'स्पाइडर मैन' वॉच इस कंपनी ने की लॉन्च, रात में चमकती है, 100 मीटर पानी में भी नहीं होगी खराब! जानें कीमत

Citizen Spider-Man Watch में 43mm का डायल मिलता है जो कि स्टेनलैस स्टील केस में फिट किया गया है।

विज्ञापन
Written by हेमन्त कुमार, अपडेटेड: 2 जुलाई 2026 10:55 IST
ख़ास बातें
  • डायल पर स्पाइडर-मैन को एक खास तरह के जाले पर झूलते हुए दिखाया गया है।
  • कंपनी के अनुसार, यह रात में चमकती भी है।
  • कलर डार्क है और डायल पर चित्रण किया गया है।

Citizen की ओर से नई स्मार्टवॉच लॉन्च की गई है जो Spider-Man थीम पर बनाई गई है।

Photo Credit: Citizen

Citizen की ओर से नई स्मार्टवॉच लॉन्च की गई है जो Spider-Man थीम पर बनाई गई है। यह कॉमिक बुक के जैसे डिजाइन में पेश की गई है। कलर डार्क है और डायल पर चित्रण किया गया है। इसमें 43mm का स्टेनलैस स्टील केस लगा है जिसके साथ में मैचिंग ब्रेसलेट है। दोनों में ही ब्लैक मैटे आयन-प्लेटेड फिनिश है। यह हाई वाटर रसिस्टेंस फीचर से लैस है और गहरे पानी में भी खराब नहीं होने का दावा किया गया है। कंपनी के अनुसार, यह रात में चमकती भी है। आइए जानते हैं इसकी कीमत और अन्य फीचर्स के बारे में। 

Citizen Spider-Man Watch Price

Citizen Spider-Man Watch की कीमत 349 यूरो (लगभग 37,000 रुपये) है। इसका मॉडल नम्बर AW1437-61W है। कंपनी ने इसे यूके की मार्केट में पेश किया है। अधिकारिक वेबसाइट से यह खरीदी जा सकती है। 

Citizen Spider-Man Watch Specifications

Citizen Spider-Man Watch में 43mm का डायल मिलता है जो कि स्टेनलैस स्टील केस में फिट किया गया है। इसमें मैचिंग थ्री-लिंक ब्रेसलेट आता है। इन पर ब्लैक आयन प्लेटेड मैटे फिनिश दी गई है। इसका फ्रेम डार्क है जो सिल्वर ग्रे डायल से अलग चमकता है। डायल पर स्पाइडर-मैन को एक खास तरह के जाले पर झूलते हुए दिखाया गया है और नीचे न्यूयॉर्क शहर की स्काईलाइन बनी हुई है। यह डिजाइन इसे कॉमिक लुक देता है। इसकी सुईयां सफेद तलवारनुमा बनाई गई हैं। 

रात में चमकती है वॉच

सिटिज़न ने Spider-Man Watch की सुइयों पर चमकीले हरे रंग का चमकदार मटीरियल लगाया है। साथ ही स्पाइडर-मैन की आँखों और कई वेब एलिमेंट पर भी इसे लगाया है। ये सभी चीजें अंधेरे में जाते ही चमकने लगती हैं। इससे अंधेरे में डायल का लुक बिल्कुल अलग हो जाता है। वॉच सिटिज़न की इको-ड्राइव टेक्नोलॉजी पर चलती है। यह रोशनी से चलने वाला क्वार्ट्ज़ मूवमेंट है जो किसी भी प्राकृतिक या बनावटी रोशनी से चार्ज होता है। यानी आपको हर कुछ सालों में बैटरी बदलने की चिंता नहीं करनी पड़ेगी। इसका डायल मिनरल क्रिस्टल से कवर किया हुआ है। इसमें 100 मीटर तक वॉटर रेजिस्टेंस है, इसलिए यह आसानी से तैराकी, शॉवर आदि के दौरान खराब नहीं होती है। 
 

Advertisement

 

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

हेमन्त कुमार Gadgets 360 में सीनियर ...और भी

Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. ₹1,499 में itel Care फीचर फोन आया, बुजुर्गों के लिए खास फीचर्स से लैस
  2. Xiaomi दीवाली के मौके पर लाया स्पेशल ऑफर्स, सस्ते में मिलेंगे स्मार्टफोन, जानें कितनी होगी बचत
  3. Flipkart Big Billion Days Sale 2026: Vivo के इन 5 स्मार्टफोन्स पर Deals रिवील, कीमत ₹12,999 से शुरू
  4. भारत में Tesla के मॉडल  Y की बढ़ी डिमांड, 1,000 यूनिट्स से ज्यादा हुई सेल्स
  5. Honor का सस्ता टैबलेट Honor Pad X7b लॉन्च, 8,000mAh बैटरी, Snapdragon चिप
  6. Vivo S60t हुआ लॉन्च, 50MP कैमरा, 7,200mAh बैटरी के साथ, जानें कीमत
  7. Vivo ने लॉन्च किया 9,020mAh बैटरी वाला फोन, Snapdragon चिप और 12GB RAM के साथ आया Y600K Turbo
  8. Realme P4s Lite भारत में लॉन्च, 7,000mAh बैटरी और 120Hz डिस्प्ले के साथ कीमत ₹16,499 से शुरू
  9. boAt ने भारत में ₹1,999 शुरू होने वाले पावरबैंक किए लॉन्च, 20,000mAh बैटरी, 45W फास्ट चार्जिंग जैसे फीचर्स
  10. इलेक्ट्रिक कारों की सेल्स में 90 प्रतिशत से ज्यादा की बढ़ोतरी, टाटा मोटर्स का पहला रैंक बरकरार
#ताज़ा ख़बरें
  1. भारत में Tesla के मॉडल  Y की बढ़ी डिमांड, 1,000 यूनिट्स से ज्यादा हुई सेल्स
  2. इलेक्ट्रिक कारों की सेल्स में 90 प्रतिशत से ज्यादा की बढ़ोतरी, टाटा मोटर्स का पहला रैंक बरकरार
  3. Boat Apex Powerbank सीरीज लॉन्च, 20000mAh की बैटरी के साथ वायरलेस चार्जिंग का सपोर्ट
  4. Xiaomi दीवाली के मौके पर लाया स्पेशल ऑफर्स, सस्ते में मिलेंगे स्मार्टफोन, जानें कितनी होगी बचत
  5. ₹1,499 में itel Care फीचर फोन आया, बुजुर्गों के लिए खास फीचर्स से लैस
  6. Samsung का नया AC लॉन्च, कूलिंग के साथ क्लीन एयर भी, बदल जाएगा घर का एस्थेटिक्स
  7. boAt ने भारत में ₹1,999 शुरू होने वाले पावरबैंक किए लॉन्च, 20,000mAh बैटरी, 45W फास्ट चार्जिंग जैसे फीचर्स
  8. iQOO 16 के इंटरनेशनल मार्केट में लॉन्च की तैयारी, Geekbench पर हुई लिस्टिंग
  9. Meta Ray-Ban से फिल्माए जा रहे थे महिलाओं के वीडियो! कंपनी ने लगाई सेल पर रोक
  10. Vivo X Fold 6 कल होगा भारत में लॉन्च, 7,000mAh हो सकती है बैटरी!
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.