130mAh बैटरी के साथ Gionee Smartwatch 7 भारत में लॉन्च, जानें कीमत

Gionee Smartwatch 7 की कीमत भारत में 3,999 रुपये है। इस स्मार्टवॉच की सेल Flipkart के माध्यम से दोपहर 13 बजे से शुरू की जाएगी। आपको बता दें, इस वॉच को तीन कलर ऑप्शन के साथ पेश किया गया है, जो है टील ग्रीन, मिमि पिंक और मैट ब्लैक।

विज्ञापन
Manisha Rajor, अपडेटेड: 10 जून 2021 16:29 IST
ख़ास बातें
  • Gionee Smartwatch 7 में 1.3 इंच फुल-एचडी टीएफटी टच डिस्प्ले दिया गया है
  • जियोनी स्मार्टवॉच 7 में 130mAh की बैटरी मिलती है
  • जियोनी स्मार्टवॉच 7 आईपी67 वाटर रसिस्टेंट है
Gionee Smartwatch 7 (StylFit GSW7) को भारत में पिछले साल जून में लॉन्च हुई Gionee Smartwatch 5 के सक्सेसर के रूप में पेश कर दिया गया है। जियोनी स्मार्टवॉच 7 में आपको सर्कुलर आकार का डायल मिलेगा, जिसमें 1.3 इंच का फुल-टच टीएफटी डिस्प्ले मौजूद है। इस वॉच को Android 5.1 या इससे ऊपर के और iOS 9.0 व इससे ऊपर के डिवाइस के साथ कनेक्ट किया जा सकता है। इस वॉच में कंपनी ने 130mAh की बैटरी दी है, जो कि 7 दिन तक का स्टैंडबाय टाइम प्रदान करती है। इस वॉच की सेल 13 जून से शुरू होगी।  
 

Gionee Smartwatch 7 price in India

Gionee Smartwatch 7 की कीमत भारत में 3,999 रुपये है। इस स्मार्टवॉच की सेल Flipkart के माध्यम से दोपहर 13 बजे से शुरू की जाएगी। आपको बता दें, इस वॉच को तीन कलर ऑप्शन के साथ पेश किया गया है, जो है टील ग्रीन, मिमि पिंक और मैट ब्लैक। Gionee इस स्मार्टवॉच पर 1 साल की वॉरंटी और स्ट्रेप पर 6 महीने की वॉरंटी दे रही है।
Advertisement
 

Gionee Smartwatch 7 specifications

जियोनी स्मार्टवॉच 7 में 1.3 इंच फुल-एचडी टीएफटी टच डिस्प्ले दिया गया है। इस स्मार्टवॉच की बैटरी की बात करें, तो आपको इसमें 130mAh की बैटरी मिलती है, कंपनी का कहना है कि यह 4 दिन तक आपका साथ देगी और स्टैंडबाय टाइम पर आपको 9 दिन की बैटरी लाइफ प्रदान करेगी। इसके अलावा, इस वॉच में ब्लूटूथ 4.0 का सपोर्ट मौजूद है, वहीं इस वॉच को Android 5.1 या इससे ऊपर के और iOS 9.0 व इससे ऊपर के डिवाइस के साथ कनेक्ट किया जा सकता है।

पेयरिंग के बाद यूज़र्स इसका इस्तेमाल कैमरा रिमोट और नोटिफिकेशन व कॉल मैसेज अलर्ट के लिए कर सकते हैं। साथ ही इसमें आपको 24x7 रियल-टाइम हार्ट रेट मॉनिटर, रियल-टाइम SpO2 मॉनिटर और स्लीप ट्रेकिंग जैसे फीचर्स मिलते हैं।
Advertisement

डिवाइस में मौजूद स्पोर्ट्स मोड में यूज़र्स को वॉकिंग, रनिनिंग, साइकलिंग, स्कीपिंग, बास्केटबॉल, बैटमिंटन और फुटबॉल गेम को ट्रेक करने की सुविधा प्राप्त होती है। इसके अलावा जियोनी स्मार्टवॉच 7 आईपी67 वाटर रसिस्टेंट है।
 
 
 

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. Vivo V80 FE आ रहा 50MP के तीन कैमरा, 7000mAh बैटरी के साथ!
  2. Karbonn Rebel Pro vs MIVI One 5G vs Vivo T5e: जानें कौन सा रहेगा बेस्ट
#ताज़ा ख़बरें
  1. 10000mAh बैटरी वाला Poco X8 Power 5G मिल रहा ₹8500 सस्ता, Flipkart दिवाली सेल में लिमिटेड है मौका
  2. HP ने लॉन्च किए OmniBook 5 14, ProBook 4 G2iS 14 लैपटॉप, लेटेस्ट फीचर्स से लैस, जानें कीमत
  3. REDMAGIC 12 Pro हुआ 8400mAh बैटरी, 50 मेगापिक्सल कैमरा के साथ लॉन्च, जानें कैसे हैं फीचर्स
  4. OnePlus Nord CE6 Lite मिल रहा Amazon दिवाली सेल में सस्ता, जल्द खरीदें लिमिटेड है ऑफर
  5. इलेक्ट्रिक टू-व्हीलर की सेल्स ने बनाया रिकॉर्ड, TVS Motor का पहला रैंक बरकरार
  6. भारत में लॉन्च हुआ Dell 14S, जानें प्राइस, स्पेसिफिकेशंस
  7. Redmi Turbo 6 Max में मिल सकता है 7 इंच डिस्प्ले, 10,000mAh बैटरी
  8. Huawei Pura X View को मिला जोरदार रिस्पॉन्स, 2 महीने से कम में बिकी 7 लाख से ज्यादा यूनिट्स
  9. OnePlus 16T में मिल सकते हैं डुअल 200 मेगापिक्सल कैमरा
  10. 40W पावर, 4000mAh बैटरी वाला स्पीकर UBON SP-21 Aura भारत में लॉन्च, जानें कीमत
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.