अनोखे हेडफोन! Edifier Auro Ace में गाने सिर्फ बजते नहीं, दिखते भी हैं, 62 घंटे की बैटरी के साथ हुए लॉन्च

Edifier Auro Ace में 32mm के डाइनेमिक ड्राइवर्स लगे हैं।

विज्ञापन
Written by हेमन्त कुमार, अपडेटेड: 17 मई 2026 16:12 IST
ख़ास बातें
  • Edifier Auro Ace में बहुत ही खास और अनोखा फीचर दिया गया है।
  • गाने के लिरिक्स का टेक्स्ट, आर्ट, और ग्राफिक्स भी कस्टमाइज कर सकते हैं।
  • ये 62 घंटे तक का बैटरी बैकअप दे सकते हैं।

Edifier Auro Ace में 32mm के डाइनेमिक ड्राइवर्स लगे हैं।

Edifier ने नए हेडफोन्स लॉन्च किए हैं जो काफी यूनीक फीचर के साथ आते हैं। कंपनी के नए Edifier Auro Ace में बहुत ही खास और अनोखा फीचर दिया गया है। ये ओवर ईयर हेडफोन्स हैं जिनमें सिर्फ गाने बजते ही नहीं हैं, बल्कि उनके बोल यानी lyrics भी लिखे हुए चलते दिखाई देते हैं। पहली बार किसी कंपनी ने ऐसे फीचर को हेडफोन में उतारा है। इतना ही नहीं, गाने के लिरिक्स का टेक्स्ट, आर्ट, और ग्राफिक्स भी कस्टमाइज कर सकते हैं। इनमें 32mm के डाइनेमिक ड्राइवर्स लगे हैं। ये 62 घंटे तक का बैटरी बैकअप दे सकते हैं। आइए जानते हैं इनकी कीमत और फीचर्स के बारे में। 

Edifier Auro Ace Price

Edifier Auro Ace की कीमत 279 युआन (लगभग 4,000 रुपये) है। कंपनी ने इन्हें चीन में पेश किया है। ये अधिकारिक वेबसाइट और JD.com से खरीदे जा सकते हैं। अफॉर्डेबल प्राइसिंग में इन्हें उतारा गया है। अन्य मार्केट्स में लॉन्च को लेकर अभी जानकारी नहीं दी गई है। ये सिल्वर, ब्लैक और गोल्ड कलर में पेश किए गए हैं। 

Advertisement

Edifier Auro Ace Specifications

Edifier Auro Ace में 32mm के डाइनेमिक ड्राइवर्स लगे हैं। जैसा कि पहले बताया गया है ये खास फीचर के साथ आते हैं जिसमें lyrics भी लिखे हुए चलते दिखाई देते हैं। इनमें एक डॉट मैट्रिक्स डिस्प्ले दिया गया है जिसमें लिरिक्स को देखा जा सकता है। यह डिस्प्ले ईयरकप की साइड में लगा है। ब्लूटूथ के माध्यम से कनेक्ट होने पर एनिमेटेड डॉट-मैट्रिक्स पैनल रियल टाइम में गाने के बोल और ऑडियो स्पेक्ट्रम एनिमेशन दिखाई देता है। यह फीचर इन्हें बहुत खास बनाता है। 

Auro Ace को कंपनी ने हल्के डिजाइन में पेश किया है। ये केवल 130 ग्राम के हैं। इनमें कंपनी ने Bluetooth 6.0 की कनेक्टिविटी दी है। ये फोन और लैपटॉप से एक ही समय में कनेक्टेड रह सकते हैं। इसके अलावा अगर आपको वायर्ड कनेक्शन पसंद है तो USB के प्लग और प्ले का ऑप्शन भी मिल जाता है। कंपनी ने इनमें 62 घंटे की बैटरी होने का दावा किया है। इनमें फास्ट चार्जिंग सपोर्ट भी है। कंपनी के अनुसार 15 मिनट के चार्ज में ये 11 घंटे का बैकअप दे सकते हैं। इसके अलावा कॉलिंग के लिए इनमें नॉइज रिडक्शन फीचर भी मिल जाता है। 
 

 

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

हेमन्त कुमार Gadgets 360 में सीनियर ...और भी

Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. Honor Magic 9 Pro Max में मिल सकता है Snapdragon 8 Elite Gen 6 चिपसेट, Geekbench पर हुई लिस्टिंग
  2. Realme 15 Pro के 12GB RAM और 256GB स्टोरेज वेरिएंट पर बड़ा डिस्काउंट, यहां मिल रही है डील
  3. 200MP कैमरा, 7100mAh बैटरी के साथ Nubia NaviX Ultra लॉन्च, जानें कीमत और फीचर्स
#ताज़ा ख़बरें
  1. सरकार ने 2,000 रुपये से ज्यादा की UPI ट्रांजैक्शंस पर फीस हटाने से किया 'इनकार'
  2. Honor Magic 9 Pro Max में मिल सकता है Snapdragon 8 Elite Gen 6 चिपसेट, Geekbench पर हुई लिस्टिंग
  3. 200MP कैमरा, 7100mAh बैटरी के साथ Nubia NaviX Ultra लॉन्च, जानें कीमत और फीचर्स
  4. iQOO Pad Ultra में मिल सकता है Snapdragon 8 Elite Extreme Gen 6 चिपसेट
  5. UPI Payment Rules: कौन सी ट्रांजैक्शन Free? किस पर लगेगा चार्ज? बिजली, पानी, मोबाइल पेमेंट पर क्या?
  6. Xiaomi 18 Pro सीरीज में मिलेगा सेकेंडरी डिस्प्ले का फीचर 
  7. Itel Muzik 450L फीचर फोन भारत में हुआ लॉन्च, जानें प्राइस, स्पेसिफिकेशंस
  8. MIVI One 5G में होगा 50MP कैमरा, कंपनी ने टीजर से किया खुलासा, जानें और क्या होगा खास
  9. Redmi Note 17 Pro Max 5G vs iQOO Neo 10 vs OnePlus Nord 6: जानें ₹50K में कौन सा है बेस्ट?
  10. पुलिस से छिप रहा था ड्रग डीलर, लेकिन वाई-फाई की छोटी सी गलती ने पकड़वाया
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.