Google की Fitbit Ionic स्मार्टवॉच को ओवरहीटिंग के कारण किया गया रिकॉल!

स्मार्टवॉच के सीमित चार वेरिएंट्स को ही रिकॉल किया गया है जिनके मॉडल नम्बर FB503CPBU, FB503GYBK, FB503WTGY, और FB503WTNV हैं। 

विज्ञापन
जगमीत सिंह, अपडेटेड: 4 मार्च 2022 09:35 IST
ख़ास बातें
  • Fitbit स्मार्टवॉच मालिक को 299 डॉलर (लगभग 22,700 रुपये) रिफंड करेगी।
  • फिटबिट को ओवरहीटिंग की 174 रिपोर्ट मिलीं।
  • इनमें से 118 रिपोर्ट जलने वाली चोट की थीं
Fitbit Ionic स्मार्टवॉच को ओवरहीटिंग की समस्या के कारण रिकॉल किया गया है। Google के स्वामित्व वाली इस कंपनी की स्मार्टवॉच में हीटिंग की समस्या के चलते जलने की संभावना थी। स्मार्टवॉच रिकॉल का फैसला ओवरहीटिंग के कारण 100 से ज्यादा जलने की चोट लगने की घटनाओं के सामने आने के बाद लिया गया। Fitbit Ionic को 2017 में लॉन्च किया गया था। यह एक्टिविटी ट्रैकिंग फीचर्स जैसे हार्ट रेट और स्लीप मॉनिटरिंग से लैस है। दिसंबर 2021 तक अमेरिका में स्मार्टवॉच की 10 लाख के लगभग यूनिट्स बेची जा चुकी थीं। जिनमें से 6 लाख 93 हजार ग्लोबल मार्केट में बेची गई थीं जिनमें भारत भी शामिल है। 

अमेरिकी कन्ज्यूमर प्रोडक्ट सेफ्टी कमिशन की घोषणा में ये भी कहा गया है कि रिकॉलिंग की वजह से Fitbit स्मार्टवॉच मालिक को 299 डॉलर (लगभग 22,700 रुपये) रिफंड करेगी। इसके अलावा यह कुछ चुनिंदा फिटबिट डिवाइसेज पर 40 प्रतिशत तक का डिस्काउंट भी ग्राहकों को ऑफर करेगी। 
Advertisement

US कमिशन ने कहा, फिटबिट को ओवरहीटिंग की 174 रिपोर्ट मिलीं। इनमें से 118 रिपोर्ट जलने वाली चोट की थीं जिनमें दो केस थर्ड डिग्री बर्न के थे और चार केस सेकेंड डिग्री बर्न के थे। 

Gadgets 360 को ईमेल के जरिए दिए गए एक बयान में Fitbit ने कहा, "अमेरिकी रेगुलेटर की घोषणा में कुल बेची गईं Fitbit Ionic यूनिट्स के 0.01 प्रतिशत का जिक्र किया गया है। जिनकी बैटरी में ओवरहीटिंग की समस्या थी।"
Advertisement

कंपनी ने कहा कि स्मार्टवॉच रिकॉलिंग का असर फिटबिट के दूसरे स्मार्टवॉच या ट्रैकर्स पर नहीं पड़ेगा। 2020 में Fitbit ने Ionic का प्रोडक्शन बंद कर दिया था। स्मार्टवॉच को जनवरी 2018 में 22,990 रुपये की कीमत में लॉन्च किया गया था। 
Advertisement

Gadgets 360 ने Fitbit से कन्फर्म किया कि भारतीय ग्राहक रिफंड कैसे प्राप्त कर सकते हैं। कंपनी ने जवाब में कहा कि अमेरिका के बाहर के प्रभावित ग्राहक help.fitbit.com/ionic पर विजिट करके अधिक जानकारी ले सकते हैं और रिफंड प्राप्त करने का तरीका जान सकते हैं। 

स्मार्टवॉच के सीमित चार वेरिएंट्स को ही रिकॉल किया गया है जिनके मॉडल नम्बर FB503CPBU, FB503GYBK, FB503WTGY, और FB503WTNV हैं। 
Advertisement

