Honor ने लॉन्च की 18 दिन तक की बैटरी लाइफ वाली Watch 6 Pro, मिलेंगे 120+ स्पोर्ट्स मोड

Honor Watch 6 Pro में 5,500 निट्स पीक ब्राइटनेस वाला OLED डिस्प्ले, 120 से ज्यादा स्पोर्ट्स मोड और 515mAh की बैटरी मिलती है। कंपनी का दावा है कि यह वॉच एक बार चार्ज करने पर 18 दिनों तक चल सकती है।

विज्ञापन
Written by नितेश पपनोई, अपडेटेड: 19 नवंबर 2026 17:38 IST
ख़ास बातें
  • Honor Watch 6 Pro में 5,500 निट्स पीक ब्राइटनेस वाला OLED डिस्प्ले
  • वॉच में 120 से ज्यादा स्पोर्ट्स मोड और एडवांस हेल्थ ट्रैकिंग
  • 515mAh बैटरी Ultra-Long Mode में 18 दिनों तक चलने का दावा

Honor Watch 6 Pro में 5,500 निट्स ब्राइटनेस वाला OLED डिस्प्ले और एडवांस हेल्थ ट्रैकिंग फीचर्स हैं

Photo Credit: Huawei

Huawei Watch 6 Pro को ग्लोबल मार्केट में पेश किया गया है। स्मार्टफोन को वेनिला मॉडल के साथ इसी साल सितंबर में चीन में लॉन्च किया गया था। Huawei Watch 6 Pro में 1.5 इंच का डुअल-लेयर OLED डिस्प्ले मिलता है, जिसे Ultra-Bright Tandem Display नाम दिया गया है। वॉच Android 9.0 या उससे नए और iOS 13.0 या उससे नए ऑपरेटिंग सिस्टम वाले डिवाइसेज के साथ कंपेटिबल है। इसमें एक्सेलेरोमीटर, जायरोस्कोप, जियोमैग्नेटिक, ऑप्टिकल हार्ट रेट, बेरोमैट्रिक प्रेशर, एंबिएंट लाइट, टेंप्रेचेर, ईसीजी, डेप्थ गोज और एक्स-टेप स्मार्ट विंडो जैसे फीचर्स व सेंसर मिलते हैं। वॉच को 5ATM, IP68, IP69 और IP69K रेटिंग मिली है। इसमें Fidesmo के जरिए NFC पेमेंट का सपोर्ट भी दिया गया है। 

कीमत की बात करें तो ब्लैक मॉडल की कीमत €379.90 (करीब ₹39,000) और £329.99 (करीब ₹40,500) रखी गई है। वहीं सिल्वर मॉडल की कीमत €429.90 (करीब ₹44,200) और £379.99 (करीब ₹46,600) है। कंपनी शुरुआती खरीदारों को €100 और £100 का डिस्काउंट भी दे रही है। इस ऑफर के बाद ब्लैक मॉडल को €279.90 और £229.99 में खरीदा जा सकेगा। वहीं सिल्वर मॉडल की कीमत घटकर €329.90 और £279.99 रह जाएगी।

Advertisement

अर्ली-बर्ड डिस्काउंट जर्मनी और इटली में 31 दिसंबर तक उपलब्ध रहेगा, जबकि फ्रांस में यह ऑफर 7 दिसंबर तक चलेगा। डिवाइस की शिपिंग फ्रांस में 25 नवंबर, UK में 26 नवंबर और इटली व स्पेन में 27 नवंबर से शुरू होगी। शुरुआती खरीदारों को अतिरिक्त फायदे भी मिल सकते हैं। इनमें Honor Choice क्लिप-ऑन ईयरफोन, एक एक्स्ट्रा 22mm लेदर स्ट्रैप और 12 महीने का Care Package शामिल हो सकता है। यूरोप और UK में इस डिवाइस के प्री-ऑर्डर 19 नवंबर से शुरू हो गए हैं। इसे दो कलर ऑप्शन में पेश किया गया है। ब्लैक कलर मॉडल के साथ Fluoroelastomer स्ट्रैप और सिल्वर मॉडल के साथ स्टील स्ट्रैप मिलेगा।

