सिंगल चार्ज में 52 घंटे चलने वाले CMF Buds Neo ईयरबड्स लॉन्च, जानें कीमत और फीचर्स

CMF ने आज भारतीय बाजार में नए ईयरबड्स CMF Buds Neo लॉन्च कर दिए हैं।

विज्ञापन
Written by साजन चौहान, अपडेटेड: 20 अगस्त 2026 13:08 IST
ख़ास बातें
  • CMF Buds Neo में 12.4mm डायनेमिक ड्राइवर्स दिए गए हैं।
  • CMF Buds Neo में 35 dB तक एक्टिव नॉयज कैंसलेशन की सुविधा मिलती है।
  • CMF Buds Neo की बैटरी ANC ऑफ होने पर 52 घंटे तक चलती है।

CMF Buds Neo में 12.4mm डायनेमिक ड्राइवर्स हैं।

Photo Credit: CMF

CMF ने आज भारतीय बाजार में नए ईयरबड्स CMF Buds Neo लॉन्च कर दिए हैं। कंपनी ने इन ईयरबड्स को किफायती दामों जरूरी फीचर्स प्रदान करने के लिए डिजाइन किया है। CMF के शानदार डिजाइन के साथ इन ईयरबड्स में क्लियर, शानदार साउंड और डेली लाइफ के प्रैक्टिकल फीचर्स प्रदान किए गए हैं। ड्यूल टोन डिजाइन के साथ 12.4 मिमी डायनेमिक ड्राइवर्स और एक्टिव नॉयज कैंसलेशन की सुविधा मिलती है। इसके साथ ही बैटरी लाइफ लंबे समय तक चल सकती है। आइए CMF के इन ईयरबड्स के बारे में विस्तार से जानते हैं।
 

CMF Buds Neo Price

CMF Buds Neo की एक्सक्लूसिव लॉन्च कीमत ₹1,999 है। ईयरबड्स की बिक्री 26 अगस्त, 2026 से भारत में ई-कॉमर्स साइट फ्लिपकार्ट और क्रोमा, रिलायंस डिजिटल और विजय सेल्स जैसे अन्य रिटेल पार्टनर के जरिए शुरू होगी। ये ईयरबड्स ब्लैक, व्हाइट और डार्क ब्लू कलर में आता है।

CMF Buds Neo Features & Specifications

CMF Buds Neo में 12.4mm डायनेमिक ड्राइवर्स दिए गए हैं, जिससे डीप साउंड डिलीवर होता है। टाइटेनियम कोटेड PET डोम के जरिए वोकल्स और डिटेल्स क्लियर होती हैं। वहीं फ्लैक्सिबल PEEK + PU सराउंड ड्राइवर्स को ज्यादा स्पेस देती हैं। इसके अलावा स्पैटियल ऑडियो मिलता है। Buds Neo में 6 प्रोफेशनली ट्यून्ड प्रीसेट आते हैं, जिससे पॉप और रॉक से लेकर इलेक्ट्रॉनिक, क्लासिकल और एन्हैंस्ड वोकल जैसे विभिन्न सुनने के लिए स्टाइल मिलते हैं। यूजर्स नथिंग एक्स ऐप के जरिए कस्टम ईक्यू से अपने खुद के साउंड प्रोफाइल क्रिएट कर सकते हैं।

Buds Neo में 35 dB तक एक्टिव नॉयज कैंसलेशन की सुविधा मिलती है, जिसमें माहौल के हिसाब से 3 लेवल से चयन हो सकते हैं। ज्यादा बेहतर अनुभव के लिए एडैप्टिव ANC ऑटोमैटिक माहौल बदलने पर सही बैलेंस का चयन करता है। कॉल्स के लिए Buds Neo में 4 HD माइक्रोफोन हैं, डिसमें दो माइक्रोफोन प्रत्येक ईयरबड्स पर हैं। इसके साथ क्लियर वॉयस टेक्नोलॉजी है जो कि वॉयस को कॉल के समय क्लियर रखने में मदद करती है।।
 
