Garmin का Vivosmart 5 फिटनेस ट्रैकर बताएगा आप हुए कितने बूढ़े! सिंगल चार्ज में चलता है 7 दिन, जानें कीमत

डिवाइस में एक हाइड्रेशन ट्रैकिंग फीचर भी दिया गया है जिससे यह यूजर के शरीर में जाने वाले तरल पदार्थों जैसे पानी, जूस आदि की ट्रैकिंग करता है और पानी की पर्याप्त मात्रा बनाए रखने के लिए अलर्ट भी जारी करता है।

विज्ञापन
सौरभ कुलेश, अपडेटेड: 22 अप्रैल 2022 11:43 IST
ख़ास बातें
  • Garmin Vivosmart 5 में हाइड्रेशन ट्रैकिंग फीचर भी दिया गया है
  • इसके कनेक्टिविटी फीचर्स में Bluetooth Smart और ANT+ का सपोर्ट मिल जाता है
  • वियरेबल एक बार चार्ज करने पर लगातार 7 दिन का बैटरी बैकअप दे सकता है

Garmin Vivosmart 5 में OLED डिस्प्ले दिया गया है।

Garmin ने Vivosmart 5 फिटनेस ट्रैकर को लॉन्च किया है। कंपनी ने अमेरिका में इसकी कीमत और उपलब्धता के बारे में भी घोषणा कर दी है। इसमें कई फीचर्स जैसे स्ट्रेस ट्रैकिंग, रेस्पिरेशन और हाइड्रेशन ट्रैकिंग के अलावा फिटनेस एज फीचर भी दिया गया है। इसके अलावा यह महिलाओं की हेल्थ ट्रैकिंग, हार्ट रेट, स्लीप और ब्लड ऑक्सीजन लेवल ट्रैकिंग जैसे फीचर्स के साथ आता है। कंपनी के मुताबिक, यह एक सिंगल चार्ज में 7 दिन तक चल सकता है। वियरेबल एंड्रॉयड और आईओएस  हैंडसेट्स के साथ काम करता है। इसमें OLED डिस्प्ले दिया गया है। 
 

Garmin Vivosmart 5 price, availability

Garmin Vivosmart 5 की कीमत $149.99 (लगभग 11,500 रुपये) है, और यह अमेरिका में खरीदने के लिए उपलब्ध है। इसके दो वेरिएंट्स हैं- छोटा और बड़ा। छोटा वेरिएंट ब्लैक, कूल मिंट और व्हाइट कलर्स में आता है और बड़ा वेरिएंट केवल ब्लैक कलर में खरीदा जा सकता है। भारत में इसकी उपलब्धता के बारे में कोई जानकारी अभी तक नहीं दी गई है। 
 

Garmin Vivosmart 5 specifications

Garmin Vivosmart 5 में OLED डिस्प्ले दिया गया है जिसका रेजॉल्यूशन 88x154 पिक्सल है। छोटा वेरिएंट 122-188mm डायल के साथ आता है जबकि बड़ा वेरिएंट 148-228mm डायल के साथ आता है।  डिवाइस में आपको हार्ट रेट सेंसर, पल्स ऑक्सीजन सैचुरेशन सेंसर के साथ एक्सिलरोमीटर और एंबियंट लाइट सेंसर का सपोर्ट भी मिलता है। कंपनी ने इसमें कोई IP रेटिंग नहीं दी है। लेकिन, कंपनी का कहना है तैराकी करने के समय फिटनेस बैंड को उतारने की जरूरत नहीं पड़ती है। 

Vivosmart 5 में हेल्थ ट्रैकिंग फीचर्स में हार्ट रेट, ब्लड ऑक्सीजन ट्रैकिंग, स्लीप मॉनिटरिंग, स्ट्रेस और महिलाओं की हेल्थ ट्रैकिंग आदि फीचर्स दिए गए हैं। इसके कुछ और फीचर्स में बॉडी बैटरी एनर्जी मॉनिटरिंग शामिल है जिसमें ट्रैकर पूरे दिन शरीर की एनर्जी के लेवल को रिकॉर्ड करता है ताकि एक्टिविटी और आराम के लिए सबसे अच्छा समय मिल सके।
Advertisement

डिवाइस में एक हाइड्रेशन ट्रैकिंग फीचर भी दिया गया है जिससे यह यूजर के शरीर में जाने वाले तरल पदार्थों जैसे पानी, जूस आदि की ट्रैकिंग करता है और पानी की पर्याप्त मात्रा बनाए रखने के लिए अलर्ट भी जारी करता है। इसमें एक और फीचर, रेस्पिरेशन का दिया गया है। यह दिखाता है कि यूजर पूरे दिन में किस तरह से सांस लेता है। 