Honor Watch 6 Pro का साइज 46.3 x 46.3 x 11.6mm है और स्ट्रैप के बिना इसका वजन 50.9 ग्राम है। इसमें 316L स्टेनलेस स्टील का फ्रंट केस और नैनोक्रिस्टलाइन सिरेमिक बेजल दिया गया है। वॉच में 1.5 इंच का डुअल-लेयर OLED डिस्प्ले मिलता है, जिसे Ultra-Bright Tandem Display नाम दिया गया है। इसकी स्क्रीन का रिजॉल्यूशन 466 x 466 पिक्सल और पीक ब्राइटनेस 5,500 निट्स है। तुलना करें तो पिछले Watch 5 Pro में 3,000 निट्स की पीक ब्राइटनेस मिलती थी।

Photo Credit: Huawei

Honor के Intelligent Sense System की मदद से यूजर्स Quick Health Scan कर सकते हैं। इसमें हार्ट रेट, ब्लड ऑक्सीजन और स्ट्रेस लेवल की जांच शामिल है। इसके अलावा Healthy Morning Report फीचर नींद, Body Energy और HRV से जुड़ी जानकारी देता है। वॉच में 120 से ज्यादा स्पोर्ट्स मोड दिए गए हैं। इनमें AI Running Coach, रूट-बैक नेविगेशन के साथ ट्रेल रनिंग और फुटबॉल व बैडमिंटन ट्रैकिंग जैसे फीचर्स शामिल हैं। लोकेशन ट्रैकिंग के लिए इसमें AccuTrack डुअल-बैंड L1+L5 GNSS सपोर्ट मिलता है।

Advertisement

Honor Watch 6 Pro में 515mAh की बैटरी दी गई है। कंपनी के मुताबिक, Ultra-Long Battery Mode में यह 18 दिनों तक, सामान्य इस्तेमाल में 10 दिनों तक और Always-On Display चालू रखने पर 7 दिनों तक चल सकती है।

वॉच को 5ATM, IP68, IP69 और IP69K रेटिंग मिली है। इसमें Fidesmo के जरिए NFC पेमेंट का सपोर्ट भी दिया गया है। यह Android 9.0 या इसके बाद के वर्जन और iOS 15.1 या नए वर्जन वाले डिवाइस के साथ काम करती है। खास बात है कि Honor फोन और iPhone को एक साथ कनेक्ट करने पर दोनों के नोटिफिकेशन वॉच पर मिल सकते हैं। हालांकि, Honor के ग्लोबल मटेरियल में कार्डियक अरेस्ट डिटेक्शन फीचर का जिक्र नहीं है, जिसे चीन में वॉच के लॉन्च के दौरान पेश किया गया था।

 

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

Nitesh has almost seven years of experience in news writing and reviewing tech ...और भी
Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. Honor ने लॉन्च की 18 दिन तक की बैटरी लाइफ वाली Watch 6 Pro, मिलेंगे 120+ स्पोर्ट्स मोड
#ताज़ा ख़बरें
  1. Honor ने लॉन्च की 18 दिन तक की बैटरी लाइफ वाली Watch 6 Pro, मिलेंगे 120+ स्पोर्ट्स मोड
  2. Siri AI से कमाई की तैयारी में Apple, लिमिट खत्म होते ही यूजर्स को देने होंगे पैसे
  3. Apple की iPhone 18 और iPhone Air 2 को जल्द लॉन्च करने की तैयारी 
  4. Sony WH-CH730N, WH-CH530 वायरलेस हेडफोन लॉन्च: सिंगल चार्ज में 3 दिन तक चलेगी बैटरी
  5. GTA 6 Earnings: पहले 3 दिन में टूट सकते हैं कमाई के सारे रिकॉर्ड, आंकड़ा सुनकर उड़ जाएंगे होश!
  6. GTA 6 का भारत से बड़ा कनेक्शन, बेंगलुरु में 1,600 से ज्यादा डिवेलपर्स प्रोजेक्ट में शामिल
  7. LOGIC ने लॉन्च किया 8000mAh बैटरी वाला टैबलेट, पढ़ाई और ऑफिस के लिए मिलेंगे खास फीचर्स
  8. Jio vs Airtel vs VI vs BSNL: कौन सा 1 साल की वैधता वाला प्लान है बेस्ट, डेली 2GB डाटा और अनलिमिटेड कॉल
  9. GTA 6 ने आते ही मचाया तहलका! मिले रिकॉर्डतोड़ रिव्यू, बना टॉप रेटेड गेम
  10. Rollme PulseFit स्मार्ट बैंड लॉन्च: हार्ट रेट से लेकर, यूरिक एसिड और ब्लड लिपिड भी करेगा ट्रैक, 15 दिन चलेगी बैटरी
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.