Buds Neo की बैटरी ANC ऑफ होने पर 52 घंटे तक चलती है। प्रत्येक ईयरबड ANC ऑफ होने पर 11 घंटे का म्यूजिक प्लेबैक प्रदान करते हैं। वहीं ANC ऑन होने पर प्लैबैक 30 घंटे तक हो जाता है। सिर्फ 10 मिनट की चार्जिंग से 5.5 घंटे तक प्लैबैक मिलता है। प्रत्येक ईयरबड्स में 45mAh की बैटरी है, जबकि चार्जिंग केस में 460mAh की बैटरी आती है। फुल चार्ज होने में 70 मिनट्स का समय लगता है। ईयरबड्स 120ms लो लेटेंसी मोड का सपोर्ट करते हैं। इनमें Google Fast Pair और Microsoft Swift Pair के साथ कंपेटिबिलिटी आसान होती है, जिसमें ब्लूटूथ 6.0 डेली की कनेक्टिविटी प्रदान करती है। Buds Neo एंड्रॉयड 6.0 और iOS 13 से उससे ऊपर के वर्जन के डिवाइस का सपोर्ट करते हैं।

Advertisement

 

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

साजन चौहान Gadgets 360 में सीनियर सब ...और भी

Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. Boat Apex Powerbank सीरीज लॉन्च, 20000mAh की बैटरी के साथ वायरलेस चार्जिंग का सपोर्ट
  2. Vivo S60t हुआ लॉन्च, 50MP कैमरा, 7,200mAh बैटरी के साथ, जानें कीमत
  3. iPhone 17, 16, 15 पर बंपर डील, Amazon-Flipkart सेल में खूब मिलेंगे सस्ते
  4. Vivo ने लॉन्च किया 9,020mAh बैटरी वाला फोन, Snapdragon चिप और 12GB RAM के साथ आया Y600K Turbo
  5. Flipkart Big Billion Days Sale 2026: Vivo के इन 5 स्मार्टफोन्स पर Deals रिवील, कीमत ₹12,999 से शुरू
  6. ₹1,499 में itel Care फीचर फोन आया, बुजुर्गों के लिए खास फीचर्स से लैस
  7. Flipkart Big Billion Days Sale 2026: Realme के 7 स्मार्टफोन्स पर बड़ी डील्स, कीमत ₹16,499 से शुरू
#ताज़ा ख़बरें
  1. टेलीकॉम कंपनियों को वेबसाइट, ऐप पर दिखाने होंगे TRAI के ऑर्डर वाले टैरिफ प्लान
  2. भारत में Tesla के मॉडल Y की बढ़ी डिमांड, 1,000 यूनिट्स से ज्यादा हुई सेल्स
  3. इलेक्ट्रिक कारों की सेल्स में 90 प्रतिशत से ज्यादा की बढ़ोतरी, टाटा मोटर्स का पहला रैंक बरकरार
  4. Boat Apex Powerbank सीरीज लॉन्च, 20000mAh की बैटरी के साथ वायरलेस चार्जिंग का सपोर्ट
  5. Xiaomi दीवाली के मौके पर लाया स्पेशल ऑफर्स, सस्ते में मिलेंगे स्मार्टफोन, जानें कितनी होगी बचत
  6. ₹1,499 में itel Care फीचर फोन आया, बुजुर्गों के लिए खास फीचर्स से लैस
  7. Samsung का नया AC लॉन्च, कूलिंग के साथ क्लीन एयर भी, बदल जाएगा घर का एस्थेटिक्स
  8. boAt ने भारत में ₹1,999 शुरू होने वाले पावरबैंक किए लॉन्च, 20,000mAh बैटरी, 45W फास्ट चार्जिंग जैसे फीचर्स
  9. iQOO 16 के इंटरनेशनल मार्केट में लॉन्च की तैयारी, Geekbench पर हुई लिस्टिंग
  10. Meta Ray-Ban से फिल्माए जा रहे थे महिलाओं के वीडियो! कंपनी ने लगाई सेल पर रोक
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.