अमेरिका में रिफंड के प्रात्र ग्राहक Fitbit helpline 888-925-1764 पर कॉल करके अथवा कंपनी की वेबसाइट के हेल्प सेक्शन पर जाकर रिफंड के लिए प्रक्रिया शुरू कर सकते हैं। फिटबिट कम्यूनिटी फोरम से पता चलता है कि 2017 में लॉन्च के बाद से ही आयोनिक वॉच में ओवरहीटिंग की समस्या आनी शुरू हो गई थी। फोरम पोस्ट में ओवरहीटिंग समस्या से प्रभावित एक यूजर ने लिखा, "आज मेरी Fitbit Ionic ने मेरी कलाई को जला दिया। मैंने महसूस किया कि जैसे मेरी कलाई पर कुछ चुभ रहा था।"
Advertisement

 

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. घर की दीवार बनेगी सिनेमा स्क्रीन, गेमर्स के लिए भी खास फीचर्स, XGIMI ने लॉन्च किया Z6X Pro 2026 Projector
  2. Lava Virat Curve 5G आज भारत में होगा लॉन्च, 50MP कैमरा, 6,000mAh बैटरी, रियर में भी डिस्प्ले!
  3. ₹10 हजार से सस्ता मिल रहा खूबसूरत Vivo 5G फोन! 50MP DSLR जैसा कैमरा, 5000mAh बैटरी, IP54 रेटिंग
  4. Vivo S2 का सस्ता वर्जन Vivo S2 FE होगा लॉन्च, 6GB रैम, MediaTek चिप के साथ, Geekbench पर लिस्टिंग
  5. Ai+ Nova 2 Power 5G भारत में हुआ लॉन्च, 48MP दो कैमरा, 7000mAh बैटरी के साथ, IP65 रेटिंग
  6. Harry Potter के दीवानों के लिए लॉन्च हुआ Realme 16 Pro स्पेशल एडिशन, साथ मिलेगा Hogwarts वाला गिफ्ट बॉक्स
  7. Amazon Great Indian Festival 2026 Sale Date: इस दिन से शुरू हो रही है साल की सबसे बड़ी अमेजन सेल
  8. Jio दे रही Free Amazon Prime Lite सब्सक्रिप्शन, 1 साल तक इन यूजर्स को मिलेंगे कमाल के बेनिफिट्स, जानें डिटेल
  9. Honor 600 Elite 5G लॉन्च हुआ 8GB रैम, 108MP कैमरा, 8100mAh बैटरी के साथ, IP68, IP69K रेटिंग
#ताज़ा ख़बरें
  1. 2 डिस्प्ले वाला फोन ₹20 हजार में! लॉन्च हुआ Lava Virat Curve 5G, मिलेगी 6000mAh बैटरी और 128GB स्टोरेज
  2. Harry Potter के दीवानों के लिए भारत में लॉन्च हुआ Realme 16 Pro स्पेशल एडिशन, साथ मिलेगा Hogwarts वाला गिफ्ट बॉक्स
  3. Amazon Great Indian Festival 2026 Sale Date: इस दिन से शुरू हो रही है साल की सबसे बड़ी अमेजन सेल
  4. Jio दे रही Free Amazon Prime Lite सब्सक्रिप्शन, 1 साल तक इन यूजर्स को मिलेंगे कमाल के बेनिफिट्स, जानें डिटेल
  5. Spam Calls से परेशान लोगों की TRAI ने सुन ली! अब AI लगाएगा स्पैमर्स पर लगाम, बदले गए कई नियम
  6. घर की दीवार बनेगी सिनेमा स्क्रीन, गेमर्स के लिए भी खास फीचर्स, XGIMI ने लॉन्च किया Z6X Pro 2026 Projector
  7. Lava Virat Curve 5G आज भारत में होगा लॉन्च, 50MP कैमरा, 6,000mAh बैटरी, रियर में भी डिस्प्ले!
  8. Xiaomi की ये मशीन वजन के साथ बताएगी शरीर में कितनी है चर्बी, ₹1,800 में लॉन्च
  9. Honor 600 Elite 5G लॉन्च हुआ 8GB रैम, 108MP कैमरा, 8100mAh बैटरी के साथ, IP68, IP69K रेटिंग
  10. ₹10 हजार से सस्ता मिल रहा खूबसूरत Vivo 5G फोन! 50MP DSLR जैसा कैमरा, 5000mAh बैटरी, IP54 रेटिंग
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.