इसका फिटनेस ऐज फीचर क्रॉनिकल ऐज का इस्तेमाल करके यूजर की हफ्ते भर की एक्टिविटी, हार्ट रेट और BMI पर्सेंटेज को मापता है। इसके माध्यम से यह बताता है कि यूजर उम्र के हिसाब से अभी जवान है या बूढा। इसके बाद यह फिटनेस ऐज को कम करने के टिप्स भी देता है, कंपनी ने कहा है। आप इसमें स्टेप काउंटर, कैलोरी बर्न डेटा, तय की गई दूरी, जिम एक्सर्साइज सपोर्ट और दूसरे सपोर्ट्स भी पाते हैं। इसके कनेक्टिविटी फीचर्स में Bluetooth Smart और ANT+ का सपोर्ट मिल जाता है। कंपनी का कहना है कि वियरेबल एक बार चार्ज करने पर लगातार 7 दिन का बैटरी बैकअप दे सकता है।
Advertisement

 
मुख्य स्पेसिफिकेशन

Display Type

OLED

Water Resistant

हां

Heart Rate Monitor

हां

Compatible Devices

iPhone, Android Phones

Battery Life (Days)

7
 
ख़बरें

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. Oppo Reno 16T हुआ लॉन्च, 200MP कैमरा और 6700mAh बैटरी के साथ मिलेगा 120Hz AMOLED डिस्प्ले
  2. Honor Magic 9 Pro Max लॉन्च हुआ 200MP दो कैमरा, 8800mAh बैटरी के साथ, IP68, IP69K रेटिंग
  3. OnePlus Pad 2 Amazon सेल में सबसे सस्ता! ₹11000 का डिस्काउंट, 9510mAh बैटरी
  4. Flipkart Big Billion Days Sale 2026: Motorola के स्मार्टफोन्स ₹13,999 से शुरू, इन मॉडल्स पर मिलेगी बड़ी डील्स
  5. Oben Electric ने की 10,000 इलेक्ट्रिक मोटरसाइकिल्स की मैन्युफैक्चरिंग, एक्सपैंशन की तैयारी
  6. RedMagic 12 Pro+ होगा 15 अक्टूबर को लॉन्च, RGB लाइटिंग के साथ धांसू गेमिंग डिजाइन में दिखा टीजर
  7. विराट कोहली नहीं चलाते iPhone 18 Pro, इस फोन पर आया उनका दिल, कोई फ्लैगशिप फोन भी नहीं
  8. HMD 106 Pure लेटेस्ट फीचर फोन हुआ पेश, 1,000mAh बैटरी, कीमत ₹1,100 के करीब!
  9. Flipkart Big Billion Days Sale: Google Pixel 11 सीरीज, Pixel 10a पर डील्स और ऑफर्स आए सामने
  10. बच्चों की हर एक्टिविटी पर नजर रखेगा JioShield, ₹1 हजार में 1 साल की सर्विस और वापस मिलेंगे ₹1,000 के वाउचर
  11. 1 स्पीकर में 3 के मजे! Portronics ने भारत में लॉन्च किया AuraTrio, देगा 90W साउंड
  12. ₹2508 डिस्काउंट पर मिल रहा Vivo Y सीरीज फोन! 50MP कैमरा, 5500mAh है बैटरी
  13. Honor Magic 9 Super Edition हुआ लॉन्च, 11,000mAh बैटरी, 200MP ट्रिपल कैमरा, IP68, IP69 रेटिंग
  14. Amazon vs Flipkart Sale: iPhone 17 ₹79,999 में, iPhone 15 ₹63,999 से शुरू, यहां जानें सभी iPhone डील्स
  15. Nothing Phone (4a) और Phone (4b) के नए बेस वेरिएंट्स भारत में हुए लॉन्च, जानें प्राइस, स्पेसिफिकेशंस
#ताज़ा ख़बरें
  1. भारत में ₹10 हजार महंगे हो सकते हैं Samsung Galaxy S25, Z Fold 8 सीरीज स्मार्टफोन!
  2. Oppo K14 Plus 5G भारत में आज 12 बजे होगा लॉन्च, 2 घंटे के लिए चलेगी Flash Sale; इतनी होगी कीमत
  3. RedMagic 12 Pro+ होगा 15 अक्टूबर को लॉन्च, RGB लाइटिंग के साथ धांसू गेमिंग डिजाइन में दिखा टीजर
  4. Amazon vs Flipkart Sale: iPhone 17 ₹79,999 में, iPhone 15 ₹63,999 से शुरू, यहां जानें सभी iPhone डील्स
  5. 1 स्पीकर में 3 के मजे! Portronics ने भारत में लॉन्च किया AuraTrio, देगा 90W साउंड
  6. HMD 106 Pure लेटेस्ट फीचर फोन हुआ पेश, 1,000mAh बैटरी, कीमत ₹1,100 के करीब!
  7. ₹2508 डिस्काउंट पर मिल रहा Vivo Y सीरीज फोन! 50MP कैमरा, 5500mAh है बैटरी
  8. Apple की iPhone 18 Pro सीरीज को इस देश में जोरदार रिस्पॉन्स, 13 लाख यूनिट्स से ज्यादा की सेल्स
  9. Oben Electric ने की 10,000 इलेक्ट्रिक मोटरसाइकिल्स की मैन्युफैक्चरिंग, एक्सपैंशन की तैयारी
  10. Xiaomi 18 के जल्द लॉन्च की तैयारी, 7,200mAh हो सकती है बैटरी
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.