Huawei Watch GT 7, Watch GT 7 Pro लॉन्च, सिंगल चार्ज में 21 दिन तक चलेगी, जानें और क्या है खास

Huawei ने ग्लोबल बाजार में अपनी नई स्मार्टवॉच्स Huawei Watch GT 7 Pro और Huawei Watch GT 7 को लॉन्च कर दिया है, जिसमें Watch GT 7 दो अलग-अलग वेरिएंट में आती है।

विज्ञापन
Written by साजन चौहान, अपडेटेड: 3 सितंबर 2026 09:28 IST
ख़ास बातें
  • Huawei Watch GT 7 46mm में 1.47 इंच की एमोलेड डिस्प्ले मिलती है।
  • Huawei Watch GT 7 41mm में 1.327 इंच की एमोलेड डिस्प्ले दी गई है।
  • Huawei Watch GT 7 Pro में 1.47 इंच की एमोलेड डिस्प्ले है।

Huawei Watch GT 7 Pro में 1.47 इंच की एमोलेड डिस्प्ले है।

Photo Credit: Huawei

Huawei ने ग्लोबल बाजार में अपनी नई स्मार्टवॉच्स Huawei Watch GT 7 Pro और Huawei Watch GT 7 को लॉन्च कर दिया है, जिसमें Watch GT 7 दो अलग-अलग वेरिएंट में आती है। Huawei Watch GT 7 Pro में 1.47 इंच की एमोलेड डिस्प्ले है। वहीं Huawei Watch GT 7 46mm में 1.47 इंच की एमोलेड डिस्प्ले मिलती है, जबकि Huawei Watch GT 7 41mm में 1.327 इंच की एमोलेड डिस्प्ले दी गई है। यहां हम आपको Huawei Watch GT 7 Pro और Watch GT 7 के फीचर्स और स्पेसिफिकेशंस से लेकर कीमत आदि के बारे में विस्तार से बता रहे हैं।

Huawei Watch GT 7, Watch GT 7 Pro Price

Huawei Watch GT 7 Pro की कीमत EUR 429 (लगभग 47,225), Huawei Watch GT 7 41mm White की कीमत EUR 319 (लगभग 35,120) और Huawei Watch GT 7 की कीमत EUR 299 (लगभग 32,915) है। Watch GT 7 सीरीज चुनिंदा यूरोपीय देशों में ऑर्डर के लिए उपलब्ध है।

Advertisement

Huawei Watch GT 7 Pro Specifications

Huawei Watch GT 7 Pro में 1.47 इंच की एमोलेड डिस्प्ले है, जिसका रेजोल्यूशन 466x466 पिक्सल, 3000 निट्स ब्राइटनसे और 317 पीपीआई है। इस वॉच की बैटरी हल्के इस्तेमाल पर 21 दिनों तक, सामान्य इस्तेमाल पर 12 दिनों तक, AOD के साथ 7 दिनों तक चल सकती है। वहीं ट्रेल रनिंग मोड पर 51 घंटे तक चल सकती है। यह वॉच एंड्रॉयड 9.0 या उससे ऊपर, आईओएस 13.0 या उससे ऊपर काम करती है। इसका इस्तेमाल -20C से +45C के तापमान में इस्तेमाल किया जा सकता है। यह वॉच 5ATM, IP69, 40 मीटर तक डाइविंग का सपोर्ट करती है। कनेक्टिविटी के लिए ब्लूटूथ 6.0, एनएफसी, ड्यूल बैंड जीएनएसएस और जीपीएस आदि का सपोर्ट मिलता है। इसमें रोटेटिंग क्राउन और साइड बटन दिए गए हैं। डाइमेंशन के मामले में इस वॉच की लंबाई 45.6 मिमी, चौड़ाई 45.6 मिमी, मोटाई 11.25 मिमी,कलाई का साइज 140-210 मिमी और वजन 55.5 ग्राम है। इस वॉच में एक्सेलेरोमीटर, जायरोस्कोप,मैग्नेटोमीटर, ऑप्टिकल हार्ट रेट, बेरोमीटर, टेंप्रेचर, एंबिएंट लाइट, ईसीजी और डेप्थ सेंसर दिया गया है। 

Huawei Watch GT 7 46mm Specifications

Huawei Watch GT 7 46mm में 1.47 इंच की एमोलेड डिस्प्ले मिलती है, जिसका रेजोल्यूशन 466x466 पिक्सल, 3000 निट्स ब्राइटनसे और 317 पीपीआई है। बैटरी बैकअप की बात करें तो इस वॉच की बैटरी हल्के इस्तेमाल पर 21 दिनों तक, सामान्य इस्तेमाल पर 12 दिनों तक, AOD के साथ 7 दिनों तक चल सकती है। वहीं ट्रेल रनिंग मोड पर 51 घंटे तक चल सकती है। यह वॉच एंड्रॉयड 9.0 या उससे ऊपर, आईओएस 13.0 या उससे ऊपर काम करती है।

