सिंगल चार्ज में 14 दिन चलने वाला फिटनेस बैंड Huawei Band 8 भारत में लॉन्च, जानें कीमत

Huawei Band 8 में 1.47 इंच का AMOLED डिस्प्ले दिया गया है।

विज्ञापन
Written by हेमन्त कुमार, अपडेटेड: 29 जुलाई 2024 12:01 IST
ख़ास बातें
  • यह Huawei Band 6 का सक्सेसर है।
  • इसमें 5ATM वॉटर रसिस्टेंस दिया गया है।
  • इसे Flipkart से खरीदा जा सकता है।

Huawei Band 8 में 1.47 इंच का AMOLED डिस्प्ले दिया गया है।

Photo Credit: Huawei

Huawei ने भारत में अपना फिटनेस बैंड Huawei Band 8 लॉन्च कर दिया है। रोचक बात यह है कि कंपनी इसे घरेलू मार्केट में एक साल पहले ही लॉन्च कर चुकी थी। अब यह फिटनेस वियरेबल भारत में आया है। यह Huawei Band 6 का सक्सेसर है जिसे कंपनी ने 2021 में लॉन्च किया था। Huawei Band 8 में 14 दिन की बैटरी लाइफ मिलती है। इसमें IPS LCD डिस्प्ले दिया गया है। यह 50 मीटर तक गहरे पानी में गिरने के बाद भी चल सकता है। इसमें 5ATM वॉटर रसिस्टेंस दिया गया है। इसमें कई हेल्थ फीचर्स मिलते हैं। आइए जानते हैं इसकी कीमत और फीचर्स के बारे में। 
 

Huawei Band 8 Price in India

Huawei Band 8 की भारत में कीमत 4,699 रुपये है। इसे Flipkart से खरीदा जा सकता है। कलर वेरिएंट्स की बात करें तो फिटनेस वियरेबल को मिडनाइट ब्लैक, और सकूरा पिंक कलर में खरीदा जा सकता है। 
 

Huawei Band 8 Specifications

Huawei Band 8 में 1.47 इंच का AMOLED डिस्प्ले दिया गया है। यह 2.5D टच स्क्रीन है। इसमें 194x368 पिक्सल का रिजॉल्यूशन है। इसमें 282 PPI की पिक्सल डेंसिटी है। यह 50 मीटर तक गहरे पानी में गिरने के बाद भी चल सकता है। इसमें 5ATM वॉटर रसिस्टेंस दिया गया है। इसमें कई हेल्थ फीचर्स मिलते हैं। जिनमें 24 घंटे वाली हार्ट रेट मॉनिटरिंग, SpO2 मॉनिटरिंग, स्लीप ट्रैकिंग आदि शामिल है। यह फिटनेस बैंड मेन्स्रुअल साइकल ट्रैकिंग भी कर सकता है। 

स्मार्ट बैंड में 100 वर्कआउट मोड दिए गए हैं। इसमें 11 प्रोफेशनल मोड हैं जिनमें रनिंग, साइकलिंग, रोप स्किपिंग आदि शामिल हैं। कनेक्टिविटी के लिए इसमें ब्लूटूथ 5.0 का सपोर्ट दिया गया है। यह एंड्रॉयड 6 और उससे ऊपर के वर्जन वाले डिवाइसेज के साथ कनेक्ट हो सकता है। अन्य फीचर्स में म्यूजिक कंट्रोल, रिमोट, कैमरा कंट्रोल, इनकमिंग कॉल अलर्ट आदि भी दिए गए हैं। स्मार्ट बैंड में 14 दिन की बैटरी लाइफ दी गई है। पिछले मॉडल से इसमें 30 प्रतिशत फास्ट चार्जिंग होती है। यह फुल चार्ज होने में 45 मिनट का समय लेता है। 
 
मुख्य स्पेसिफिकेशन

Display Type

AMOLED

Water Resistant

हां

Heart Rate Monitor

हां

Compatible Devices

Android, iPhone

Battery Life (Days)

14
 
ख़बरें

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

हेमन्त कुमार Gadgets 360 में सीनियर ...और भी

Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. OnePlus 16 के भारत में लॉन्च की तैयारी, 50 मेगापिक्सल हो सकता है फ्रंट कैमरा
  2. Tata Punch EV आई सबसे ज्यादा पसंद, 284% की ग्रोथ के साथ बनी नंबर 1 कार, टॉप 10 में टाटा-महिंद्रा का दबदबा
  3. Redmi K100 में मिलेगा 'Snow Rock White' का नया कलर ऑप्शन
  4. Flipkart Big Bang Diwali Sale होगी 28 अक्टूबर से शुरू, iPhone 17, Galaxy S25 समेत इन फोन पर छूट
  5. OnePlus Ace 7 सीरीज में मिलेगा BOE डिस्प्ले, 9,000mAh बैटरी
  6. Infinix GT 50 Pro 5G कल होगा भारत में लॉन्च, Dimensity 8400 Ultimate चिप, 6500mAh बैटरी फीचर!
  7. Samsung Galaxy S25 FE 5G दिवाली सेल में ₹17 हजार से ज्यादा सस्ता, यहां पर डिस्काउंट
  8. OnePlus Ace 7 सीरीज में मिलेगी 9,000mAh की बैटरी, अगले सप्ताह होगा लॉन्च
  9. 10000mAh की विशाल बैटरी वाला Vivo Y600 लॉन्च, नहीं रहेगा बार-बार चार्ज करने का झंझट
  10. Flipkart पर फिर से आई iPhone 17 पर डील, ₹19 हजार की सीधी बचत
#ताज़ा ख़बरें
  1. OnePlus 16 के भारत में लॉन्च की तैयारी, 50 मेगापिक्सल हो सकता है फ्रंट कैमरा
  2. Flipkart Big Bang Diwali Sale होगी 28 अक्टूबर से शुरू, iPhone 17, Galaxy S25 समेत इन फोन पर छूट
  3. OnePlus Ace 7 सीरीज में मिलेगा BOE डिस्प्ले, 9,000mAh बैटरी
  4. Tata Punch EV आई सबसे ज्यादा पसंद, 284% की ग्रोथ के साथ बनी नंबर 1 कार, टॉप 10 में टाटा-महिंद्रा का दबदबा
  5. Flipkart पर फिर से आई iPhone 17 पर डील, ₹19 हजार की सीधी बचत
  6. Redmi K100 में मिलेगा 'Snow Rock White' का नया कलर ऑप्शन
  7. 50MP कैमरा, 6330mAh बैटरी के साथ Poco X8s ग्लोबल बाजार में लॉन्च, जानें और क्या है खास
  8. Oppo Find X10 Ultra में होगा 200MP मेन कैमरा के साथ 100MP सेल्फी कैमरा! 8500mAh बैटरी
  9. Oppo Find X10 नए ग्रीन कलर वेरिएंट में लॉन्च, 8000mAh बैटरी, 200MP दो कैमरा वाला फोन
  10. मात्र ₹1500 में 30 घंटे चलने वाली बैटरी से लैस URBAN VIBE POD OWS लॉन्च, देखें फीचर्स
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.