Huawei Watch GT 2e की भारत में यह होगी कीमत, लॉन्च से पहले फ्लिपकार्ट पर लिस्ट

Huawei Watch GT 2e की भारत में कीमत 19,990 रुपये होगी, जैसा कि फ्लिपकार्ट की लिस्टिंग से पता चलता है। इसके अलावा Huawei India साइट ने हुवावे वॉच जीटी 2ई की सभी मुख्य स्पेसिफिकेशन और फीचर्स को भी लिस्ट किया है।

विज्ञापन
जगमीत सिंह, अपडेटेड: 2 मई 2020 10:56 IST
ख़ास बातें
  • Huawei Watch GT 2e में हार्ट रेट सेंसर मौजूद
  • ऑक्सिजन में बल्ड लेवल मापने के लिए आती है SpO2 सेंसर से लैस
  • हुवावे इंडिया की वेबसाइट पर सभी स्पेसिफिकेशन और फीचर्स के साथ हुई लिस्ट

Huawei Watch GT 2e ऑक्सीजन ब्लड लेवल को मापने के लिए SpO2 सेंसर के साथ आती है

Huawei Watch GT 2e स्मार्टवॉच भारत में जल्द लॉन्च होने वाली है, लेकिन आधिकारिक लॉन्च से पहले ही चीनी कंपनी ने आगामी हुवावे स्मार्टवॉच की भारत में कीमत का खुलासा कर दिया है। कीमत की जानकारी के साथ हुवावे वॉच जीटी 2ई फ्लिपकार्ट पर लिस्ट की गई है। हुवावे इंडिया साइट पर भी हुवावे वॉच जीटी 2ई का एक समर्पित पेज बनाया गया है। याद दिला दें कि Huawei Watch GT 2e को मार्च में Huawei P4 सारीज़ के साथ पेश किया गया था। कंपनी का दावा है कि हुवावे वॉच जीटी 2ई स्मार्टवॉच एक बार चार्ज करने पर 14 दिनों तक चल सकती है। यह हुवावे वॉच जीटी 2 का अपग्रेड मॉडल है, जिसे पिछले साल लॉन्च किया गया था।
 

Huawei Watch GT 2e price in India

भारत में हुवावे वॉच जीटी 2ई की कीमत 19,990 रुपये होगी, जैसा कि फ्लिपकार्ट की लिस्टिंग से पता चलता है। ई-कॉमर्स साइट ने हुवावे वॉच के एक्टिव और स्पोर्ट्स दोनों प्रकार को ग्रेफाइट ब्लैक, आइसी व्हाइट और मिंट ग्रीन रंग के विकल्पों में लिस्ट किया है। इसकी उपलब्धता के बारे में फिलहाल कोई जानकारी नहीं है। हालांकि Huawei India साइट ने हुवावे वॉच जीटी 2ई की सभी मुख्य स्पेसिफिकेशन और फीचर्स को लिस्ट किया है, जिससे इसके भारत में जल्द लॉन्च होने का अंदाज़ा मिलता है।

Huawei Watch GT 2e को यूरोपीयन मार्केट्स में मार्च में 199 यूरो (लगभग 16,500 रुपये) कीमत में लॉन्च किया गया था। हालांकि भारत में लिस्ट किए गए तीनों रंग विकल्पों के साथ ही यूरोप में वॉच के ब्लैक स्टेनलेस स्टील और स्टेनलेस स्टील विकल्प भी लॉन्च किए गए थे।
 

Huawei Watch GT 2e specifications, features

हुवावे वॉच जीटी 2ई में 1.39-इंच (454x454 पिक्सल) सर्कुलर एमोलेड डिस्प्ले है जो स्लाइड और टच जेस्चर को सपोर्ट करता है। स्मार्टवॉच में 4 जीबी स्टोरेज है और यह 5 एमटीएम सर्टिफाइड बिल्ड के साथ आती है। हाईकिंग, साइकिलिंग, आउटडोर रनिंग और स्विमिंग समेत इसमें 15 प्रोफेशनल एक्सरसाइज़ मोड हैं। इसके अलावा वॉच फोन में आने वाले कॉल्स, एसएमएस और ईमेल के लिए रियलटाइम नोटिफिकेशन भी देती है।
Advertisement

हुवावे वॉच जीटी 2ई में एक्सेलेरोमीटर, जायरोस्कोप, जियोमैग्नेटिक सेंसर, ऑप्टिकल हार्ट रेट सेंसर, एंबियंट लाइट सेंसर, एयर प्रेशर सेंसर और कैपेसिटिव सेंसर शामिल हैं। स्मार्टवॉच में ऑक्सीजन ब्लड लेवल को मापने के लिए SpO2 सेंसर भी है। इसके अलावा रीयल-टाइम ट्रैकिंग को सक्षम करने के लिए यह GPS के साथ आती है।

Huawei Watch GT 2e में ब्लूटूथ 5.1 है। स्मार्टवॉच कम से कम Android 4.4 या iOS 9.0 चलाने वाले डिवाइस को सपोर्ट करती है। दावा है कि इसकी बैटरी एक चार्ज में 14 घंटे तक चल सकती है। घड़ी 53x46.8x10.8 मिलिटीमटर डायमेंशन और 43 ग्राम वज़न (पट्टे के बिना) के साथ आती है।
 

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. Oppo K15x हुआ लॉन्च, 6500mAh बैटरी और 120Hz डिस्प्ले के साथ आया बजट 5G फोन; जानें कीमत
  2. Oppo F35 सीरीज में मिलेगा 50 मेगापिक्सल का प्राइमरी कैमरा, अगले सप्ताह भारत में लॉन्च
#ताज़ा ख़बरें
  1. Oppo K15x हुआ लॉन्च, 6500mAh बैटरी और 120Hz डिस्प्ले के साथ आया बजट 5G फोन; जानें कीमत
  2. Cellecor ने दो वायरलेस माइक के साथ लॉन्च किया Beat Rider पार्टी स्पीकर 
  3. Oppo F35 सीरीज में मिलेगा 50 मेगापिक्सल का प्राइमरी कैमरा, अगले सप्ताह भारत में लॉन्च
  4. Samsung Galaxy Tab S12 Ultra, Galaxy Tab S12+ लॉन्च, 11600mAh की बड़ी बैटरी और 16GB तक RAM
  5. Jio का तगड़ा ऑफर, ₹1,499 वाला JioBharat 4G फोन पड़ेगा सिर्फ ₹299, जानें सबकुछ
  6. Google Pixel 11a में मिल सकती है डुअल रियर कैमरा यूनिट, जल्द लॉन्च की तैयारी
  7. Oppo K15s हुआ लॉन्च, 8000mAh बैटरी के साथ मिलिट्री-ग्रेड प्रोटेक्शन का दावा; जानें कीमत और फीचर्स
  8. Apple के फोल्डेबल स्मार्टफोन की घट सकती है सप्लाई, मैन्युफैक्चरिंग में देरी का असर
  9. Google Fitbit Air: दिल के मरीजों के लिए मददगार, हार्ट रेट ट्रैकिंग करेगा, बैटरी चलेगी 7 दिन तक
  10. Vivo X Fold 6 के इंटरनेशनल मार्केट में लॉन्च की तैयारी, यूरोप में हुई लिस्टिंग
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.