Fab में हैं 100 से ज्यादा वॉच फेस
  • यह वॉच IP68 रेटेड है
  • वॉच की सेल 25 दिसंबर से होगी शुरू

पिंक, ब्लू, लाइट पर्पल और आर्मी ग्रीन कलर ऑप्शन में आती है वॉच

Inbase Urban Fab स्मार्टवॉच को भारत में लॉन्च कर दिया गया है, जो कि खासतौर पर बच्चों को ध्यान में रखकर डिज़ाइन की गई है। यह वॉच भारत में 5 से 15 साल के उम्र वाले बच्चों के लिए पेश की गई है। यह स्मार्टवॉच हेल्थ ट्रेकिंग फीचर्स से लेकर स्पोर्ट्स मोड और बिल्ट-इन गेम्स के साथ आती है। साथ ही इस वॉच में अच्छी-खासी बैटरी लाइफ मिलती है। एक बार चार्ज करने पर इस वॉच का इस्तेमाल 7 दिनों तक किया जा सकता है, जबकि स्टैंडबाय पर यह वॉच 14 दिन तककी यूसेज प्रदान करती है।   
 

Urban Fab smartwatch price in India

Urban Fab स्मार्टवॉच की कीमत भारत में 5,499 रुपये है। हालांकि, स्पेशल फेस्टिव ऑफर के तहत कंपनी इसे महज 2,999 रुपये में बेच रही है। वॉच की सेल भारत में 25 दिसंबर से शुरू कर दी जाएगी, जिसे आप कंपनी की वेबसाइट और स्टोर्स आदि से खरीद सकेंगे। इस वॉच में चार कलर ऑप्शन मिलते हैं, जिनमें पिंक, ब्लू, लाइट पर्पल और आर्मी ग्रीन ऑप्शन शामिल हैं। कंपनी वॉच पर 12 महीने तक की वॉरंटी प्रदान कर रही है।
 

Urban Fab smartwatch specifications, features

Urban Fab स्मार्टवॉच में वर्गाकार डिस्प्ले दिया गया है। इस डिस्प्ले में 100 से ज्यादा वॉच फेस मौजूद हैं। वॉच में 2048, Candy Crush, Maze और Fly a Plane जैसे बिल्ट-इन गेम्स मौजूद हैं। साथ ही यह वॉच IP68 रेटेड है, जो कि इसे वाटर रसिस्टेंट बनता है।

सिंगल चार्ज पर वॉच 7 दिन तक की बैटरी प्रदान करती है, लेकिन स्टैंडबाय पर इसका इस्तेमाल 14 दिन तक के लिए किया जा सकता है।
Advertisement

इन सब के अलावा वॉच में हार्ट रेट मॉनिटरिंग, स्लिप मॉनिटरिंग और वॉक व रननिंग मॉनिटरिंग फीचर भी मौजूद है। वॉच में child lock फीचर दिया गया है। इसका मतलब यह है कि बच्चे इस वॉच में अपना पासवर्ड व लॉक सेट कर सकते हैं।

 
 

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. Redmi 17C 5G की सेल आज से शुरू, 6000mAh बैटरी के साथ 50 मेगापिक्सल कैमरा से लैस
  2. Amazon Great Indian Festival Sale 2026: ₹15,999 से शुरू टॉप स्मार्टफोन डील्स, Galaxy A56 से Xiaomi 17 तक पर बड
  3. Kodak ने लॉन्च किया ₹12 हजार से सस्ता 40 इंच स्मार्ट TV, 65 इंच की कीमत 43 हजार से कम
  4. घर की दीवार बनेगी 120 इंच की सिनेमा स्क्रीन! भारतीय कंपनी Lumio ने लॉन्च किया Arc 7 (2026) प्रोजेक्टर
  5. OnePlus Ace 7 सीरीज में हो सकता है Snapdragon 8 Elite Gen 5 चिपसेट
  6. Vivo S2 FE vs iQOO Neo 10 vs OnePlus Nord 6: 40K में कौन सा फोन रहेगा बेस्ट?
  7. भारत में महंगे प्राइस पर लॉन्च हो सकता है iQOO 16
#ताज़ा ख़बरें
  1. Flipkart Big Billion Days Sale 2026: iPhone 15 पर बंपर डील! लिमिटेड टाइम के लिए ₹11 हजार की बचत
  2. Amazon Great Indian Festival Sale 2026 शुरू; स्मार्टफोन, TV से लेकर इलेक्ट्रॉनिक्स तक, मिलेगा 85% तक डिस्काउंट!
  3. Flipkart Big Billion Days Sale 2026 हुई शुरू, Plus और Black मेंबर्स के लिए स्मार्टफोन से इलेक्ट्रॉनिक तक 80% डिस्काउंट
  4. इलेक्ट्रिक कमर्शियल व्हीकल्स की सेल्स में दोगुने से ज्यादा की बढ़ोतरी, Tata Motors का पहला रैंक
  5. UPI पर फीस से वॉल्यूम पर नहीं होगा असरः RBI
  6. भारत में सर्विस शुरू करने के लिए Starlink तैयार, सरकार की हरी झंडी का इंतजार
  7. Flipkart Big Billion Days Sale कल से शुरू, iPhone 17 मिलेगा ₹22,900 सस्ता, बस सेव कर लें ये कार्ड
  8. IMC 2026: Jio ने शोकेस किया अपना LEO सैटेलाइट ग्रुप स्टेशन मॉडल, आसमान से जमीन पर आएगा हाई स्पीड इंटरनेट
  9. Samsung Galaxy F70 5G जल्द हो सकता है भारत में लॉन्च, BIS पर हुई लिस्टिंग
  10. Samsung Galaxy Tab S12 Ultra, Galaxy Tab S12+ की सेल शुरू, मिल रहा तगड़ा डिस्काउंट भी, जानें सबकुछ
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.