एक बार चार्ज करने पर 305 घंटे चलते हैं ये हेडफोन! Edifier G5 MAX लॉन्च, जानें कीमत

Edifier G5 MAX गेमिंग हैडसेट में 53mm के टाइटेनियम कोटेड ड्राइवर लगे हैं

विज्ञापन
Written by हेमन्त कुमार, अपडेटेड: 3 जुलाई 2026 15:02 IST
ख़ास बातें
  • हेडसेट में 2000mAh की बैटरी लगी है।
  • इसमें ब्लूटूथ 6.0 का सपोर्ट है।
  • इसमें डुअल ENC माइक्रोफोन लगे हैं।

Edifier G5 MAX गेमिंग हैडसेट में 53mm के टाइटेनियम कोटेड ड्राइवर लगे हैं

Photo Credit: Edifier

Edifier ने अपना नया वायरलैस गेमिंग हेडसेट लॉन्च किया है। इसमें कुछ बेहद खास फीचर्स मिलते हैं। गेमिंग हेडफोन में 53mm के ड्राइवर लगे हैं। इसमें 305 घंटे तक की बैटरी लाइफ होने का दावा किया गया है। यह AI ट्रिपल माइक्रोफोन नॉइज कैंसिलेशन को सपोर्ट करता है। साथ ही क्वाड मोड कनेक्टिविटी इसमें दी गई है। आइए जानते हैं इस गेमिंग हेडसेट की कितनी है कीमत, और कौन से हैं अन्य फीचर्स। 

Edifier G5 MAX Gaming Headset Price

Edifier G5 MAX की कीमत 149.99 डॉलर (लगभग रुपये) है। इसे कंपनी की अधिकारिक वेबसाइट पर लिस्ट किया गया है। गेमिंग हैडसेट को स्पेस ग्रे और व्हाइट कलर में पेश किया गया है। यह खरीद के लिए उपलब्ध है। 

Edifier G5 MAX Gaming Headset Features

Edifier G5 MAX गेमिंग हैडसेट में 53mm के टाइटेनियम कोटेड ड्राइवर लगे हैं जो एडवांस्ड PEN टाइटेनियम डायाफ्राम टेक्नोलॉजी के साथ आते हैं। ये टाइटेनियम-कोटेड ड्राइवर्स हाई-रिज़ॉल्यूशन ऑडियो देने में सक्षम हैं, जिनकी फ्रीक्वेंसी रेंज 20 Hz से 40 kHz बताई गई है। ये THX स्पेशिअल ऑडियो प्लस फीचर से लैस हैं। इसमें नॉइज कैंसिलेशन के लिए ट्रिपल AI माइक्रोफोन लगे हैं। हेडसेट एक Hi-Res Audio सर्टिफाइड डिवाइस है। हेडसेट में 2000mAh की बैटरी लगी है। कंपनी का दावा है कि यह एक बार के चार्ज में 305 घंटे तक चल सकता है। 

यह हेडसेट वायरलैस कनेक्टिविटी के साथ आता है। इसमें ब्लूटूथ 6.0 का सपोर्ट है। साथ ही यह SBC और LHDC 5.0 को सपोर्ट करता है। इस हैडसेट को 2.4 GHz डोंगल के ज़रिए डिवाइस से कनेक्ट करने का ऑप्शन भी है, जिससे ऑडियो लेटेंसी कम रहती है। इसमें डुअल ENC माइक्रोफोन लगे हैं। खास बात इसका डिजाइन भी है जो कि 3D pivot-fit डिजाइन है। इसकी मदद से हेडफोन्स कई तरह के सिर के आकार में पहने जा सकते हैं। कंपनी ने इसमें डुअल ENC माइक्रोफ़ोन के साथ-साथ एक डिटैचेबल 9.75 mm यूनिडायरेक्शनल माइक्रोफोन भी दिया है। अन्य फीचर्स में AI-बेस्ड वॉइस कैप्चर और 7.1.4 वर्चुअल सराउंड साउंड सपोर्ट के साथ THX स्पेशल ऑडियो+ भी शामिल हैं।
 

 

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

हेमन्त कुमार Gadgets 360 में सीनियर ...और भी

Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. iQOO Pad Ultra 165Hz AMOLED डिस्प्ले के साथ हुआ लॉन्च, 9020mAh बैटरी के साथ आया गेमिंग टैबलेट
  2. Oppo F35 सीरीज में मिलेगा 50 मेगापिक्सल का प्राइमरी कैमरा, अगले सप्ताह भारत में लॉन्च
  3. Vivo X Fold 6 के इंटरनेशनल मार्केट में लॉन्च की तैयारी, यूरोप में हुई लिस्टिंग
#ताज़ा ख़बरें
  1. Oppo F35 सीरीज में मिलेगा 50 मेगापिक्सल का प्राइमरी कैमरा, अगले सप्ताह भारत में लॉन्च
  2. Samsung Galaxy Tab S12 Ultra, Galaxy Tab S12+ लॉन्च, 11600mAh की बड़ी बैटरी और 16GB तक RAM
  3. Jio का तगड़ा ऑफर, ₹1,499 वाला JioBharat 4G फोन पड़ेगा सिर्फ ₹299, जानें सबकुछ
  4. Google Pixel 11a में मिल सकती है डुअल रियर कैमरा यूनिट, जल्द लॉन्च की तैयारी
  5. Oppo K15s हुआ लॉन्च, 8000mAh बैटरी के साथ मिलिट्री-ग्रेड प्रोटेक्शन का दावा; जानें कीमत और फीचर्स
  6. Apple के फोल्डेबल स्मार्टफोन की घट सकती है सप्लाई, मैन्युफैक्चरिंग में देरी का असर
  7. Google Fitbit Air: दिल के मरीजों के लिए मददगार, हार्ट रेट ट्रैकिंग करेगा, बैटरी चलेगी 7 दिन तक
  8. Vivo X Fold 6 के इंटरनेशनल मार्केट में लॉन्च की तैयारी, यूरोप में हुई लिस्टिंग
  9. कल 1 अक्टूबर से बदल रहा LPG सिलेंडर बुकिंग का नियम, नहीं किया e-KYC तो महंगा मिलेगा सिलेंडर
  10. Oppo K14 Plus 5G vs Vivo T5x 5G vs OnePlus Nord CE6 Lite: खरीदने से पहले जानें किसके फीचर्स बेस्ट?
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.