Cult Active TR लॉन्च हुई 1.52" डिस्प्ले, 7 दिन बैटरी लाइफ के साथ, जानें स्मार्टवॉच की कीमत

Cult Active TR की कीमत 1,299 रुपये है।

विज्ञापन
Written by हेमन्त कुमार, अपडेटेड: 5 मार्च 2024 12:05 IST
ख़ास बातें
  • Cult.sport की ओर से नई स्मार्टवॉच Cult Active TR को लॉन्च किया गया है।
  • 100 से ज्यादा स्पोर्ट्स मोड के साथ आती है स्मार्टवॉच।
  • इसकी सेल 7 मार्च से शुरू होगी।

Cult Active TR स्मार्टवॉच सिल्वर, ब्लैक, और ब्राउन लैदर में आती है।

Photo Credit: Flipkart

Cult.sport की ओर से नई स्मार्टवॉच Cult Active TR को लॉन्च किया गया है। इस स्मार्टवॉच में 1.52 इंच का डिस्प्ले दिया गया है। इसमें कंपनी ने कई तरह के हेल्थ मॉनिटरिंग फीचर दिए हैं। 100 से ज्यादा स्पोर्ट्स मोड के साथ आने वाली यह स्मार्टवॉच 7 दिन का बैटरी बैकअप दे सकती है। इसमें 100 से ज्यादा वॉचफेस भी मिलते हैं। साथ में क्विक डायल एक्सेस भी दिया है। आइए जानते हैं इसकी कीमत और सभी फीचर्स के बारे में। 
 

Cult Active TR price

Cult Active TR की कीमत 1,299 रुपये है। यह स्मार्टवॉच सिल्वर, ब्लैक, और ब्राउन लैदर कलर्स में आती है। स्मार्टवॉच को Flipkart एक्सक्लूसिव प्रोडक्ट के तौर पर लॉन्च किया गया है। सेल 7 मार्च से शुरू होगी। इसे कंपनी की अधिकारिक वेबसाइट से भी खरीदा जा सकेगा। 
 

Cult Active TR Specifications

Cult Active TR में 1.52 इंच का TFT LCD डिस्प्ले दिया गया है। जिसमें 360X360 पिक्सल रिजॉल्यूशन दिया गया है। इसमें 500 निट्स की पीक ब्राइटनेस मिलती है। स्मार्टवॉच में ब्लूटूथ कॉलिंग फीचर है। कलाई से ही कॉल लगाई जा सकती है। इसके अलावा इसमें क्विक डायल फीचर है। साथ ही कॉन्टेक्ट भी सेव किए जा सकते हैं। स्मार्टवॉच में कई हेल्थ मॉनिटरिंग फीचर भी मिल जाते हैं। जिनमें SpO2, हार्ट रेट, स्लीप ट्रैकिंग आदि शामिल हैं। इसमें 100 से ज्यादा स्पोर्ट्स मोड दिए गए हैं। वियरेबल 100 से ज्यादा वॉचफेस का ऑप्शन देता है। 

बैटरी बैकअप की बात करें तो इसमें सिंगल चार्ज में 7 दिन तक चलने का बैकअप मिल जाता है। फुल चार्जिंग के लिए यह घड़ी 2 घंटे का समय लेती है। इसमें AI वॉयस असिस्टेंट का सपोर्ट भी है। अन्य फीचर्स में ड्रिंकिंग रिमाइंडर, लाइव क्रिकेट स्कोर, BMI केल्कुलेटर, स्मार्ट नोटिफिकेशन, वेदर अपडेट्स, बिल्ट-इन गेम्स, केल्कुलेटर आदि शामिल हैं। 
 

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

हेमन्त कुमार Gadgets 360 में सीनियर ...और भी

Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. Mivi One 5G सस्ता फोन भारत में आएगा तीन रंगों में, Android 16 सपोर्ट, 24 सितंबर को है लॉन्च
  2. ₹23 हजार से ज्यादा सस्ता मिल रहा 55 हजार एमआरपी वाला Vivo 5G फोन! 50MP कैमरा, 7200mAh बैटरी
  3. Samsung Galaxy A08 4G बजट फोन चुपके से लॉन्च! 6,000mAh बैटरी, IP64 रेटिंग के साथ लिस्ट
  4. Sony Xperia 1 IX में मिल सकता है नए डिजाइन वाला कैमरा मॉड्यूल
  5. Oppo K14 Lite में मिलेगी 7,000mAh बैटरी, भारत में अगले सप्ताह होगा लॉन्च 
  6. iQOO 16 में होगी ट्रिपल रियर कैमरा यूनिट, ग्लास रियर पैनल
  7. Nubia NaviX Ultra में मिलेगी 7,100mAh सिलिकॉन-कार्बन बैटरी, अगले सप्ताह होगा लॉन्च
#ताज़ा ख़बरें
  1. Samsung Galaxy A08 4G बजट फोन चुपके से लॉन्च! 6,000mAh बैटरी, IP64 रेटिंग के साथ लिस्ट
  2. Mivi One 5G सस्ता फोन भारत में आएगा तीन रंगों में, Android 16 सपोर्ट, 24 सितंबर को है लॉन्च
  3. 80s AI Photo Trend: सावधान! सोशल मीडिया पर फोटो डालने से पहले जान लें ChatGPT आपके डेटा के साथ क्या करता है?
  4. ₹23 हजार से ज्यादा सस्ता मिल रहा 55 हजार एमआरपी वाला Vivo 5G फोन! 50MP कैमरा, 7200mAh बैटरी
  5. Nubia NaviX Ultra में मिलेगी 7,100mAh सिलिकॉन-कार्बन बैटरी, अगले सप्ताह होगा लॉन्च
  6. iQOO 16 में होगी ट्रिपल रियर कैमरा यूनिट, ग्लास रियर पैनल
  7. Oppo K14 Lite में मिलेगी 7,000mAh बैटरी, भारत में अगले सप्ताह होगा लॉन्च 
  8. सस्ते में मिलेंगे iPhone और सैमसंग फोन, Flipkart Big Billion Days 2026 की डेट लीक, इन कार्ड्स से सीधा डिस्काउंट
  9. Sony Xperia 1 IX में मिल सकता है नए डिजाइन वाला कैमरा मॉड्यूल
  10. ₹22000 सस्ता मिल रहा Samsung का फ्लैगशिप स्मार्टफोन, जानें क्या है पूरा ऑफर
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.