Advertisement

कनेक्टिविटी ऑप्शंस में ब्लूटूथ 6.0, एनएफसी, ड्यूल बैंड जीएनएसएस और जीपीएस शामिल है। इसमें रोटेटिंग क्राउन और साइड बटन दिए गए हैं। डाइमेंशन के मामले में इस वॉच की लंबाई 46 मिमी, चौड़ाई 46 मिमी, मोटाई 10.95 मिमी,कलाई का साइज 140-210 मिमी और वजन 51.3 ग्राम है। इस वॉच में एक्सेलेरोमीटर, जायरोस्कोप,मैग्नेटोमीटर, ऑप्टिकल हार्ट रेट, बेरोमीटर, टेंप्रेचर और एंबिएंट लाइट सेंसर दिया गया है। इसका इस्तेमाल -20C से +45C के तापमान में किया जा सकता है। यह वॉच 5ATM और IP69 रेटिंग के साथ आती है। 

Huawei Watch GT 7 41mm Specifications

Huawei Watch GT 7 41mm में 1.327 इंच की एमोलेड डिस्प्ले दी गई है, जिसका रेजोल्यूशन 466x466 पिक्सल, 3000 निट्स ब्राइटनसे और 352 पीपीआई है। बैटरी के मामले में यह वॉच हल्के इस्तेमाल पर 14 दिनों तक, सामान्य इस्तेमाल पर 7 दिनों तक, AOD के साथ 5 दिनों तक चल सकती है। वहीं ट्रेल रनिंग मोड पर 32 घंटे तक इस्तेमाल की जा सकती है। यह वॉच एंड्रॉयड 9.0 या उससे ऊपर, आईओएस 13.0 या उससे ऊपर के डिवाइसेज के साथ कंपेटिबल है। इस वॉच को -20C से +45C के तापमान में इस्तेमाल कर सकते हैं। यह वॉच 5ATM और IP69 रेटिंग के साथ आती है। कनेक्टिविटी ऑप्शंस में ब्लूटूथ 6.0, एनएफसी, ड्यूल बैंड जीएनएसएस और जीपीएस शामिल है। इसमें रोटेटिंग क्राउन और साइड बटन दिए गए हैं। डाइमेंशन के मामले में इस वॉच की लंबाई 41.3 मिमी, चौड़ाई 41.3 मिमी, मोटाई 9.99 मिमी, कलाई का साइज 120-180 मिमी और वजन 36.5-37.6 ग्राम है। इस वॉच में एक्सेलेरोमीटर, जायरोस्कोप,मैग्नेटोमीटर, ऑप्टिकल हार्ट रेट, बेरोमीटर, टेंप्रेचर और एंबिएंट लाइट सेंसर दिया गया है। 

Advertisement

 

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

साजन चौहान Gadgets 360 में सीनियर सब ...और भी

Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. भारत में स्मार्टफोन के स्क्रीन प्रोटेक्टर्स के लिए भी लागू होंगे रूल्स
  2. Vivo V80 जल्द होगा भारत में लॉन्च, 7,200mAh की बैटरी
  3. Ai+ Nova 2 Power 5G की आज से सेल शुरू, ₹16 हजार में 7000mAh बैटरी और 120Hz डिस्प्ले, यहां से खरीदें
  4. Motorola Signature 27 हुआ लॉन्च; 200MP कैमरा के साथ मिलेगा पावरफुल Snapdragon 8 Elite Extreme Gen 6 चिप
  5. Amazon Great Indian Festival Sale: ₹20 हजार तक सस्ता iPhone 16! S25 Ultra, OnePlus 15 और iQOO 15 पर भी डील
  6. Oppo K14 Plus 5G लॉन्च तारीख, इस महीने 50MP कैमरा, 8000mAh बैटरी के साथ होगी एंट्री
  7. चार्जर की टेंशन खत्म! Amazfit की नई स्मार्टवॉच धूप से होगी चार्ज, 25 दिन चलेगी
#ताज़ा ख़बरें
  1. Oppo K14 Plus 5G लॉन्च तारीख, इस महीने 50MP कैमरा, 8000mAh बैटरी के साथ होगी एंट्री
  2. चार्जर की टेंशन खत्म! Amazfit की नई स्मार्टवॉच धूप से होगी चार्ज, 25 दिन चलेगी
  3. Viture Vonder Smart Glasses लॉन्च, AI से आवाज को यादों में करेगा कन्वर्ट, जानें और क्या है खास
  4. OnePlus N6 Lite vs Tecno Spark Go 3 Pro vs Samsung Galaxy M17 5G: जानें कौन सा है बेस्ट
  5. Ai+ Nova 2 Power 5G की आज से सेल शुरू, ₹16 हजार में 7000mAh बैटरी और 120Hz डिस्प्ले, यहां से खरीदें
  6. Beats 360 हेडफोन भारत में लॉन्च: कस्टम कुशन से हर बार बदलें लुक, जानें कीमत
  7. Amazon Great Indian Festival Sale 2026: ₹20 हजार तक सस्ता iPhone 16! S25 Ultra, OnePlus 15 और iQOO 15 पर भी डील
  8. Motorola Signature 27 हुआ लॉन्च; 200MP कैमरा के साथ मिलेगा पावरफुल Snapdragon 8 Elite Extreme Gen 6 चिप
  9. फिटिंग का झंझट खत्म! किचन शेल्फ के ऊपर आ जाएगा Xiaomi का नया Dishwasher, AI करेगा बर्तन धोने में मदद
  10. Oppo ने लॉन्च किए Enco X4 ईयरबड्स; 99.8% शोर होगा गायब, 20+ भाषाओं में करेंगे लाइव ट्रांसलेशन!
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.