Coolpad Cool Bass Buds भारत में लॉन्च, जानें कीमत और खूबियां

Coolpad Cool Bass Buds की कीमत भारत में 1,199 रुपये है और यह खरीद के लिए Amazon पर उपलब्ध है।

विज्ञापन
Tanishka Sodhi, अपडेटेड: 13 जनवरी 2021 13:28 IST
ख़ास बातें
  • Coolpad Cool Bass Buds को Amazon से खरीदा जा सकता है
  • कूलपैड कूल बेस बड्स केस में दी गई है LED स्क्रीन
  • कूलपैड कूल बेस बड्स में इन-ईयर डिज़ाइन दिया गया है

ट्रू वायरलेस ईयबड्स ब्लैक और ब्लू कलर वेरिएंट्स में पेश किए गए हैं।

Coolpad Cool Bass Buds को ब्लूटूथ वी5.0 और डिजिटल बैटरी इंडिकेटर के साथ भारत में लॉन्च कर दिया है। यह ट्रू वायरलेस स्टीरियो (TWS) ईयरफोन क्विक चार्जिंग टेक्नोलॉजी के साथ आता है, जिसको लेकर दावा किया गया है कि इसका 15 मिनट के चार्ज पर 3 घंटे तक इस्तेमाल किया जा सकता है। कूलपैड कूल बेस बड्स ट्रू वायरलेस गूगल असिस्टेंट और सिरी वॉयस असिस्टेंट के साथ काम करता है। इन बड्स में 13mm डायनमिक ड्राइवर्स और डिजिटल डिस्प्ले केस फीचर किए गए हैं।  

इयरबड्स ने Coolpad के एक्सेसरीज सेगमेंट में एंट्री की है। Coolpad India के सीईओ Fisher Yuan ने लॉन्च के मौके पर कहा कि कंपनी 2021 के दौरान स्मार्टफोन के लिए कई एक्सेसरीज लॉन्च करेगी।
 

Coolpad Cool Bass Buds price

Coolpad Cool Bass Buds की कीमत भारत में 1,199 रुपये है और यह खरीद के लिए Amazon पर उपलब्ध है। ट्रू वायरलेस ईयबड्स ब्लैक और ब्लू कलर वेरिएंट्स में पेश किए गए हैं।
 

Coolpad Cool Bass Buds specifications, features

कूलपैड कूल बेस बड्स में इन-ईयर डिज़ाइन दिया गया है और इसमें 13mm डिप बेस डायनमिक ड्राइवर्स मौजूद हैं। कूलपैड ने ईयरफोन्स के साथ चार्जिंग के लिए यूएसबी टाइप-सी पोर्ट दिया है। चार्जिंग केस में LED स्क्रीन दी गई है, जो कि बैटरी लाइफ दिखाती है। ईयरबड्स में कॉलिंग के लिए बिल्ट-इन माइक भी दिया गया है।  

ईयरफोन के दोनों बड्स में 40-40एमएएच की बैटरी दी है, जिसको लेकर कंपनी का कहना है कि वह 4.5 घंटे तक का म्यूज़िक प्लबैक देती है। बैटरी लाइफ को चार्जिंग केस के साथ 20 घंटे तक के लिए बढ़ाया जा सकता है, जो कि 400एमएएच बैटरी के साथ आता है। कूलपैड कूल बेस बड्स में Dolphin Design 2.0 दिया गया है और यह 50 ग्राम के साथ काफी हल्का है। बताया जा रहा है कि यह स्वैट रसिस्टेंट है। कंपनी ने आईपी रेटिंग से संबंधित कोई जानकारी प्रदान नहीं की है।
Advertisement

Coolpad Cool Bass Buds TWS ब्लूटूथ वी5.0 के साथ आता है और यह 10 मीटर रेंज में इस्तेमाल किया जा सकता है। गूगल असिस्टेंट और सिरी वॉयस असिस्टेंट का इस्तेमाल बाएं ईयरबड्स बटन को दो बार प्रेस करने पर कर सकते हैं।
 

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. इलेक्ट्रिक मोटरसाइकिल्स के सेगमेंट में Oben Electric का पहला रैंक, 1,417 यूनिट्स की बिक्री
  2. HMD का नया सस्ता फोन Vibe 2 5G रेड वाइन कलर में आया, FBBD सेल में खरीदें ₹10,499 में!
  3. ₹4,200 सस्ता मिल रहा Vivo का 5000mAh बैटरी वाला फोन! यहां आई जबरदस्त डील
  4. Honor ला रही नया गेमिंग टैबलेट, 200Hz OLED डिस्प्ले, Snapdragon चिप!
#ताज़ा ख़बरें
  1. ₹4,200 सस्ता मिल रहा Vivo का 5000mAh बैटरी वाला फोन! यहां आई जबरदस्त डील
  2. इलेक्ट्रिक मोटरसाइकिल्स के सेगमेंट में Oben Electric का पहला रैंक, 1,417 यूनिट्स की बिक्री
  3. Tecno Pop 20C बजट फोन पेश, 13MP कैमरा, 5200mAh जैसे फीचर्स, जानें कीमत
  4. Honor ला रही नया गेमिंग टैबलेट, 200Hz OLED डिस्प्ले, Snapdragon चिप!
  5. HMD का नया सस्ता फोन Vibe 2 5G रेड वाइन कलर में आया, FBBD सेल में खरीदें ₹10,499 में!
  6. Poco C95 Pro ग्लोबल मार्केट में लॉन्च, 50MP AI कैमरा, 7500mAh बैटरी!
  7. IND vs PAK Live: एशियन गेम्स में भारत-पाकिस्तान का फाइनल क्रिकेट मैच आज, यहां देखें LIVE
  8. 'जरूरी रीचार्ज प्लान पहले दिखाएं'! Jio, Airtel, Vi की नहीं चलेगी मनमानी, TRAI ने लागू किए नए नियम
  9. Vivo X300 FE ₹9 हजार सस्ता खरीदें! धांसू कैमरा फोन पर जबरदस्त डिस्काउंट
  10. Mahindra का EV मार्केट में दमदार परफॉर्मेंस, 1 लाख से ज्यादा हुई इलेक्ट्रिक SUV की सेल्स
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.