Honor Earbuds Clip on Pro हुए AI नॉइज रिडक्शन के साथ लॉन्च, 47 घंटे चलेगी बैटरी

Honor ने चीनी बाजार में अपने ऑडियो प्रोडक्ट में विस्तार करते हुए Honor Earbuds Clip on Pro को लॉन्च कर दिया है।

विज्ञापन
Written by साजन चौहान, अपडेटेड: 26 मई 2026 09:16 IST
ख़ास बातें
  • Honor Earbuds Clip Pro में 10.8 मिमी सर्कुलर ड्यूल मैग्नेटिक ड्राइवर हैं।
  • Honor Earbuds Clip Pro की बैटरी केस के साथ 47 घंटे तक चलती है।
  • Honor Earbuds Clip Pro में एआई नॉइज रिडक्शन दिया गया है।

Honor Earbuds Clip on Pro में 10.8 मिमी सर्कुलर ड्यूल मैग्नेटिक पाथ डायनेमिक ड्राइवर हैं।

Photo Credit: Honor

Honor ने चीनी बाजार में अपने ऑडियो प्रोडक्ट में विस्तार करते हुए Honor Earbuds Clip on Pro को लॉन्च कर दिया है। ये नए ईयरबड्स ओपन-ईयर ऑडियो के बढ़ते चलन को ध्यान में रखते हुए कफ जैसी डिजाइन के साथ आते हैं। ये कान के अंदर बैठने के बजाय कान के बाहरी हिस्से से कनेक्ट होते हैं। Honor के इन ईयरबड्स में दी गई बैटरी केस के साथ 47 घंटे तक चल सकती है। यहां हम आपको Honor Earbuds Clip on Pro के फीचर्स और स्पेसिफिकेशंस से लेकर कीमत आदि के बारे में विस्तार से बता रहे हैं।

Honor Earbuds Clip on Pro Price

कीमत की बात की जाए तो Honor Earbuds Clip on Pro की कीमत 599 चीनी डॉलर (लगभग 8,395 रुपये) है। इन ईयरबड्स को प्रिज्म ब्लैक और रोज गोल्ड कलर में खरीदा जा सकता है। यह ईयरबड्स प्री-ऑर्डर बुकिंग के लिए उपलब्ध हो गए हैं और बिक्री 29 मई से शुरू होगी।

Honor Earbuds Clip on Pro Specifications

Honor Earbuds Clip on Pro में 10.8 मिमी सर्कुलर ड्यूल मैग्नेटिक पाथ डायनेमिक ड्राइवर दिए गए हैं। कनेक्टिविटी के लिए ब्लूटूथ 5.4 मिलता है। वहीं पानी से बचाव के लिए IP55 रेटिंग के साथ आते हैं। इन ईयरबड्स में कॉल नॉइज रिडक्शन का सपोर्ट मिलता है। एयर कंडक्शन माइक्रोफोन की बात करें तो बाएं हेडफोन के लिए 2 और दाएं हेडफोन के लिए 2 हैं। वहीं बोन कंडक्शन पिकअप माइक्रोफोन के मामले में बाएं हेडफोन के लिए 1 और दाएं हेडफोन के लिए 1 है।

इनमें कैपेसिटिव सेंसर, हॉल सेंसर और एक्सेलेरोमीटर सेंसर दिया गया है। ईयरबड में 56mAh की बैटरी दी गई है, वहीं चार्जिंग केस में 500mAh की बैटरी दी गई है। इन हेडफोन को एक बार फुल चार्ज करने पर 11 घंटे तक उपयोग किया जा सकता है, जबकि चार्जिंग केस के साथ बैटरी 47 घंटे तक चलती है। वियर डिटेक्शन के लिए ड्यूल डिवाइस कनेक्शन मिलता है। ये ईरबड्स एंड्रॉयड, आईओएस और HarmonyOS डिवाइसेज के साथ काम करते हैं। वॉयस कॉल के लिए ईयरबड्स में ट्रिपल-माइक्रोफोन सेटअप का इस्तेमाल किया गया है, जिसमें दो एयर-कंडक्शन माइक और एक बोन-कंडक्शन वीपीयू शामिल हैं। वहीं एआई नॉइज रिडक्शन भी दिया गया है। ऑनर का दावा है कि यह सिस्टम 9 मीटर प्रति सेकंड स्पीड से चलने वाली हवा के नॉयज को फिल्टर कर सकता है।

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

साजन चौहान Gadgets 360 में सीनियर सब ...और भी

Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. Optimist 1.4 Ton Inverter Split AC Review: सिर्फ AC नहीं, एक स्मार्ट कूलिंग सिस्टम!
  2. Jio Prime: भारत में जियो यूजर्स के लिए प्राइम मेंबरशिप लॉन्च, सस्ते रीचार्ज प्लान, कैशबैक समेत कई फायदे
  3. Tecno Pova 8 Pro 5G कल होगा भारत में लॉन्च, MediaTek Dimensity 7400 Ultimate चिपसेट
  4. ₹2,624 सस्ती कीमत में मिल रहा Nothing का 50MP कैमरा वाला स्मार्टफोन
#ताज़ा ख़बरें
  1. ज्यादा मोबाइल देखने से बढ़ रही माइग्रेन की समस्या
  2. ₹2,624 सस्ती कीमत में मिल रहा Nothing का 50MP कैमरा वाला स्मार्टफोन
  3. Boltt Ace 5G, Evo 4G में मिलेगी 6,000mAh की बैटरी, जल्द होगा लॉन्च
  4. Redmi Note 17 सीरीज जल्द होगी इंटरनेशनल मार्केट में लॉन्च, नया मॉडल होगा शामिल
  5. iQOO 16 में मिल सकते हैं ट्रिपल 50 मेगापिक्सल कैमरा, Snapdragon 8 Elite Gen 6 Pro चिपसेट
  6. Jio Prime: भारत में जियो यूजर्स के लिए प्राइम मेंबरशिप लॉन्च, सस्ते रीचार्ज प्लान, कैशबैक समेत कई फायदे
  7. BGMI Lite: अब कम दाम वाले स्मार्टफोन्स में भी खेल सकेंगे BGMI, क्राफ्टन जल्द ला रही गेम का Lite वर्जन
  8. Tecno Pova 8 Pro 5G कल होगा भारत में लॉन्च, MediaTek Dimensity 7400 Ultimate चिपसेट
  9. iQOO Neo 11 Ultra में होगा 50 मेगापिक्सल Sony प्राइमरी कैमरा, 9,100mAh हो सकती है बैटरी
  10. 1 महीने में 7.98 लाख बिक गए स्कूटर्स, सबसे ज्यादा इस कंपनी की हुई सेल
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.