18 दिन की बैटरी, ऑफलाइन मैप के साथ नई स्मार्टवॉच Haylou Watch Hyper लॉन्च, जानें कीमत

वियरेबल में 390mAh की बैटरी दी गई है। कंपनी दावा करती है कि सिंगल चार्ज में यह 18 दिन चल सकती है।

विज्ञापन
Written by हेमन्त कुमार, अपडेटेड: 8 जुलाई 2026 20:28 IST
ख़ास बातें
  • इसमें 170 से ज्यादा स्पोर्ट्स मोड दिए गए हैं।
  • वियरेबल में 390mAh की बैटरी दी गई है।
  • स्मार्टवॉच में स्लीप ट्रैकिंग फीचर भी है।

Haylou Watch Hyper में 1.97 इंच का AMOLED डिस्प्ले मिलता है।

Photo Credit: Haylou

Haylou ने अपनी नई स्मार्टवॉच Watch Hyper को मार्केट में पेश किया है। यह कंपनी की अफॉर्डेबल स्मार्टवॉच है जो यूनीक फीचर्स से भी लैस की गई है। इसमें 1.97 इंच का AMOLED डिस्प्ले लगा है। स्क्रीन में एडेप्टिव ब्राइटनेस का सपोर्ट है। यानी धूप में निकलते ही डिस्प्ले इसकी खुद चमकीली हो जाती है। कई हेल्थ फीचर्स से यह लैस की गई है। 390mAh की बैटरी इसमें मिल जाती है जो सिंगल चार्ज में 18 दिन तक चल सकती है। आइए जानते हैं स्मार्टवॉच में और कौन से खास फीचर्स दिए गए हैं, और क्या है इसकी कीमत।  

Haylou Watch Hyper Price

Haylou Watch Hyper स्मार्टवॉच की कीमत 85 डॉलर (लगभग 8,000 रुपये) है। इसे कंपनी ने ग्लोबल मार्केट में पेश किया है। स्मार्टवॉच को अधिकारिक वेबसाइट पर लिस्ट किया गया है। ब्लैक और सिल्वर कलर्स में इसे खरीदा जा सकता है। 

Haylou Watch Hyper Specifications

Haylou Watch Hyper में 1.97 इंच का AMOLED डिस्प्ले मिलता है। स्क्रीन में एडेप्टिव ब्राइटनेस फीचर है लेकिन ब्राइटनेस का खुलासा नहीं किया गया है। इसमें कंपनी ने कई तरह के हेल्थ फीचर्स दिए हैं। यह हार्ट रेट सेंसर के साथ आती है। कंपेनियन ऐप की मदद से यह डेटा कलेक्ट करती है। इसके साथ ही यह तनाव का लेवल, और ब्लड ऑक्सीजन लेवल भी मापती है। यह VO2 max ट्रैकिंग कर सकती है। स्मार्टवॉच में स्लीप ट्रैकिंग फीचर भी है। 

इसमें डुअल बैंड GPS की कनेक्टिविटी है। यह L1 + L5 पोजीशनिंग सिस्टम से लैस की गई है। जिसके लिए कहा गया है कि लोकेशन एकदम सटीक रूप में ट्रैक होती है। स्मार्टवॉच में ऑफलाइन मैप्स का सपोर्ट भी मिलता है। इसकी बैटरी भी इसका हाइलाइट फीचर है। 

Advertisement

वियरेबल में 390mAh की बैटरी दी गई है। कंपनी दावा करती है कि सिंगल चार्ज में यह 18 दिन चल सकती है। वहीं, GPS के साथ यह 24 घंटे चल सकती है। इसमें 170 से ज्यादा स्पोर्ट्स मोड दिए गए हैं। यह 5ATM वाटर रसिस्टेंस को सपोर्ट करती है। 

 

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

हेमन्त कुमार Gadgets 360 में सीनियर ...और भी

Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. Oppo K15x हुआ लॉन्च, 6500mAh बैटरी और 120Hz डिस्प्ले के साथ आया बजट 5G फोन; जानें कीमत
  2. Oppo F35 सीरीज में मिलेगा 50 मेगापिक्सल का प्राइमरी कैमरा, अगले सप्ताह भारत में लॉन्च
#ताज़ा ख़बरें
  1. Oppo K15x हुआ लॉन्च, 6500mAh बैटरी और 120Hz डिस्प्ले के साथ आया बजट 5G फोन; जानें कीमत
  2. Cellecor ने दो वायरलेस माइक के साथ लॉन्च किया Beat Rider पार्टी स्पीकर 
  3. Oppo F35 सीरीज में मिलेगा 50 मेगापिक्सल का प्राइमरी कैमरा, अगले सप्ताह भारत में लॉन्च
  4. Samsung Galaxy Tab S12 Ultra, Galaxy Tab S12+ लॉन्च, 11600mAh की बड़ी बैटरी और 16GB तक RAM
  5. Jio का तगड़ा ऑफर, ₹1,499 वाला JioBharat 4G फोन पड़ेगा सिर्फ ₹299, जानें सबकुछ
  6. Google Pixel 11a में मिल सकती है डुअल रियर कैमरा यूनिट, जल्द लॉन्च की तैयारी
  7. Oppo K15s हुआ लॉन्च, 8000mAh बैटरी के साथ मिलिट्री-ग्रेड प्रोटेक्शन का दावा; जानें कीमत और फीचर्स
  8. Apple के फोल्डेबल स्मार्टफोन की घट सकती है सप्लाई, मैन्युफैक्चरिंग में देरी का असर
  9. Google Fitbit Air: दिल के मरीजों के लिए मददगार, हार्ट रेट ट्रैकिंग करेगा, बैटरी चलेगी 7 दिन तक
  10. Vivo X Fold 6 के इंटरनेशनल मार्केट में लॉन्च की तैयारी, यूरोप में हुई लिस्टिंग
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.