₹2 हजार में ANC वाले TWS ईयरबड्स! CMF Buds Neo की आज से सेल शुरू, यहां पढ़ें स्पेसिफिकेशन्स

CMF Buds Neo में 12.4mm डायनेमिक ड्राइवर्स दिए गए हैं। टाइटेनियम कोटेड PET डोम के जरिए वोकल्स और डिटेल्स क्लियर होती हैं। वहीं फ्लैक्सिबल PEEK + PU सराउंड ड्राइवर्स को ज्यादा स्पेस देती हैं।

विज्ञापन
Written by नितेश पपनोई, अपडेटेड: 26 अगस्त 2026 14:21 IST
ख़ास बातें
  • CMF Buds Neo का एक्सक्लूसिव लॉन्च प्राइस 1,999 रुपये है
  • इनमें 12.4mm डायनेमिक ड्राइवर्स दिए गए हैं
  • Buds Neo की बैटरी ANC ऑफ होने पर 52 घंटे तक चल सकती है

Photo Credit: CMF by Nothing

CMF Buds Neo को हाल ही में बजट ईयरबड्स के रूप में भारत में पेश किया गया था। ईयरबड्स डुअल टोन डिजाइन के साथ आते हैं और इसमें 12.4 mm डायनेमिक ड्राइवर्स शामिल हैं। ईयरबड्स में एक्टिव नॉयज कैंसलेशन (ANC) की सुविधा मिलती है। इसके साथ ही कंपनी ने दावा किया है कि Buds Neo की बैटरी लाइफ लंबे समय तक चल सकती है। कॉल्स के लिए Buds Neo में 4 HD माइक्रोफोन हैं, जिसमें दो माइक्रोफोन प्रत्येक ईयरबड्स पर हैं। इसके साथ क्लियर वॉयस टेक्नोलॉजी है जो कि वॉयस को कॉल के समय क्लियर रखने में मदद करती है।।

CMF Buds Neo की एक्सक्लूसिव लॉन्च कीमत 1,999 रुपये है। ईयरबड्स की बिक्री आज से भारत में Flipkart, Croma, Reliance Digital और Vijay Sales जैसे रिटेल पार्टनर के जरिए शुरू हो चुकी है। ईयरबड्स ब्लैक, व्हाइट और डार्क ब्लू कलर में आते हैं।

CMF Buds Neo में 12.4mm डायनेमिक ड्राइवर्स दिए गए हैं। टाइटेनियम कोटेड PET डोम के जरिए वोकल्स और डिटेल्स क्लियर होती हैं। वहीं फ्लैक्सिबल PEEK + PU सराउंड ड्राइवर्स को ज्यादा स्पेस देती हैं। इसके अलावा स्पैटियल ऑडियो मिलता है। Buds Neo में 6 प्रोफेशनली ट्यून्ड प्रीसेट आते हैं, जिससे पॉप और रॉक से लेकर इलेक्ट्रॉनिक, क्लासिकल और एन्हैंस्ड वोकल जैसे विभिन्न सुनने के लिए स्टाइल मिलते हैं। यूजर्स नथिंग एक्स ऐप के जरिए कस्टम ईक्यू से अपने खुद के साउंड प्रोफाइल क्रिएट कर सकते हैं।

Buds Neo में 35 dB तक एक्टिव नॉयज कैंसलेशन की सुविधा मिलती है, जिसमें माहौल के हिसाब से 3 लेवल से चयन हो सकते हैं। ज्यादा बेहतर अनुभव के लिए एडैप्टिव ANC ऑटोमैटिक माहौल बदलने पर सही बैलेंस का चयन करता है। कॉल्स के लिए Buds Neo में 4 HD माइक्रोफोन हैं, डिसमें दो माइक्रोफोन प्रत्येक ईयरबड्स पर हैं। इसके साथ क्लियर वॉयस टेक्नोलॉजी है जो कि वॉयस को कॉल के समय क्लियर रखने में मदद करती है।।

Buds Neo की बैटरी ANC ऑफ होने पर 52 घंटे तक चलती है। प्रत्येक ईयरबड ANC ऑफ होने पर 11 घंटे का म्यूजिक प्लेबैक प्रदान करते हैं। वहीं ANC ऑन होने पर प्लैबैक 30 घंटे तक हो जाता है। सिर्फ 10 मिनट की चार्जिंग से 5.5 घंटे तक प्लैबैक मिलता है। प्रत्येक ईयरबड्स में 45mAh की बैटरी है, जबकि चार्जिंग केस में 460mAh की बैटरी आती है। फुल चार्ज होने में 70 मिनट्स का समय लगता है। ईयरबड्स 120ms लो लेटेंसी मोड का सपोर्ट करते हैं। इनमें Google Fast Pair और Microsoft Swift Pair के साथ कंपेटिबिलिटी आसान होती है, जिसमें ब्लूटूथ 6.0 डेली की कनेक्टिविटी प्रदान करती है। Buds Neo एंड्रॉयड 6.0 और iOS 13 से उससे ऊपर के वर्जन के डिवाइस का सपोर्ट करते हैं।

Advertisement

 

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

Nitesh has almost seven years of experience in news writing and reviewing tech ...और भी
Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. boAt ने भारत में ₹1,999 शुरू होने वाले पावरबैंक किए लॉन्च, 20,000mAh बैटरी, 45W फास्ट चार्जिंग जैसे फीचर्स
  2. iPhone 17, 16, 15 पर बंपर डील, Amazon-Flipkart सेल में खूब मिलेंगे सस्ते
  3. iQOO 16 के इंटरनेशनल मार्केट में लॉन्च की तैयारी, Geekbench पर हुई लिस्टिंग
  4. Vivo ने लॉन्च किया 9,020mAh बैटरी वाला फोन, Snapdragon चिप और 12GB RAM के साथ आया Y600K Turbo
#ताज़ा ख़बरें
  1. टेलीकॉम कंपनियों को वेबसाइट, ऐप पर दिखाने होंगे TRAI के ऑर्डर वाले टैरिफ प्लान
  2. भारत में Tesla के मॉडल Y की बढ़ी डिमांड, 1,000 यूनिट्स से ज्यादा हुई सेल्स
  3. इलेक्ट्रिक कारों की सेल्स में 90 प्रतिशत से ज्यादा की बढ़ोतरी, टाटा मोटर्स का पहला रैंक बरकरार
  4. Boat Apex Powerbank सीरीज लॉन्च, 20000mAh की बैटरी के साथ वायरलेस चार्जिंग का सपोर्ट
  5. Xiaomi दीवाली के मौके पर लाया स्पेशल ऑफर्स, सस्ते में मिलेंगे स्मार्टफोन, जानें कितनी होगी बचत
  6. ₹1,499 में itel Care फीचर फोन आया, बुजुर्गों के लिए खास फीचर्स से लैस
  7. Samsung का नया AC लॉन्च, कूलिंग के साथ क्लीन एयर भी, बदल जाएगा घर का एस्थेटिक्स
  8. boAt ने भारत में ₹1,999 शुरू होने वाले पावरबैंक किए लॉन्च, 20,000mAh बैटरी, 45W फास्ट चार्जिंग जैसे फीचर्स
  9. iQOO 16 के इंटरनेशनल मार्केट में लॉन्च की तैयारी, Geekbench पर हुई लिस्टिंग
  10. Meta Ray-Ban से फिल्माए जा रहे थे महिलाओं के वीडियो! कंपनी ने लगाई सेल पर रोक
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.