Huawei की नई बिजनेस स्मार्टवॉच हुई लॉन्च, AMOLED डिस्प्ले, 10 दिन तक चलती है बैटरी, जानें कीमत और फीचर्स

इसमें 1.82 इंच का AMOLED डिस्प्ले दिया गया है। यह 2500 निट्स की ब्राइटनेस को सपोर्ट करती है।

विज्ञापन
Written by हेमन्त कुमार, अपडेटेड: 24 जून 2026 09:34 IST
ख़ास बातें
  • स्मार्टवॉच के अंदर पावरसेविंग मोड में 10 दिन तक बैटरी बैकअप मिल जाता है।
  • यह TruSleep 5 के साथ स्लीप ट्रैकिंग भी कर सकती है।
  • यह 5 ATM वाटर रसिस्टेंस फीचर से लैस की गई है।

Huawei Qingyun H3550 एक एन्टरप्राइज स्मार्टवॉच है जो खासतौर पर पेशेवरों के लिए लॉन्च की गई है।

Photo Credit: Huawei

Huawei की ओर से नई स्मार्टवॉच Qingyun H3550 को मार्केट में लॉन्च किया गया है। यह स्मार्टवॉच खासतौर पर बिजनेस प्रफेशनल्स के लिए लॉन्च की गई है। कंपनी ने इसे पेशेवरों के हिसाब से ही डिजाइन किया है। इसमें 1.82 इंच का AMOLED डिस्प्ले दिया गया है। यह 2500 निट्स की ब्राइटनेस को सपोर्ट करती है। स्मार्टवॉच में कई तरह के हेल्थ फीचर्स का सपोर्ट दिया गया है। यह 10 दिन तक बैटरी सपोर्ट दे सकती है। इसमें वाटर रसिस्टेंस फीचर भी दिया गया है। आइए जानते हैं इसकी कीमत और अन्य फीचर्स के बारे में विस्तार से। 

Huawei Qingyun H3550 Smartwatch Price

Huawei Qingyun H3550 की कीमत का खुलासा कंपनी की ओर से अभी तक नहीं किया गया है। इसे हुवावे की ऑफिशियल वेबसाइट पर लिस्ट किया गया है। जल्द ही इसकी प्राइसिंग और सेल डेट के बारे में जानकारी दी जा सकती है। 

Huawei Qingyun H3550 Smartwatch Specifications

Huawei Qingyun H3550 एक एन्टरप्राइज स्मार्टवॉच है जो खासतौर पर पेशेवरों के लिए लॉन्च की गई है। इसमें 1.82 इंच का AMOLED डिस्प्ले कंपनी ने दिया है। यह एल्युमीनियम केस के अंदर फिट किया गया है। डाइमेंशन 42.9 x 38.2 x 9.5 mm हैं और वियरेबल का वजन केवल 27 ग्राम है। यह 5 ATM वाटर रसिस्टेंस फीचर से लैस की गई है। यानी तैराकी के समय भी इसे पहना जा सकता है। 

डिस्प्ले में 480x408 पिक्सल का रिजॉल्यूशन दिया गया है। इसमें 2500 निट्स की पीक ब्राइटनेस है। यह 347 PPI पिक्सल डेंसिटी को सपोर्ट करती है। कंपनी ने इसमें कई हेल्थ फीचर्स दिए हैं। यह PPG सेंसर से लैस है जिससे कि SpO2 लेवल और हार्ट रेट मॉनिटरिंग होती है। यह TruSleep 5 के साथ स्लीप ट्रैकिंग भी कर सकती है। इसके अलावा इसमें HRV एनालिसिस भी होता है। स्मार्टवॉच में बिल्ट-इन GPS मिलता है। साथ ही इसमें कॉन्टेक्टलैस पेमेंट्स के लिए NFC का सपोर्ट भी दिया गया है। 

बैटरी की बात करें तो स्मार्टवॉच के अंदर पावरसेविंग मोड में 10 दिन तक बैटरी बैकअप मिल जाता है। वहीं, नॉर्मल इस्तेमाल में 7 दिन यह चल सकती है। जबकि ऑलवेज ऑन डिस्प्ले के साथ 4 दिन तक यह चल सकती है। 

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

हेमन्त कुमार Gadgets 360 में सीनियर ...और भी

Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. Vivo X Fold 6 में मिल सकते हैं 4 स्टोरेज वेरिएंट्स, इस सप्ताह होगा लॉन्च
  2. 5,160 mAh की बैटरी के साथ लॉन्च हुआ Redmi 17C, जानें प्राइस, स्पेसिफिकेशंस
  3. RedMagic Gaming Tablet 5 Pro में मिलेगा 9.06 इंच OLED पैनल, अगले सप्ताह होगा लॉन्च
#ताज़ा ख़बरें
  1. Motorola Edge 70 Pro+ vs Samsung Galaxy A37 5G vs Vivo V70: जानें कौन सा फोन है बेस्ट?
  2. Nothing Phone (4b) लॉन्च 7 जुलाई को, 8GB रैम के साथ होगा दमदार Snapdragon प्रोसेसर!
  3. Aadhaar में ईमेल अपडेट करना होगा 1 जुलाई से फ्री, मोबाइल ऐप पर लगने वाली 75 रुपये फीस हुई माफ
  4. Huawei की नई बिजनेस स्मार्टवॉच हुई लॉन्च, AMOLED डिस्प्ले, 10 दिन तक चलती है बैटरी, जानें कीमत और फीचर्स
  5. boAt Airdopes ProClip ओपन ईयर ईयरबड लॉन्च, 52 घंटे चलेगी बैटरी, जानें सबकुछ
  6. Meta Glasses लॉन्च हुए 40 घंटे की बैटरी के साथ, AI फीचर्स से लैस, जानें कीमत
  7. 37000 रुपये गिरी Samsung के बड़ी डिस्प्ले वाले फ्लैगशिप फोन की कीमत, यहां मिल रहा जबरदस्त डिस्काउंट
  8. RedMagic Gaming Tablet 5 Pro में मिलेगा 9.06 इंच OLED पैनल, अगले सप्ताह होगा लॉन्च
  9. ईरान में सरकार को गिराने के लिए इजरायल पर स्टारलिंक के इंटरनेट रिसीवर भेजने का आरोप
  10. Apple जल्द लॉन्च कर सकती है फोल्डेबल iPhone, OLED पैनल की शुरू हुई मैन्युफैक्चरिंग 
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.